सीएम का बड़ा फैसला, भीषण गर्मी में छात्राओं को राहत; नागपुर हॉस्टल में लगेंगे 600 कूलर

Nagpur Vidarbha Heatwave Impact: विदर्भ की भीषण गर्मी के बीच नागपुर के सरकारी छात्रावासों में 600 कूलर लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे छात्राओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
CM's Major Decision: Relief for Female Students Amidst Scorching Heat; 600 Coolers to be Installed in Nagpur Hostels
नागपुर छात्रावास कूलर,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Hostel Coolers News: नागपुर विदर्भ की भीषण गर्मी और छात्राओं के स्वास्थ्य को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर शहर के सरकारी छात्रावासों में तत्काल 600 कुलर लगाने तथा पूरे विदर्भ क्षेत्र के छात्रावासों में भी कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस निर्णय से बेसा स्थित सरकारी छात्रावास सहित नागपुर की हजारों छात्राओं को बड़ी राहत मिली है।

बेसा, नागपुर स्थित 1,000 छात्राओं के सरकारी छात्रावास में भीषण गर्मी के कारण छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुराने नियमों में कूलर लगाने का प्रावधान न होने के कारण बार-बार मांग करने के बावजूद अधिकारियों ने कूलर लगाने से मना कर दिया था।

गर्मी से कई छात्राएं त्वचा इन्फेक्शन से भी प्रभावित हो रही थीं। अधिकांश छात्राएं बाहर से आई हुई हैं और परीक्षाओं के कारण उन्हें छात्रावास में ही रहना पड़ रहा है जिससे वे लगातार गर्मी झेलने को मजबूर थीं।

CM सचिवालय को दिया था निवेदन

इस समस्या की और ध्यान आकर्षित करने के लिए लगभग 100 छात्राओं ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन, भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी के मार्गदर्शन में तथा नगरसेवक रितेश गावंडे के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा।

समस्या की गंभीरता को समझते हुए सीएम ने तुरंत मुख्यमंत्री कार्यालय की सचिव आशा पठान तथा समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, छात्रावास के पुराने नियमों में ढील देकर नागपुर में तत्काल 600 कूलर तथा पूरे विदर्भ के छात्रावासों में कूलर उपलब्ध कराने के आदेश प्रशासन को दिए गए हैं। छात्राओं ने सीएम का आभार व्यक्त किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com