भारतीय वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, गंगापुर बांध पर गरजा आकाश; सूर्यकिरण एरोबेटिक शो ने मोहा  नासिक

Nashik Air Show:  नासिक के गंगापुर बांध पर भारतीय वायुसेना के सूर्यकिरण एरोबेटिक शो ने एक घंटे तक आसमान में रोमांच भर दिया। हजारों दर्शकों ने ऐतिहासिक हवाई करतबों का आनंद लिया।
Indian Air Force showcases its power; Akash missile roars at Gangapur Dam; Suryakiran aerobatic show mesmerizes Nashik.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Indian Air Force Event:  नासिक भारतीय वायुसेना और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को गंगापुर बांध परिसर में रोमांचक सूर्यकिरण एरोबेटिक शो का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जबकि 11 बजे सूर्यकिरण दल ने अविस्मरणीय हवाई करतब प्रस्तुत किए। एक घंटे से अधिक समय तक चले इस शो ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

स्वदेशी 'हॉक' का आसमान में जलवा

नासिक में पहली बार आयोजित इस एरोबेटिक शो को देखने के लिए नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। सूर्यकिरण दल के लड़ाकू विमानों ने आकाश में केसरिया, सफेद और हरे रंग की लकीरें बिखेरते हुए तिरंगे का अद्भुत स्वरूप रचा। प्रदर्शन के दौरान विमानों के बीच की दूरी मात्र पांच मीटर रखी गई थी, जो पायलटों के अद्भुत तालमेल और साहस को दर्शाती है।

बहू ने की कमेंट्री

हॉक एमके-132: इन करतबों के लिए स्वदेशी हॉक प्रशिक्षण विमानों का उपयोग किया गया, जिनका तकनीकी सुधार कार्य भी  नासिक में ही हुआ है। शो की एक और खास बात नासिक की बहू और सूर्यकिरण टीम की जनसंपर्क अधिकारी, फ्लाइट लेफ्टिनेंट कवल संधू रहीं। उन्होंने पूरे शो का सजीव और प्रभावशाली वर्णन (कमेंट्री) किया। उन्होंने दर्शकों को विमानों द्वारा बनाई गई 'डायमंड' और 'एरो' जैसी संरचनाओं की वारीकियों से अवगत कराया, जिससे दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया।

नारों की धूम

एयर शो स्थल पर माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया, बैंड दल द्वारा बजाए गए देशभक्ति गीतों और सेवानिवृत्त जवानों द्वारा लगाए गए 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने प्रशासन द्वारा आयोजित विभिन्न शारीरिक गतिविधियों और करतबों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

गंगापुर रोड पर सुबह से ही भारी भीड़ रही। हालांकि, प्रशासन ने आरक्षित टिकटधारकों के लिए विशेष मार्ग बनाए थे, फिर भी कुछ समय के लिए यातायात पर दबाव देखा गया। गुरुवार की शानदार सफलता के बाद यह एयर शो शुक्रवार, 23 जनवरी को भी आयोजित किया जाएगा।

प्रशासन ने दूसरे दिन की भीड़ को संभालने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी और उनकी टीम के जांबाज पायलट एक बार फिर नाशिकवासियों का दिल जीतने के लिए आसमान में उड़ान भरेंगे। आयोजकों ने नागरिकों से समय पर पहुंचने की अपील की है।