- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Wilson College Gymkhana Dispute Bombay High Court Final Hearing March 26
विल्सन कॉलेज जिमखाना विवाद में कानूनी लड़ाई तेज, हाईकोर्ट में 26 मार्च को होगी अंतिम सुनवाई
Bombay High Court Hearing: मुंबई के विल्सन कॉलेज जिमखाना विवाद में कानूनी लड़ाई तेज हो गई है, जहां बॉम्बे हाईकोर्ट 26 मार्च को अंतिम सुनवाई करेगा और जिमखाने के पट्टे को लेकर फैसला दे सकता है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Bombay High Court hearing (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Legal Dispute: दक्षिण मुंबई स्थित विल्सन महाविद्यालय के 116 वर्ष पुराने जिमखाने को जैन इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन (JIO) को सौंपे जाने के बाद शुरू हुआ विवाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। मंगलवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने 26 मार्च से अंतिम सुनवाई तय की है।
करीब एक लाख वर्ग फुट में फैला यह जिमखाना दशकों से ‘यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्दर्न इंडिया ट्रस्ट एसोसिएशन’ के प्रबंधन में था। राज्य सरकार ने कुप्रबंधन और किराया अनुबंध के उल्लंघन का हवाला देते हुए एसोसिएशन के साथ अनुबंध समाप्त कर जिमखाने की जमीन 30 वर्षों के लिए JIO को पट्टे पर दे दी।
हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन
हाईकोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। इसके बावजूद JIO ने कॉलेज का नामपट्ट हटाकर अपना बोर्ड लगा दिया। इसके विरोध में एसोसिएशन ने पुनः हाईकोर्ट का रुख किया, हालांकि तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में सिलेंडर ब्लास्ट का तांडव: चाय बनाते समय घर में हुआ धमाका, पति की मौत, पत्नी और बच्चों समेत 10 घायल
धाराशिव में खूनी रंजिश: जमीन विवाद में चाचा ने की 21 वर्षीय भतीजे की हत्या, सोते समय पेट में घोंपा चाकू
रेलवे की सौगात; बल्लारशाह से मुंबई के लिए नई ट्रेन का एलान, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगी सीधी रेल सेवा
PM का संदेश विपक्ष के लिए बड़ा तमाचा; DCM शिंदे का कड़ा बयान, महिलाओं के अपमान का जवाब देगी जनता
ये भी पढ़े: गैस की कालाबाजारी करने वाले 18 गिरफ्तार, 23 पर मामले दर्ज, मंत्री छगन भुजबल ने दी जानकारी
सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप
इसके बाद एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर JIO से जिमखाने का कब्जा वापस दिलाने की मांग की। सर्वोच्च न्यायालय ने मामले को पुनः हाईकोर्ट को सौंपते हुए सुनवाई कर निर्णय देने के निर्देश दिए। अब न्यायमूर्ति मकरंद कर्णिक और न्यायमूर्ति श्रीराम मोडक की खंडपीठ 26 मार्च को इस मामले की अंतिम सुनवाई करेगी।
Wilson college gymkhana dispute bombay high court final hearing march 26
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, बैग से मिला सैटेलाइट फोन; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
Apr 19, 2026 | 05:27 PMTristan Stubbs ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने
Apr 19, 2026 | 05:25 PMनागपुर में सिलेंडर ब्लास्ट का तांडव: चाय बनाते समय घर में हुआ धमाका, पति की मौत, पत्नी और बच्चों समेत 10 घायल
Apr 19, 2026 | 05:19 PMईरान का अमेरिका को कड़ा संदेश: ‘सम्मान’ के साथ चाहिए शांति, परमाणु अधिकारों पर झुकने को तैयार नहीं पेजेशकियन
Apr 19, 2026 | 05:17 PMमनमाड रेलवे स्टेशन पर खतरनाक झगड़ा, हाई वोल्टेज खंभों पर चढ़कर भिड़े युवक
Apr 19, 2026 | 05:08 PMधाराशिव में खूनी रंजिश: जमीन विवाद में चाचा ने की 21 वर्षीय भतीजे की हत्या, सोते समय पेट में घोंपा चाकू
Apr 19, 2026 | 05:06 PMRCB के ‘स्विंग मास्टर’ की टीम इंडिया में होगी धमाकेदार वापसी? पूर्व खिलाड़ी ने सरेआम कर दी ये बड़ी मांग
Apr 19, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM












