- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shooting At Salmans House Shooter Asks For Bail Says He Was Inspired By Gangster Lawrence Bishnoi
सलमान खान के घर गोलीबारी केस: शूटर ने मांगी जमानत, खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से बताया प्रेरित
14 अप्रैल की सुबह मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की और भाग गए थे। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया था। तब से दोनों आरोपी जेल में है। इस मामले में अब एक आरोपी ने अदालत जमानत याचिका दायर की है।
- Written By: आकाश मसने

सलमान खान व बाइक सवार हमलावर (सोर्स: साेशल मीडिया)
मुंबई: 14 अप्रैल की सुबह मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की और भाग गए थे। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया था। तब से दोनों आरोपी जेल में है। इस मामले में अब एक आरोपी ने अदालत जमानत याचिका दायर की है। आराेपी ने अदालत में कहा कि गोलीबारी का उद्देश्य केवल डराना था और कर्ज में होने के कारण इस घटना को अंजाम दिया।
अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर अप्रैल में गोलीबारी करने वालों में से एक शूटर ने जमानत के लिए अनुरोध किया है और कहा है कि वह जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सिद्धांतों से प्रेरित है। आरोपी विक्की कुमार गुप्ता ने सोमवार को कहा कि उसने कर्ज में फंसे होने के कारण कथित अपराध किया। आरोपी विक्की गुप्ता ने दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम मामले में गलत तरीके से लिया गया है और गोलीबारी में उसकी कोई भूमिका नहीं है।
आरोपी विक्की कुमार गुप्ता ने कहा कि 26 साल पहले दो काले हिरण को मारने के कथित कृत्य के लिए सलमान को डराने के इरादे से गोलीबारी की गई थी। पिछले महीने अदालत में दायर पुलिस के आरोपपत्र में लॉरेंस बिश्नोई, उसके भाई अनमोल बिश्नोई और गिरोह के प्रमुख सदस्य रोहित गोधरा को मामले में ‘वांछित आरोपी’ बताया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
David Dhawan Party: डेविड धवन की स्टार स्टडेड पार्टी में जुटा बॉलीवुड, सलमान-करण समेत कई सितारों ने बढ़ाई रौनक
Navabharat Nishanebaaz: अपनी लिमिट लांघते पैपराजी, सलमान की सही है नाराजगी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिया पुलवामा हमले का बदला! आतंकी हमजा बुरहान की हत्या की ली जिम्मेदारी
Salman Khan ने फिर जीता फैंस का दिल…पैपराजी की माफी पर बोले-‘नो प्रॉब्लम’, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल की सुबह मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों विक्की कुमार गुप्ता और सागर पाल ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की और भाग गए थे। बाद में दोनों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। इस मामल में पुलिस ने कहा था कि गाेलीबारी करने का काम लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने किया है। आरोपी गुप्ता ने सोमवार को अपने वकीलों अमित मिश्रा, सुनील मिश्रा और पंकज घिल्डियाल के माध्यम से महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका अधिनियम) के तहत गठित एक विशेष अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर की।
विशेष न्यायाधीश बी डी शेल्के ने अभियोजन पक्ष से जवाब मांगा और मामले की सुनवाई 13 अगस्त तक स्थगित कर दी। जमानत याचिका में कहा गया है कि आवेदक (गुप्ता) वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई के इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, सोशल मीडिया में बताए गए चरित्र से प्रभावित है और जेल में बंद गैंगस्टर के सिद्धांतों को काफी पसंद करता है। गुप्ता द्वारा दायर याचिका में लॉरेंस बिश्नोई को क्रांतिकारी भगत सिंह का प्रबल अनुयायी भी बताया गया।
यह भी पढ़ें:- पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के आरोपों पर DCM फडणवीस का तंज- झूठ बोले कौवा कटे
केवल डराना था उद्देश्य
विक्की गुप्ता ने अपने बचाव में कहा कि वह गरीब पृष्ठभूमि से आता है, बिहार के एक दूरदराज के गांव में रहता है और कर्ज में डूबा होने की वजह से उसने इस अपराध को अंजाम दिया। याचिका के अनुसार, गोलीबारी का उद्देश्य 1998 में राजस्थान में बिश्नोई समुदाय द्वारा पूजे जाने वाले दो काले हिरणों की हत्या के संबंध में सलमान खान को ‘‘केवल डराना” था क्योंकि अभिनेता ने अपने कथित कृत्य के लिए माफी नहीं मांगी है।
राजस्थान की अदालत ने ठहराया था दोषी
बता दें कि राजस्थान की एक अदालत ने काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान को दोषी ठहराया था, लेकिन बाद में उन्हें उच्च न्यायालय ने बरी कर दिया था। गुप्ता ने मुंबई की विशेष अदालत को बताया कि गोलीबारी प्रकरण में लॉरेंस बिश्नोई की कोई भूमिका नहीं है। आरोपी ने दावा किया कि उसे लॉरेंस बिश्नोई से कोई कॉल नहीं आया और न ही किसी बिचौलिए ने उसे गैंगस्टर से बात करने के लिए उकसाया।
सार्वजनिक सुरक्षा को कोई खतरा नहीं
जमानत याचिका में कहा गया है कि ‘‘लॉरेंस बिश्नोई को अभियोजन पक्ष द्वारा किन कारणों से फंसा रहा है, यह अभियोजन पक्ष को ही पता हैं।” तीन महीने से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद जमानत की मांग करते हुए गुप्ता ने दलील दी कि उसकी वजह से सार्वजनिक सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Shooting at salmans house shooter asks for bail says he was inspired by gangster lawrence bishnoi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PMनागपुर: पांचपावली क्रॉसिंग पर बढ़ा खतरा, बजता रहता सायरन अनसुना करते चालक
May 25, 2026 | 02:35 PMMP में एक-एक बूंद के लिए संघर्ष: गहरी खाईं से पानी निकालती दिखीं बच्चियां; वीडियो देख लोग हुए भावुक
May 25, 2026 | 02:35 PMमोरबे डैम में सिर्फ 19% पानी बचा, नवी मुंबई के कई इलाकों में हफ्ते में दो दिन बंद रहेगी सप्लाई
May 25, 2026 | 02:34 PMचुपके-चुपके काट रहे है जनता की जेब…पेट्रोल-डीजल के दाम पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
May 25, 2026 | 02:31 PMनागपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 साल में 31.5% बढ़े डॉग बाइट केस; प्रशासन की बढ़ी चिंता
May 25, 2026 | 02:23 PMPhonePe बनाएगा छोटे दुकानदार को हाईटेक, SmartPod में मिलेंगे QR, कार्ड और आवाज़ वाला पेमेंट सिस्टम
May 25, 2026 | 02:20 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM














