- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Two Deaf And Mute Youths Killed Their Friend Due To A Love Triangle
लव ट्रायंगल में दोस्त की हत्या, रेलवे स्टेशन पर सूटकेस में मिला शव
पायधुनी पुलिस ने अपने 30 वर्षीय दोस्त की हत्या के आरोप में दो मूक-बधिर व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि विकलांग व्यक्ति की हत्या करने के बाद दोनों आरोपियों ने उसके शव को एक सूटकेस में भरकर तुतारी एक्सप्रेस ट्रेन से कहीं दूर ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की थी।
- Written By: आकाश मसने

दादर रेलवे पर सूटकेस में शव ले जाता आरोपी सीसीटीवी में हुआ कैद
मुंबई: पायधुनी पुलिस ने अपने 30 वर्षीय दोस्त की हत्या के आरोप में दो मूक-बधिर व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि विकलांग व्यक्ति की हत्या करने के बाद दोनों आरोपियों ने उसके शव को एक सूटकेस में भरकर तुतारी एक्सप्रेस ट्रेन से कहीं दूर ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की थी। हालांकि दादर रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता से उनकी योजना विफल रही और वो पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या का मामला त्रिकोणी प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आरोपी शिवजीत सुरेंद्र सिंह और जय चावड़ा ने अपने सांताक्रूज के कलिना स्थित दोस्त अरशद अली शेख को दक्षिण मुंबई के पायधुनी इलाके में चावड़ा के आवास पर एक पार्टी में आमंत्रित किया था। तीनों शाम को मिले और खूब शराब पी बाद में दोनों आरोपियों ने शेख के सिर पर हथौड़े से हमला किया और उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए एक नुकीली चीज से वार किया था। जिसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने सूटकेस को रेलवे ट्रैक पर फेंकने या लंबी दूरी की ट्रेन में छोड़ने पर विचार किया।
यह भी पढ़े:- सलमान खान के घर गोलीबारी केस: शूटर ने मांगी जमानत, खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से बताया प्रेरित
सम्बंधित ख़बरें
दादर रेलवे स्टेशन पर जब दोनों सूटकेस को निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी एक आरपीएफ कांस्टेबल ने मदद की पेशकश की, लेकिन खून के धब्बे देखकर उसे शक हुआ। संदेह के आधार पर जीआरपी अधिकारियों ने उन्हें किनारे जाने को कहा, इसके बाद सिंह मौके से भाग गया जबकि चावड़ा को हिरासत में ले लिया गया था। जब सूटकेस खोला गया तो आरपीएफ कर्मियों को उसमें एक शव मिला। दादर जीआरपी ने शुरू में हत्या का मामला दर्ज किया था, लेकिन चूंकि घटना पायधुनी इलाके में हुई थी, इसलिए जांच को पायधुनी पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है।
एक ही महिला से करते थे प्रेम
इस मामले में फरार आरोपी सिंह को उल्हासनगर से पकड़ा गया है। जांच में सामने आया कि, दोनों आरोपी एक ही महिला से प्रेम करते थे, लेकिन महिला की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। शेख द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीरों के साथ चावड़ा को ब्लैकमेल करने के संभावित मकसद की भी जांच पुलिस कर रही है। चावड़ा टाइपिस्ट का काम करते थे और तीनों की मुलाकात विकलांग व्यक्तियों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हुई थी, जहां वे दोस्त बन गए थे।
Two deaf and mute youths killed their friend due to a love triangle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में अतिक्रमण कार्रवाई से हॉकर्स नाराज, फुटपाथ पर रोजी-रोटी का संकट; न्याय की मांग तेज
May 25, 2026 | 01:51 PMIPL 2027 में इन चार टीमों के बदल जाएगा कप्तान, इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, तिलक वर्मा को मिलेगी MI की कमान!
May 25, 2026 | 01:49 PMAishwarya Rai के ट्रोल होने के बाद बचाव में उतरीं Kangana Ranaut, बोलीं- वो आपको खुश करने नहीं आई
May 25, 2026 | 01:42 PMअवैध संबंध से उजड़ा परिवार: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया जहर, महिला के प्रेमी ने भी कर ली खुदकुशी
May 25, 2026 | 01:41 PMमहाराष्ट्र में डेंगू और बर्ड फ्लू पर सख्ती, सरकार ने बनाई संयुक्त रोग नियंत्रण समिति
May 25, 2026 | 01:40 PMCBSE ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के स्कूलों में अब मैथिली भाषा होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
May 25, 2026 | 01:40 PMदक्षिण मुंबई में बीएमसी सफाई कर्मचारियों को मिलेगा नया आशियाना, फोर्ट पुनर्विकास परियोजना को CRZ मंजूरी
May 25, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM














