Mumbai News: कांग्रेस ने साधा उत्तर भारतीय वोट बैंक, नई टीम में बड़ा प्रतिनिधित्व

Mumbai Congress ने आगामी मनपा चुनाव से पहले अपनी नई 216 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की है, जिसमें उत्तर भारतीय नेताओं को बड़ी हिस्सेदारी दी गई है. इस कदम से उत्तर भारतीय मतदाताओं को साधने की तैयारी है।
Mumbai News
मुंबई न्यूज
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: लोकसभा के बाद विधानसभा में मिली चुनावी हार के बाद अब मनपा चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस ने पूरी तरह से कमर कस चुकी है।

मुंबई कांग्रेस कमेटी की नई टीम में इस बार जिस तरह से उत्तर भारतीयों को तरजीह दी गई है, उससे लगने लगा है कि कांग्रेस का अपने पुराने जनाधार उत्तर भारतीय मतदाताओं पर भरोसा बढ़ा है।

बुधवार को मुंबई कांग्रेस की भारी भरकम टीम की घोषणा कर दी गई, जिसमें 15 पॉलिटिकल अफेयर कमेटी को मिलाकर 216 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम बनाई गई है। कांग्रेस में पदाधिकारियों की नियुक्ति सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में रखते हुए की गई है। नई टीम में उत्तर भारतीयों की भागीदारी को प्राथमिकता दी गई है जो पार्टी में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जोश भरेंगे।

उत्तर भारतीयों की संख्या करीब 18 लाख

मुंबई में उत्तर भारतीयों की संख्या करीब 18 लाख है। 2014 से पूर्व मुंबई के उत्तर भारतीय कांग्रेस के परंपरागत वोटर हुआ करते थे, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर भारतीय भाजपा की तरफ मुड़ गए, जिसके बाद से कांग्रेस लगातार चुनाव हारती रही। हालांकि उत्तर भारतीय मतदाताओं के भरोसे चुनाव जीतने वाली भाजपा उत्तर भारतीयों का भरोसा जीतने में नाकाम रही, जिसके चलते उत्तर भारतीय मतदाताओं का झुकाव अब कांग्रेस की ओर बढ़ा है। कांग्रेस के चुनावी मंधन में भी उत्तर भारतीय मतदाताओं को अपने पाले में करने की बात उठती रही है।

सोशल इंजीनियरिंग पर दिया गया पूरा ध्यान

नई टीम में उत्तर भारतीयों के पीडीए और सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ध्यान रखा गया है। इस नई टीम में कांग्रेस ने ब्राहमणों को साधने के लिए 23 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है, जिसमें सदीप शुक्ल, त्रिलोकी मिश्रा, इंदु प्रकाश तिवारी, आर पी पांडेय, प्रदीप चौबे, विकास पांडेय आदि नाम शामिल हैं। एक जमाने में ठाकुर वोट बैंक कांग्रेस पार्टी के लिए अहम रहा है, जिसको देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने शिवानी सिंह, अवनीश तीर्थराज सिंह, यशवंत सिंह, डॉ। किशोर सिंह, संतोष सिंह आदि सहित 10 ठाकुरों को जिम्मेदारी दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com