- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shaktipeeth Highway Will Put State In Debt Finance Department Report
शक्तिपीठ हाईवे से कर्ज में आ जाएगा राज्य, वित्त विभाग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Shaktipeeth Highway: महाराष्ट्र में नागपुर-गोवा शक्तिपीठ महामार्ग चर्चा का विषय बना हुआ है। शक्तिपीठ महामार्ग को मंजूरी मिलने के बाद अब वित्त विभाग से जारी की गई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।
- Written By: प्रिया जैस

शक्तिपीठ हाईवे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: राज्य मंत्रिमंडल ने बहुचर्चित नागपुर-गोवा शक्तिपीठ हाईवे के लिए मंगलवार 22 जून को भूमि अधिग्रहण को मंजूरी दे दी थी। इससे शक्तिपीठ महामार्ग के भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद थी, लेकिन इसी बीच वित्त विभाग की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शक्तिपीठ हाईवे के निर्माण के लिए जरूरी धनराशि राज्य सरकार के कर्ज के बोझ को भारी बढ़ा देगी।
यह रिपोर्ट अर्थ मंत्री अजित पवार के नियंत्रण में आने वाले वित्त विभाग द्वारा तैयार कर पेश की गई है। यह रिपोर्ट और इसकी टाइमिंग इस समय राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। वित्त विभाग ने इस रिपोर्ट में कहा है कि शक्तिपीठ परियोजना के लिए राज्य पर 20,787 करोड़ रुपये का बड़ा वित्तीय दायित्व आएगा।
वित्त विभाग ने जारी किया नोट
बजट अनुमान के अनुसार, मार्च 2026 तक राज्य सरकार के ऊपर कुल 9.32 लाख करोड़ रुपये का कर्ज का बोझ आने की पूरी संभावना है। नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण के लिए मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर 20,787 करोड़ रुपये के कर्ज की गारंटी के वजह से राज्य पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा और बजट से बाहर का कर्ज राज्य की कर्ज लेने की क्षमता को प्रभावित करेगा, यह नोट वित्त विभाग ने जारी किया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में 19 मई को होगा दिग्गजों का महासंगम, महाराष्ट्र के विकास पर होगा मंथन
बीजेपी शासित राज्यों में जानबूझकर मुस्लिमों को किया जा रहा टारगेट, सड़कों पर नमाज पर पाबंदी से भड़के अबू आज़मी
NEET के गुनहगार पकड़े गए, तो SRPF पेपर लीक के आरोपी बाहर क्यों? रोहिणी खडसे का महाराष्ट्र सरकार से सवाल
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
शक्तिपीठ हाईवे देश के सबसे बड़े सड़क आधारभूत सुविधा प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस नोट में उच्च ब्याज दर पर कर्ज लेने पर सवाल उठाए गए हैं और राज्य की आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान दिया गया है। मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए राज्य सरकार की (बीओटी) पॉलिसी की पुनः समीक्षा करने और उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का सही उपयोग कर परियोजनाओं को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है।
हिंदी के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का हल्ला बोल, 5 को मनसे और 7 को UBT भरेगी हुंकार
धाराशिव में जोरदार विरोध
धाराशिव में नागपुर-गोवा शक्तिपीठ महामार्ग के विरोध में किसान खड़े हो गए हैं। लगातार दो दिन से वानेवाडी के किसानों ने भूमि अधिग्रहण के लिए आए अधिकारियों को हटा दिया था और अपनी पुश्तैनी जमीनें सरकार को देने से मना कर दिया था। इस बीच किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। लेकिन, किसानों का साफ कहना है कि वे किसी भी हाल में अपनी जमीन नहीं देंगे।
Shaktipeeth highway will put state in debt finance department report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय मूल के आरोन राय का नाम, गोल्फ के सबसे बड़े मंच पर लहराया परचम, फैंस गदगद
May 18, 2026 | 05:12 PMSilk Saree Buying: सिल्क की साड़ी खरीदते हुए कहीं आप भी न हो जाएं ठगी के शिकार, ऐसे परखें असली या नकली
May 18, 2026 | 05:08 PMदमोह के हटा में निजी एंबुलेंस चालक की मनमानी; पैसे कम पड़ने पर करंट से झुलसे मरीज को पेट्रोल पंप पर ही उतारा
May 18, 2026 | 05:04 PMचलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 04:57 PMRRB Technician 2026: रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास वाले भी कर सकते है आवेदन, जानें प्रक्रिया
May 18, 2026 | 04:51 PMMaharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में 19 मई को होगा दिग्गजों का महासंगम, महाराष्ट्र के विकास पर होगा मंथन
May 18, 2026 | 04:51 PMArdra Shukra Gochar: 20 मई को आद्रा नक्षत्र में सूर्य का होगा प्रवेश, सिंह समेत इन 4 राशि की बल्ले बल्ले!
May 18, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













