-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Power Cut For 5 To 6 Hours Without Any Prior Notice Wardha Mahavitaran Busy In Planning Before Rain
Wardha News: बिना किसी पूर्व सूचना के 5 से 6 घंटे बिजली गुल, बारिश पूर्व उपाययोजना में जुटा महावितरण
- Written By: आंचल लोखंडे
वर्धा शहर से सटे पिपरी (मेघे) व साटोडा परिसर में सोमवार, 9 जून को पेड़ों की टहनियां काटने का काम महावितरण ने शुरू किया। परंतु असंख्य बिजली ग्राहकों को इसके बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी।

बिना किसी पूर्व सूचना के 5 से 6 घंटे बिजली गुल। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
वर्धा: बारिश का मौसम आरंभ हो गया है। जिले में अब तक मानसून सक्रिय नहीं हुआ, परंतु आगामी दिनों में दमदार बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए महावितरण ने बारिश पूर्व नियोजन व उपाययोजना पिछले कुछ दिनों से शुरू कर दी है, किंतु इसके लिए संबंधित विभाग ने किसी भी प्रकार की समय सारणी तय नहीं की है। बिना किसी पूर्व सूचना के विविध हिस्से में बिजली सेवा बंद कर दी जाती है। परिणामस्वरूप क्षेत्र के नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
पहले ही उमस काफी बढ़ गई है। चुभनभरी गर्मी का सामना लोग कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में लगातार पांच से छह घंटे तक बिजली गुल रहने के कारण लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। बता दें कि बिजली विभाग के वर्धा मंडल में आर्वी, हिंगनघाट व वर्धा ये तीन उपविभाग हैं। तीनों उपविभाग के अंतर्गत घरेलू, व्यावसायिक, उद्योग व खेती के कृषिपंप के सैकड़ों ग्राहक हैं। महावितरण के आह्वान पर गत दो-तीन वर्ष में सोलर पैनल लगाए गए हैं। इससे महावितरण पर बढ़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम हो रहा है। ग्राहकों को ऑनलाइन बिलिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
नागरिकों को हो रही असुविधा, बढ़ रहा रोष
इसके अलावा अन्य कुछ सुविधाएं भी चलाई जा रही हैं। बावजूद इसके आम बिजली ग्राहक भारी असुविधा का सामना करता नजर आ रहा है। आम ग्राहकों को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। हर साल बारिश के पूर्व महावितरण जरूरी उपाययोजना के काम हाथ में लेता है। इसमें बिजली डीपी की दुरुस्ती, सर्विस लाइन में सुधार सहित बिजली लाइन पर आने वाले पेड़ों की टहनियां काटने का काम होता है।
सम्बंधित ख़बरें
198 स्कूलों में एक अकेले शिक्षक पर चल रही मजधार, 3,841 विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर
Wardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
CCMP रजिस्ट्रेशन के विरोध में IMA का आंदोलन, वर्धा में 24 घंटे हॉस्पिटल और सोनोग्राफी केंद्र रहे बंद
वर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
जीर्ण हुए बिजली खंभों की मरम्मत की जाती है। ऐसे अनेक काम विविध हिस्सों में चल रहे हैं। इसके लिए घंटों तक बिजली सेवा बंद रखी जाती है। परंतु उपरोक्त कामों की समय सारणी न होने की बात सामने आ रही है। क्षेत्र की जनता को इसके बारे में किसी प्रकार की पूर्व सूचना नहीं मिल रही है।
पार्थ पवार के करीबी राष्ट्रवादी नेता ओंकार हजारे की संदिग्ध मौत
नागरिकों को नियोजन गड़बड़ाया
शहर से सटे पिपरी (मेघे) व साटोडा परिसर में सोमवार, 9 जून को पेड़ों की टहनियां काटने का काम महावितरण ने शुरू किया। परंतु असंख्य बिजली ग्राहकों को इसके बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगातार पांच से छह घंटे तक बिजली सेवा बंद रही। परिणामस्वरूप क्षेत्र की जनता को असुविधा का सामना करना पड़ा।
सप्ताह का पहला वर्किंग डे होने से लोगों का एक नियोजन रहता है, किंतु बिजली गुल होने से कोई पेयजल के लिए भटक रहा था तो कोई अन्य कामों के लिए असंतोष व्यक्त करते नजर आया। चिलचिलाती गर्मी से लोग हालाकान हैं, ऐसे में बिजली गुल होने से और त्रासदी उठानी पड़ रही है। इस समस्या पर महावितरण ने गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है।
जरूरी उपाययोजना पर देंगे ध्यान
महावितरण की अधीक्षक अभियंता स्मीता पारखी ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने वाले ग्राहकों को इसकी सूचना दी जाती है। आम ग्राहकों को भी उपाययोजना के कामों की पूर्व सूचना देने के लिए हम जरूरी कदम उठाएंगे। क्षेत्र के अभियंता को इसकी सूचना दी जाएगी।
Power cut for 5 to 6 hours without any prior notice wardha mahavitaran busy in planning before rain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक जीत के बाद बाबर आजम का बड़ा दावा! सीरीज ड्रॉ होने के बावजूद बोले- हमारी मेहनत रंग लाई
Aug 06, 2026 | 11:28 AMदेश में 12 हजार स्कूल बंद, 40% छात्र छोड़ रहे पढ़ाई, विजय वडेट्टीवार ने शिक्षा नीति पर उठाए सवाल
Aug 06, 2026 | 11:27 AMनर्मदापुरम: हाइब्रिड मॉडल में भी किसानों की मुश्किलें बरकरार, खाद के लिए तीन-तीन लाइन में लगने को मजबूर किसान
Aug 06, 2026 | 11:24 AM‘तेज आवाज में गाने बजाना बना मौत का कारण’, मुंबई के विक्रोली में पिता और 14 साल के मासूम बेटे की हत्या
Aug 06, 2026 | 11:22 AMनासिक में बार-बार क्यों हिल रही ज़मीन? वैज्ञानिक अध्ययन के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम
Aug 06, 2026 | 11:21 AMउत्तराखंड और किन्नौर में आफत की बारिश! लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे और NH-5 बंद, यलो अलर्ट जारी
Aug 06, 2026 | 11:17 AMतरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला, 13 साल पुराने मामले में सुनाई सजा
Aug 06, 2026 | 11:12 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














