- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Students Will Get Military Training From 1st Standard
Maharashtra News: अब पहली कक्षा से ही छात्रों को मिलेगी सैन्य ट्रेनिंग,स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने की घोषणा
महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने कहा है कि बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन की भावना पैदा करने और नियमित शारीरिक व्यायाम की आदत को बढ़ावा देने के लिए राज्य में विद्यार्थियों को कक्षा एक से बुनियादी सैन्य प्रशि
- Written By: आंचल लोखंडे

अब पहली कक्षा से ही छात्रों को मिलेगी सैन्य ट्रेनिंग (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने कहा है कि बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन की भावना पैदा करने और नियमित शारीरिक व्यायाम की आदत को बढ़ावा देने के लिए राज्य में विद्यार्थियों को कक्षा एक से बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए सेवानिवृत्त सैनिकों की मदद ली जाएगी। भुसे ने कहा, “छात्रों को कक्षा एक से बुनियादी स्तर का सैन्य प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। इससे देश के प्रति प्रेम की भावना पैदा करने, नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करने और अनुशासन जैसी आदतों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी, जिससे छात्रों को लाभ होगा।”
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना नेता ने कहा कि प्रस्ताव को लागू करने के लिए खेल शिक्षकों, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), स्काउट और गाइड के साथ-साथ ढाई लाख पूर्व सैनिकों की मदद ली जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
पानी बचाने पर मिलेंगे एक्वाक्रेडिट्स: महाराष्ट्र सरकार का क्रांतिकारी वॉटर बैलेंस शीट प्रोजेक्ट
बच्चों में बचपन से ही देशभक्ति की भावना पैदा करने का उद्देश्य
राज्य के स्कूलों में पहली कक्षा से ही सैन्य प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही देशभक्ति की भावना पैदा करना, नियमित शारीरिक व्यायाम और अनुशासन की आदत डालना है। इससे भविष्य में छात्रों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। भूतपूर्व सैनिक, खेल शिक्षक, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) स्काउट गाइड छात्रों को यह सैन्य प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए राज्य के 2.5 लाख भूतपूर्व सैनिकों की मदद ली जाएगी।
गोपीनाथ मुंडे की पुण्यतिथि पर भावुक नज़र आई पंकजा मुंडे
कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को सैन्य प्रशिक्षण
स्कूल शिक्षा एवं भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग की बैठक में राज्य सरकार ने कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को सैन्य प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। यह प्रशिक्षण महीने के अंतिम शनिवार को दिया जाएगा। भूसे ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रभक्ति, अपने शरीर की देखभाल, व्यायाम और अनुशासन जैसे अच्छे परिणाम सामने आएंगे। भुसे ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस पहल पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में अनुशासन, व्यायाम की आदत, देशभक्ति और जिम्मेदारी की भावना पैदा होगी।
Students will get military training from 1st standard
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














