उल्लेखनीय है कि इस समय मुंबई में अधिकांश 12 एवं कुछ 15 डिब्बों की लोकल चलती है। लेकिन वंदे मेट्रो के नए रेक 12, 15 और 18 डिब्बों के होंगे, ताकि मुंबई एमएमआर पर लोकल यात्रियों की भीड़ का नियोजन किया जा सके। बताया गया कि वंदे मेट्रो के ये नए रेक आवश्यकता एवं परिचालन की व्यवहार्यता के अनुसार उपलब्ध होंगे, जिससे यात्री क्षमता,आराम एवं सुरक्षा में बड़ी वृद्धि होगी।