- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Narendra Mehta Scam Stamp Duty Fraud Mira Bhayander Bjp Mla Allegations
400 करोड़ के घोटाले में फंसे BJP विधायक! पीएम कार्यालय तक पहुंची शिकायत, महायुति सरकार पर बढ़ा दबाव
Narendra Mehta: मीरा-भाईंदर के भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता पर 400-500 करोड़ रुपये के स्टैंप ड्यूटी घोटाले और जमीन हड़पने के आरोपों ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे

BJP MLA allegations (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mira Bhayander Controversy: मीरा-भाईंदर से भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता पर करीब 400 से 500 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी चोरी और आदिवासी जमीन हड़पने के गंभीर आरोपों के चलते महायुति सरकार पर दबाव बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि इस कथित घोटाले की आंच प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है। पीएम कार्यालय ने इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
लंबी है आरोपों की सूची
मीरा-भाईंदर के भाजपा विधायक पर आरोपों की सूची काफी लंबी है। ‘सेवन इलेवन’ कंपनी के जरिए जमीन घोटाले, फ्लैट बिक्री के नाम पर ठगी, मैंग्रोव क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन कर क्लब निर्माण, किसानों की जमीन कम कीमत पर खरीदने, 79 करोड़ रुपये के रॉयल्टी घोटाले और मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत 217 करोड़ रुपये से बढ़कर 620 करोड़ रुपये होने जैसे आरोप शामिल हैं।
सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, निर्माण कार्यों के दौरान करोड़ों रुपये की स्टैंप ड्यूटी बचाकर सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचाया गया है। यह मामला अब सीधे महायुति सरकार की साख से जुड़ गया है। राज्य में जारी बजट सत्र के बीच विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नंदुरबार में बर्ड फ्लू का तांडव; 1.40 लाख मुर्गियों को मारने का आदेश, पोल्ट्री उद्योग में दहशत
Mumbai Slum Safety Alert: गर्मियों में बढ़ा खतरा, फायर ब्रिगेड की चेतावनी
Vasai Virar Water Crisis: पानी की किल्लत के बीच कार वॉश सेंटरों पर सवाल, ठाणे जैसी सख्ती की मांग तेज
BKC Pod Taxi Project: मुंबई में पॉड टैक्सी प्लान घिरा विवादों में, पर्यावरणवादियों ने उठाए सवाल
इस तरह हुआ खुलासा
मामला तब और गंभीर हो गया जब राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के एक आधिकारिक पत्र में विधायक का उल्लेख ‘भू-माफिया’ के रूप में सामने आया। 20 जून 2025 के इस पत्र में संबंधित कंपनी से 7 दिनों के भीतर बकाया राजस्व की वसूली के निर्देश दिए गए थे। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। इसी तरह मीरा रोड के मैंग्रोव क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन कर क्लब निर्माण के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट पहले ही एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे चुका है।
ये भी पढ़े: गैस की कालाबाजारी करने वाले 18 गिरफ्तार, 23 पर मामले दर्ज, मंत्री छगन भुजबल ने दी जानकारी
मेहता ने आरोपों को किया खारिज
विधायक नरेंद्र मेहता ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी भी प्रकार का अवैध जमीन लेन-देन नहीं किया है। उन्होंने इसे उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया है। हालांकि, उनके खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है।
Narendra mehta scam stamp duty fraud mira bhayander bjp mla allegations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM फडणवीस ने किया मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट का लोकार्पण, मुंबई-पुणे के बीच की दूरी हुई कम, देखें तस्वीरें
May 01, 2026 | 01:05 PMनंदुरबार में बर्ड फ्लू का तांडव; 1.40 लाख मुर्गियों को मारने का आदेश, पोल्ट्री उद्योग में दहशत
May 01, 2026 | 01:02 PMकाशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में जूता पहन कर गए पीएम मोदी! सुप्रिया श्रीनेत ने किया कटाक्ष, आखिर सच क्या है?
May 01, 2026 | 12:50 PMसीएम का बड़ा फैसला, भीषण गर्मी में छात्राओं को राहत; नागपुर हॉस्टल में लगेंगे 600 कूलर
May 01, 2026 | 12:46 PMMP: भीषण गर्मी के बीच बारिश से राहत, आज इन जिलों में Rain Alert
May 01, 2026 | 12:44 PMCNG, Hybrid या Electric: मिडिल क्लास के लिए कौन सी कार है सबसे सस्ती और फायदेमंद?
May 01, 2026 | 12:39 PMMumbai Slum Safety Alert: गर्मियों में बढ़ा खतरा, फायर ब्रिगेड की चेतावनी
May 01, 2026 | 12:32 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM












