Low Budget में शानदार ट्रिप, ग्वालियर के पास यह 3 टूरिस्ट प्लेस आपकी गर्मियों की छुट्टियों को बना देंगे यादगार

MP Tourist Place: अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश की इन जगाहों पर जरूर नजर डाल लें। ग्वालियर के पास यह जगह आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगी।
MP Tourist Place
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
Updated on

Tourist Place Near Gwalior: गर्मियों की शुरुआत होते ही लोग घूमने की प्लानिंग में जुट जाते हैं। इस मौसम में लोग पहाड़ों की ओर रुख करते हैं लेकिन हर बार लंबी यात्रा जरूरी नहीं होती। अगर आप कम समय और कम बजट में बेहतरीन ट्रिप चाहते हैं। तो ग्वालियर के आसपास ही कई शानदार विकल्प मौजूद हैं।

ग्वालियर से करीब 100 से 250 किलोमीटर के दायरे में ऐसी कई खूबसूरत और शांत जगहें हैं, जहां आप परिवार या दोस्तों के साथ आराम से छुट्टियां बिता सकते हैं। यह डेस्टिनेशन न सिर्फ आपकी यात्रा को आसान बनाते हैं बल्कि कम खर्च में यादगार अनुभव भी देते हैं।

जंगल सफारी का अनोखा अनुभव

दरअसल, इन दिनों कूनो नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए खुला हुआ है और इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। ग्वालियर से लगभग 150 किलोमीटर दूर स्थित इस पार्क में लोग रोमांचक जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं। साथ ही चीते देखने का दुर्लभ अवसर भी मिलता है। कूनो नदी के किनारे बने रिसॉर्ट्स में ठहरकर पर्यटक प्रकृति के बीच सुकून और शांति के पल भी बिता सकते हैं, जो इस जगह को खास बनाता है।

प्रकृति और सुकून का बेहतरीन ठिकाना

शिवपुरी में स्थित माधव नेशनल पार्क भी घूमने के लिए शानदार विकल्प है, यहां की हरियाली, प्राकृतिक नज़ारे और खूबसूरत वाटरफॉल पर्यटकों को खासा आकर्षित करते हैं। बरसात के मौसम में यहां के रास्ते खराब हो जाते हैं इसलिए अभी का समय यात्रा के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।

एक दिन में तीन धार्मिक यात्रा

ग्वालियर के पास डबरा में स्थित नवग्रह पीठ में हाल ही में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में पर्यटक एक दिन की शानदार धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। सुबह ग्वालियर से निकलकर सबसे पहले नवग्रह पीठ के दर्शन करें फिर दतिया स्थित पीतांबरा पीठ जाएं। इसके बाद ओरछा पहुंचकर शाम को रामराजा सरकार की भव्य आरती में शामिल हो सकते हैं और रात में ओरछा में ठहरकर अगले दिन आसपास के दर्शनीय स्थलों का आनंद लिया जा सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com