CNG, Hybrid या Electric: मिडिल क्लास के लिए कौन सी कार है सबसे सस्ती और फायदेमंद?

CNG vs Hybrid vs Electric कारों की ओर तेजी से लोग जा रहे है ताकी उनका खर्च कम हो सके और परिवार को भी बराबर की सुरक्षा मिले, ऐसे में इन तीनों में से आपके लिए सबसे सही क्या होगा?
CNG vs Hybrid vs Electric Most Affordable and Beneficial
CNG vs Hybrid vs Electric (Source. Gemini)
Published on: 
Updated on: 

CNG vs Hybrid vs Electric Car Comparison: आज के समय में बढ़ती महंगाई ने मिडिल क्लास परिवारों के लिए कार खरीदना एक बहुत बढ़े चैलेंज की तरह बना दिया है। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार जेब पर भारी असर डाल रही हैं, इसी को देखते हुए लोग अब CNG, Hybrid और Electric कारों की ओर तेजी से रुख करते हुए उनको चुन रहे हैं। लेकिन आज भी सवाल वही है कम खर्च में ज्यादा फायदा और परिवार की सुरक्षा किसमें मिल सकती है?

CNG कार: कम खर्च, ज्यादा माइलेज

आप कार खरीदने की सूच रहे है और आपका बजट सीमित या कम है, तो CNG कार आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है। जैसा की आप जानते ही है कि CNG की कीमत पेट्रोल और डीजल के मुकाबले काफी कम होती है, जिससे रोजाना होने वाले खर्च में कमी आती है। CNG कार के फायदों पर नजर डाले तो इसमें:

  • शानदार माइलेज
  • ईंधन पर कम खर्च
  • किफायती मेंटेनेंस

हालांकि, सूजने वाली बात ये भी है कि बूट स्पेस देश में कम है और CNG स्टेशन भी सीमित है जो कुछ लोगों के लिए परेशानी बन सकती है। ऐसे में अपने घर के आस पास भी उसकी जरूर तो को देख ले।

Hybrid कार: पेट्रोल + बैटरी का स्मार्ट कॉम्बिनेशन

Hybrid कारें उन लोगों के लिए बेहतर होती हैं जो पेट्रोल को पूरी तरह छुटना नहीं चाहते, लेकिन खर्च कम करना चाहते हैं। इस तरह की कार में पेट्रोल इंजन के साथ बैटरी भी दी जाती है, जो माइलेज को बढ़ाने के साथ आपको एक में दो का फायदा देती है। Hybrid कार में मिलने वाले फायदे देख तो:

  • बेहतर माइलेज
  • कम प्रदूषण
  • लंबी दूरी के लिए आरामदायक

लेकिन देखने वाली बात ये भी है कि Hybrid कारों की कीमत CNG और पेट्रोल कारों से ज्यादा होती है, जो मिडिल क्लास के लिए थोड़ा महंगा हो सकता है।

Electric कार: भविष्य की सवारी

आज के समय में Electric कारें तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं क्योंकि इनमें पेट्रोल-डीजल का खर्च पूरी तरह खत्म हो जाता है और नई तकनीक होने खा फायदा भी मिलता है। इसमें मिलने वाले फायदो पर नजर डाले तो:

  • ईंधन पर लगभग जीरो खर्च
  • कम मेंटेनेंस
  • पर्यावरण के लिए बेहतर

लेकिन देकने वाली बात ये भी है कि इनकी शुरुआती कीमत ज्यादा होती है और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी हर जगह मजबूत नहीं है, पर धीरे धीरे सरकार की मदद और लोगों की पसंद से इसकी गिनती बढ़ रही है।

Navbharat के अनुसार मिडिल क्लास के लिए सबसे सही विकल्प?

मिडिल क्लास परिवारों को देखते हुए अगर आपका बजट कम है और आप रोजाना ज्यादा ड्राइव करते हैं, तो CNG कार आपके लिए सबसे सस्ता और सुरक्षित विकल्प बन सकती है। वहीं, अगर आप थोड़ा ज्यादा निवेश कर सकते हैं और बेहतर माइलेज चाहते हैं, तो Hybrid कार आपके लिए एक सही सुझाव है। वहीं Electric कार उन लोगों के लिए सही है जो भविष्य के हिसाब से निवेश करना चाहते हैं और शहर में रहते हैं जहां पर चार्जिंग की सुविधा आसानी से मिल जाती है।

समझदारी से करें चुनाव

आज की महंगाई को देखते हुए सही कार चुनना बेहद जरूरी हो गया है। हर एक विकल्प के अपने फायदे और नुकसान हैं, लेकिन अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही फैसला लेना ही समझदारी होगी। एक सही चुनाव करने से आप आपने परिवार की सुरक्षा, बचत और आराम तीनों को सुनिश्चित कर सकता है।

CNG vs Hybrid vs Electric

पैरामीटर CNG कार Hybrid कार Electric कार
शुरुआती कीमत सबसे सस्ती मध्यम से महंगी सबसे ज्यादा महंगी
ईंधन/चार्ज खर्च बहुत कम पेट्रोल से कम लगभग जीरो
माइलेज/रेंज अच्छा (20-30 km/kg) बहुत अच्छा 250-500 km (मॉडल पर निर्भर)
मेंटेनेंस खर्च कम मध्यम सबसे कम
पर्यावरण प्रभाव कम प्रदूषण कम प्रदूषण जीरो एमिशन
बूट स्पेस कम (CNG टैंक के कारण) सामान्य सामान्य
रिफ्यूल/चार्जिंग CNG स्टेशन जरूरी पेट्रोल + बैटरी चार्जिंग स्टेशन जरूरी
लंबी दूरी के लिए ठीक-ठाक सबसे बेहतर प्लानिंग जरूरी
शहर में उपयोग अच्छा बहुत अच्छा सबसे बेहतर
सरकारी सब्सिडी कम सीमित कई जगह उपलब्ध
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com