-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Nashik Air Show Entry Fee Controversy Iaf
Nashik News: नासिक एयर शो में एंट्री फीस को लेकर विवाद, भारतीय वायुसेना ने जताई आपत्ति
- Written By: आंचल लोखंडे
Entry Fee Controversy: नासिक एयर शो में प्रवेश शुल्क वसूले जाने पर विवाद खड़ा हो गया है, जिस पर भारतीय वायुसेना ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी एयर शो के लिए दर्शकों से शुल्क नहीं लेती।

Nashik air show (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Air Show: नासिक में आयोजित भारतीय वायुसेना (IAF) के एयर शो के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रवेश शुल्क वसूले जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि वायुसेना अपने किसी भी एयर शो के लिए दर्शकों से प्रवेश शुल्क नहीं लेती और न ही ऐसे आयोजनों से उसे कोई आर्थिक लाभ होता है।
एयर शो देखने के लिए आम दर्शकों से 200 से 800 रुपये तक का शुल्क लिया गया, जबकि वीआईपी व्यक्तियों को निःशुल्क पास दिए गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर तीखी चर्चा शुरू हो गई। कई नागरिकों ने सवाल उठाया कि जब वायुसेना के एयर शो देशभर के युवाओं को प्रेरित करने और सेना के प्रति जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं, तो फिर दर्शकों से शुल्क क्यों वसूला गया।
जनभागीदारी और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक पोस्ट में कहा कि नासिक में आयोजित एयर शो के लिए प्रवेश शुल्क लिए जाने की जानकारी उनके संज्ञान में आई है, लेकिन वायुसेना ऐसे किसी भी शुल्क को मंजूरी नहीं देती। IAF ने दोहराया कि उसके एयर शो पूरी तरह प्रेरणादायक होते हैं और इनका मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
नासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
विठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
चांदवड़ के निवासियों के लिए बड़ी राहत! राज्य कैबिनेट का बड़ा फैसला-स्थापित होगा वरिष्ठ स्तर का दीवानी न्यायालय
शेष राशि महाराष्ट्र सैनिक कल्याण विभाग को सौंपी जाएगी
वायुसेना के इस स्पष्टीकरण के बाद अब जिला प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर विशेष व्यवस्थाओं, वीआईपी गैलरी, बैठने की सुविधा और पार्किंग के नाम पर शुल्क वसूला गया। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि एकत्रित की गई शेष राशि महाराष्ट्र सैनिक कल्याण विभाग को सौंपी जाएगी।
ये भी पढ़े: स्वास्थ्य से लेकर स्वच्छता तक-बहुआयामी अभियान, बालासाहेब की जन्मशताब्दी पर डीसीएम शिंदे ने कीं बड़ी घोषणाएं
राष्ट्रीय गौरव से जुड़े ऐसे आयोजनों
इस पूरे घटनाक्रम के बाद पारदर्शिता को लेकर भी नागरिकों के बीच बहस तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय गौरव से जुड़े ऐसे आयोजनों में यदि किसी प्रकार का शुल्क लिया जाना हो, तो इसकी स्पष्ट और पूर्व सूचना सार्वजनिक रूप से दी जानी चाहिए।
Nashik air show entry fee controversy iaf
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














