'फडणवीस विपक्ष की राजनीति में व्यस्त, गृह विभाग अजगर जैसा बेसुध', संजय राउत ने बोला तीखा हमला

Sanjay Raut ने सतारा डॉक्टर आत्महत्या और मुंबई मर्डर केस पर फडणवीस सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह विभाग "असंवेदनशील" तरीके से काम कर रहा है और कानून का कोई डर नहीं बचा है।
Sanjay Raut
संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sanjay Raut Attack On CM Fadnavis: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने महिलाओं के खिलाफ अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर शनिवार को महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला बोला और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर राज्य की कानून-व्यवस्था पर ध्यान न देने का आरोप लगाया।

राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य में कानून का कोई डर नहीं बचा है। उन्होंने यह आरोप लगाया कि फडणवीस के नेतृत्व वाला गृह विभाग "असंवेदनशील तरीके से" काम कर रहा है।

सातारा में महिलर डॉक्टर ने की आत्महत्या

राज्यसभा सदस्य राउत ने अपनी यह टिप्पणी दो गंभीर मामलों को लेकर की। पहली घटना सातारा जिले के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला चिकित्सक की आत्महत्या की है, जो गुरुवार को हुई थी।

इस चिकित्सक ने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में, उन्होंने एक पुलिस उप-निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) पर बलात्कार (रेप) करने और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

दूसरी घटना शुक्रवार को सामने आई, जब मध्य मुंबई में एक 24 वर्षीय युवती की उसके पूर्व प्रेमी द्वारा हत्या कर दी गई। 24 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पूर्व प्रेमिका का पीछा किया और उसे सड़क पर चाकू मार दिया, जिसके बाद उसने खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली।

महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देने का आराेप

इन घटनाओं का जिक्र करते हुए संजय राउत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि "उनका ध्यान विपक्ष के साथ राजनीति करने और उसके खिलाफ पुलिस तंत्र का इस्तेमाल करने पर है"। राउत ने दावा किया कि ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

संजय राउत यह भी कहा कि राज्य में एक महिला पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), रश्मि शुक्ला का जिक्र करते हुए, होने के बावजूद यह स्थिति बनी हुई है। राउत ने कठोर शब्दों का उपयोग करते हुए कहा कि गृह विभाग "अजगर की तरह बेसुध पड़ा है"। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com