- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Pm Modi Gives Navi Mumbai A New Lease Of Life Greenfield Airport To Open In December
PM मोदी ने नवी मुंबई को दी विकास की नई उड़ान, कहा- यह महाराष्ट्र के विकास का नया अध्याय है
- Written By: सोनाली चावरे
Greenfield Airport: PM मोदी ने नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। 19,650 करोड़ की लागत से बना यह देश का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट दिसंबर 2025 से उड़ान भरेगा और मुंबई को नई पहचान देगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने नवी मुंबई एयरपोर्ट का किया उद्घाटन (pic credit; social media)
PM Modi inaugurates Navi Mumbai Airport: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को विकास की नई उड़ान मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। 19,650 करोड़ की लागत से बना यह एयरपोर्ट भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है, जो मुंबई के मौजूदा छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दबाव कम करेगा।
1,160 हेक्टेयर में फैला यह अत्याधुनिक एयरपोर्ट दिसंबर 2025 से कमर्शियल उड़ानों के लिए तैयार होगा। शुरुआत में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक इंडिगो, एयर इंडिया और आकाश एयरलाइन अपनी उड़ानें संचालित करेंगी। पहले महीने हर घंटे 8 से 10 उड़ानों के संचालन की योजना है। मोदी ने टर्मिनल का निरीक्षण करते हुए कहा, “यह एयरपोर्ट सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की विकास यात्रा का नया अध्याय है।”
इस एयरपोर्ट में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चार टर्मिनल बनाए जा रहे हैं। पहले चरण में 2 करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता होगी, जबकि अंतिम चरण में यह संख्या बढ़कर 9 करोड़ तक पहुंच जाएगी। टर्मिनल-1 का क्षेत्रफल 2,34,000 वर्ग मीटर है, जबकि टर्मिनल-2 का 4,00,000 वर्ग मीटर। बाकी दो टर्मिनल 2029 और 2032 तक तैयार होंगे। सभी टर्मिनलों को जोड़ने के लिए अंडरग्राउंड ट्रेन सिस्टम बनाया गया है ताकि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
सम्बंधित ख़बरें
बेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
नासिक रिंग रोड का विरोध तेज, किसानों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव,अलाइनमेंट बदलने की मांग
महाराष्ट्र में धर्मांतरण करवाकर मुस्लिम आबादी बढ़ाने का AIMIM का प्लान! इम्तियाज जलील पर बरसे संजय निरूपम
जंतर-मंतर के बाद अब पुणे यूनिवर्सिटी में आंदोलन! अभिजीत दीपके का ऐलान, 11 जून को सड़कों पर दिखेंगे काॅकरोच
नवी मुंबई एयरपोर्ट की सबसे खास बात इसका “होम चेक-इन सिस्टम” है। यात्री घर से ही सामान एयरलाइन को सौंप सकेंगे और एयरपोर्ट पहुंचने पर सीधे गेट तक जा पाएंगे। टर्मिनल में 17 जगहों पर खास कांच की डिजाइन बनाई गई है जिससे प्राकृतिक रोशनी अंदर आती है और बिजली की बचत होती है।
एयरपोर्ट के डिजाइन में मुंबई की आत्मा भी बसती है। यहां कोली समाज की पारंपरिक संस्कृति और लोक कला की झलक दिखाई देगी। एयरपोर्ट में स्मार्ट पार्किंग, ईवी चार्जिंग स्टेशन, स्वचालित बैगेज सिस्टम और डिजिटल टिकटिंग की सुविधा दी गई है।
अटल सेतु, मेट्रो लाइन 8, बुलेट ट्रेन और कोस्टल रोड से जुड़ा यह एयरपोर्ट मुंबई को न्यूयॉर्क, लंदन और दुबई जैसे वैश्विक शहरों की कतार में खड़ा करेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि 2032 तक मुंबई के दोनों एयरपोर्ट मिलकर सालाना 16 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होंगे। यह सिर्फ हवाई अड्डा नहीं, बल्कि मुंबई के लिए “आसमान छूने वाले विकास का नया प्रतीक” है।
Pm modi gives navi mumbai a new lease of life greenfield airport to open in december
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 9 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 09, 2026 | 12:10 AMसाइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
Jun 08, 2026 | 11:17 PMबेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
Jun 08, 2026 | 11:17 PMइडली को पिज्जा की तरह काटकर खा रहा था युवक, शशि थरूर ने देखा तो बोले- ये Idli है, Id-Slice नहीं!
Jun 08, 2026 | 11:13 PMअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक
Jun 08, 2026 | 11:00 PMदुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
Jun 08, 2026 | 10:58 PMनासिक रिंग रोड का विरोध तेज, किसानों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव,अलाइनमेंट बदलने की मांग
Jun 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM












