-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Narendra Mehta Questions Eknath Shinde On Mmrda Corruption
MMRDA में महा-घोटाला! विधायक नरेंद्र मेहता ने विधानसभा में खोला कच्चा चिट्ठा, उपमुख्यमंत्री से पूछे 4 सवाल
- Written By: अनिल सिंह
Narendra Mehta MMRDA Corruption: विधायक नरेंद्र मेहता ने विधानसभा में MMRDA के भ्रष्टाचार पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घेरा। फ्लाईओवर की लागत 217 करोड़ से 620 करोड़ होने पर सवाल।

Narendra Mehta MMRDA Corruption (फोटो क्रेडिट-X)
MMRDA Corruption: महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र में आज उस समय गरमागरम बहस छिड़ गई, जब मिरा-भायंदर के विधायक नरेंद्र लालचंद मेहता ने मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीधे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर सवालों की बौछार कर दी। मेहता ने मिरा-भायंदर और मुंबई के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में हो रही धांधली के सबूत पेश करते हुए सरकार को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि एमएमआरडीए के प्रोजेक्ट्स की लागत रहस्यमयी तरीके से दोगुनी-तिगुनी बढ़ाई जा रही है, जो जनता के पैसे की खुली लूट है।
विधायक मेहता ने विशेष रूप से ठेकेदार जे कुमार और एमएमआरडीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हैं। उन्होंने सदन में चार महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा और पूछा कि अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा घोटाला कैसे संभव है? मेहता के इन आरोपों के बाद सदन में काफी हंगामा हुआ और विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे पर जांच की मांग तेज कर दी है।
ठेकेदार को किराया भुगतान में 100 करोड़ का खेल
नरेंद्र मेहता ने भ्रष्टाचार का एक अनोखा उदाहरण पेश करते हुए बताया कि ठेकेदार जे कुमार को एक प्रोजेक्ट के लिए जगह दी गई थी, जिसकी कुल कीमत महज 20 करोड़ रुपये थी। लेकिन पिछले 5 वर्षों के दस्तावेजों में यह दिखाया गया है कि एमएमआरडीए ने उस जगह के लिए 120 करोड़ रुपये का किराया चुकाया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वह जमीन खुद एमएमआरडीए के ही अधीन थी। मेहता ने सवाल किया, “यह किस तरह का भ्रष्टाचार है कि एमएमआरडीए अपनी ही जमीन के इस्तेमाल के लिए अपने ही प्रोजेक्ट के ठेकेदार को करोड़ों का किराया दे रहा है?”
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र की स्कूली कैंटीनों पर FDA की नजर, सेफ फूड फॉर एवरी चाइल्ड अभियान शुरू, FSSAI लाइसेंस अनिवार्य
ठाणे में बनेगी अत्याधुनिक शूटिंग रेंज, वाघबिल परियोजना को 26 करोड़ की सैद्धांतिक मंजूरी
नासिक में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा खेल: फर्जी पुलिस केस की धमकी देकर बुजुर्ग से ऐंठे 59.58 लाख रुपए
पुणे की हवा हुई जहरीली, 151 दिन रही मध्यम से खराब एयर क्वालिटी, पर्यावरण रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
ये भी पढ़ें- मुंबई दहलाने की साजिश! विधानभवन, BSE और हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, शहर में हाई अलर्ट जारी
43 करोड़ का प्रोजेक्ट 73 करोड़ में; लागत में भारी उछाल
मेहता ने दहिसर और गायमुख प्रोजेक्ट्स का जिक्र करते हुए एमएमआरडीए की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि दहिसर में जिस प्रोजेक्ट की मूल लागत 43 करोड़ रुपये तय की गई थी, उसके लिए एमएमआरडीए ने 73 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। वहीं, गायमुख प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी जल्दबाजी दिखाई गई कि बिना ‘रेट’ निकाले ही टेंडर पास कर दिया गया। उन्होंने पूछा कि आखिर बिना वित्तीय आकलन के टेंडर प्रक्रिया को इतनी तेजी से क्यों निपटाया गया?
मिरा-भायंदर फ्लाईओवर: 217 करोड़ का बिल 620 करोड़ कैसे हुआ?
सबसे गंभीर आरोप मिरा-भायंदर में बन रहे चार विवादास्पद फ्लाईओवर्स को लेकर लगाया गया। विधायक मेहता ने बताया कि इन फ्लाईओवर्स की टेंडर कॉस्ट 217 करोड़ रुपये थी, लेकिन ठेकेदार कंपनी ने अब 620 करोड़ रुपये का संशोधित बिल पेश किया है। लागत में 400 करोड़ रुपये से अधिक की इस अचानक वृद्धि ने भ्रष्टाचार के बड़े सिंडिकेट की ओर इशारा किया है। मेहता ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मांग की है कि इन प्रोजेक्ट्स का ऑडिट कराया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Narendra mehta questions eknath shinde on mmrda corruption
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: सिर्फ कड़ी सजा नहीं, परीक्षा व्यवस्था में सुधार भी जरूरी; नया विधेयक क्या कहता है?
Jul 30, 2026 | 09:00 AMमहाराष्ट्र की स्कूली कैंटीनों पर FDA की नजर, सेफ फूड फॉर एवरी चाइल्ड अभियान शुरू, FSSAI लाइसेंस अनिवार्य
Jul 30, 2026 | 08:55 AMCWG 2026: जैसमीन की जीत के साथ भारत का बड़ा धमाका, बॉक्सिंग में 6 और पदक हुए पक्के
Jul 30, 2026 | 08:49 AMमणिपुर में अचानक क्यों होने लगी ताबड़तोड़ गोलीबारी? गांव के वॉलंटियर की मौत, CRPF जवान भी घायल
Jul 30, 2026 | 08:48 AMभूकंप के खतरे से कांप रहा जापान! टोक्यो के बाद अब दूसरी राजधानी बनाने की तैयारी, जानें कौन सा शहर है सबसे आगे
Jul 30, 2026 | 08:41 AMAadhaar Card Service: यूपी वालों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब गांव में मिलेगी आधार कार्ड सर्विस
Jul 30, 2026 | 08:35 AMNavabharat Nishanebaaz: धर्मेंद्र प्रधान का शानदार सत्कार, NDA सांसदों ने दिखाया दुलार
Jul 30, 2026 | 08:32 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM













