-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Local Train Vendors Allowed Safety Concerns Railway
रेलवे का नया फैसला विवादों में, Mumbai Local Train में वेंडर एंट्री से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai Local Train Service में फेरीवालों को अधिकृत करने के रेलवे के फैसले से यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई है। खासतौर पर महिला डिब्बों में पुरुष वेंडरों की एंट्री से सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे।

मुंबई लोकल ट्रेन (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Local Train Service Vendors Allowed: आने वाले दिनों में रेलवे के लोकल ट्रेन में यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। रेल विभाग ने मुंबई के उपनगरीय लोकल के सामान्य और एसी ट्रेनों के अलावा दूरदराज के बिना पेंट्रीकार वाले मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में फेरीवालों को सामान बेचने के लिए अधिकृत कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अब तक तकरीबन 89 लोगों को लाइसेंस दे दिया गया है, जिससे अब फेरीवाले Mumbai Local Trains में खुलेआम सामान बेचते नजर आएंगे।
Mumbai Local Train के महिला डिब्बों में पुरुष वेंडर समान बेचने लगे हैं, जिससे माहिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगा है। हालांकि रेलवे प्रशासन ने 2023 में ही इसकी तैयारी कर ली थी, जिसके बाद इसको लेकर काफी विरोध हुआ नवभारत अखबार में मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया गया, जिसके बाद इस फैसले को वापस ले लिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में सफेद पट्टी विवाद पर समाधान की पहल, राज ठाकरे ने जैन समाज से कहा- विवाद बढ़ाने वाले कदम न उठाएं
मुंबई लोकल होगी और तेज, वर्षों से लंबित पांचवीं-छठी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी
कांजुरमार्ग-बदलापुर मेट्रो परियोजना का होगा दोबारा अध्ययन, रूट, लागत और यात्री संख्या की होगी समीक्षा
वीआईपी कार्यक्रमों की फूड टेस्टिंग ड्यूटी पर एफडीए अधिकारियों की नाराजगी, पूछा- ‘क्या हम गिनी पिग हैं?’
अब फिर से रेलवे प्रशासन ने इसे लागू कर दिया है। इस निर्णय को लेकर यात्रियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है, यहां एक तरफ प्रशासन सड़कों और फुटपाथों से फेरीवालों को हटाने के लिये जद्दोजहद कर रही है, वहीं रेलवे के इस निर्णय से लोगों में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है।
Mumbai Local Train में मिली फेरीवालों को मंजूरी
स्थानीय सांसद संजय पाटिल, जेडआरयूसीसी (क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति) सदस्य राजीव सिंघल ने भी विरोध जताया है। आम लोगों का भी कहना है अभी तक तो सड़कों और फुटपाथों पर फेरीवालों का कब्जा हुआ करता था, अब रेलवे के लोकल ट्रेनों में भी फेरीवाले दबंगई से कब्जा करते देखे जाएंगे। वह दिन दूर नहीं जब यही फेरीवाले ट्रेनों में यात्री सीटों पर बैठकर अपना सामान बेचेंगे और मुसाफिर खड़े होकर यात्रा करने पर मजबूर हो जाएंगे।
मुसाफिर खड़े होकर यात्रा करने पर मजबूर हो जाएंगे
- इस मसले पर आरपीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी बताया कि रेल प्रशासन ने ट्रेन साइडिंग वेंडर (टीएसवी) की अनुमति दे दी है, अब इससे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, महिला डिब्बों में पुरुष वेंडर सामान बेच रहे हैं, जिससे महिलाओं की सुरक्षा प्रभावित होगी।
- एक तरफ प्रशासन जहां फेरीवालों के ऊपर कार्रवाई करने का निर्देश दे रही है, तो दूसरी तरफ अधिकृत किया जा रहा है, ऐसे में बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।
- सांसद पाटिल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर इसे रोकने की मांग की है। इस फैसले से यात्रियों में खासी नाराजगी देखी जा रही है।
- पाटिल ने कहा कि यात्री डिब्बों में फेरीवालों और भीख मांगने वालों से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब इस निर्णय से फेरीवाले दबंगई से डिब्बों में घुसकर धंधा करेंगें।
- अभी भी फेरीवाले यात्रियों के डिब्बे में घुसकर जबरन सामान बेचते हैं, रेलवे पुलिस भी इनके ऊपर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है, इससे आने वाले समय में महिलाओं की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाएगी।
रेलवे के लोकल ट्रेनों में भी फेरीवाले दबंगई से कब्जा करते देखे जाएंगे। वह दिन दूर नहीं जब यही फेरीवाले यात्री सीटों पर बैठकर अपना सामान बेचेंगे और मुसाफिर खड़े होकर यात्रा करने पर मजबूर हो जाएंगे। महिलाओं और अन्य यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ेगी।
– संजय दीना पाटिल, सांसद
ये भी पढ़ें :- BMC Pet Animal Cremation: मुंबई में पालतू पशुओं के लिए आधुनिक दहन सुविधा शुरू, ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध
रेवेन्यू कलेक्शन के लिए रेलवे ने बचकाना रवैया अपनाया है। टीसी बढ़ा देंगे तो चेकिंग में इससे ज्यादा कलेक्शन होगा। ट्रेनों में चढ़ने, खड़े होने की जगह नहीं है। फेरीवालों को धंधे करने के लिए लाइसेंस दे रहे है, सड़कों और फुटपाथ वाली स्थिति ट्रेनों में देखने को मिलेगी। इस निर्णय को वापस लेना चाहिए।
– राजीव सिंघल, सदस्य, क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए दयाशंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
Mumbai local train vendors allowed safety concerns railway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
21 साल बाद विरार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, यूपी से दबोचा गया फरार राजेश सोनकर
Jun 27, 2026 | 11:53 AMK Bhagyaraj Death: नहीं रहे के. भाग्यराज, 50 साल तक सिनेमा पर किया राज, इंडस्ट्री में पसरा मातम
Jun 27, 2026 | 11:51 AMपुणे-सातारा हाईवे के कात्रज टनल में कंटेनर खराब होने से लगा 5 किमी लंबा भारी ट्रैफिक जाम, रेंगते नजर आए वाहन
Jun 27, 2026 | 11:48 AMसेशेल्स रवाना हुए PM मोदी, स्वर्ण जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा; नेशनल असेंबली को करेंगे संबोधित
Jun 27, 2026 | 11:44 AMBharat Tiwari Encounter केस में मोतिहारी पुलिस के कॉन्सटेबल सस्पेंड, खुद को बताया था भरत तिवारी का भाई
Jun 27, 2026 | 11:43 AMसना मलिक के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई! शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने संजय राउत और शरद पवार पर भी बोला तीखा हमला
Jun 27, 2026 | 11:39 AMमुंबई में सफेद पट्टी विवाद पर समाधान की पहल, राज ठाकरे ने जैन समाज से कहा- विवाद बढ़ाने वाले कदम न उठाएं
Jun 27, 2026 | 11:36 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM













