सीसीटीवी से बनेगा सुरक्षित महाराष्ट्र, CM फडणवीस ने दिए 'ये' बड़े निर्देश

Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र में सीसीटीवी नेटवर्क को मजबूत करने, AI आधारित निगरानी प्रणाली विकसित करने और ‘MUSIC’ महामंडल की स्थापना के जरिए राज्य को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए हैं।
स्मार्ट सिटी सुरक्षा, Maharashtra CCTV plan
Devendra Fadnavis security (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

MUSIC Corporation Maharashtra: महाराष्ट्र को अपराधमुक्त और भयमुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सोमवार को विधान भवन में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राज्यभर में सीसीटीवी नेटवर्क को मजबूत कर एक प्रभावी सुरक्षा कवच तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को निर्देश दिए कि गृह एवं नगर विकास विभाग के समन्वय से सीसीटीवी प्रणाली के प्रभावी संचालन के लिए एक नए महामंडल की स्थापना की जाए। इसके अंतर्गत शहरों में लगे निजी सीसीटीवी के डेटा का उपयोग अपराध जांच में किया जाएगा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सीसीटीवी प्रणाली विकसित की जाएगी।

‘म्यूजिक’ महामंडल की स्थापना

सीएम ने कहा कि भविष्य स्वचालित तकनीक का है, जहां मानवीय हस्तक्षेप न्यूनतम होगा। इसी दिशा में ‘महाराष्ट्र अनमैन्ड सिस्टम एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन’ (MUSIC) नामक नई संस्था स्थापित की जाएगी, जो एआई, ड्रोन तकनीक और अन्य आधुनिक प्रणालियों का सरकारी कार्यों में उपयोग सुनिश्चित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रोन के दुरुपयोग को रोकने के प्रावधान नई नीति में शामिल किए जाने चाहिए।

इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर की स्थापना

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शहरों में सीसीटीवी नेटवर्क की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित किए जाएं, जिनमें निजी क्षेत्र की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) के लिए AI आधारित सेवाएं विकसित की जाएं।

महासारथी पोर्टल का बेहतर उपयोग

फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार के पास योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ा व्यापक डेटा ‘महासारथी’ पोर्टल पर उपलब्ध है। इस डेटा के प्रभावी उपयोग के लिए ‘महासारथी नीति’ तैयार की जानी चाहिए। बैठक में मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, डीजीपी सदानंद दाते, मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com