-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mira Bhayandar Stray Dog Shelter 500 Capacity Uttan Gorai Road Land
आवारा कुत्तों की समस्या पर बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट निर्देश के बाद मनपा को 1.43 हेक्टेयर भूमि मंजूर
- Written By: अपूर्वा नायक
Stray Dog Shelter: मीरा भाईंदर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार ने मनपा को डॉग शेल्टर निर्माण हेतु जमीन मंजूर कर दी है। जिसमें 500 से अधिक कुत्तों को रखने की सुविधा होगी।

आवारा कुत्ते (फाइल फोटो)
Mira Bhayandar Stray Dog Shelter: मीरा भाईंदर शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और उससे उत्पन्न हो रहे मानव-कुत्ता संघर्ष पर अब ठोस और निर्णायक कदम उठाया गया है।
सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप राज्य सरकार ने उत्तन-गोराई रोड पर स्थित लगभग 1।43 हेक्टेयर सरकारी भूमि मनपा को आवारा कुत्तों के लिए आश्रय स्थल (डॉग शेल्टर) निर्माण हेतु हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी है।
इस भूमि पर शीघ्र ही 500 से अधिक आवारा कुत्तों को रखने की क्षमता वाला आधुनिक आश्रय स्थल विकसित किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से शहर में आवारा कुत्तों के कारण आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों पर होने वाले हमलों और भय के माहौल पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मीरारोड को मिली नई धार्मिक पहचान, जरीमरी झील पर स्थापित हुई 51 फीट ऊंची भगवान विट्ठल की प्रतिमा
Mira Road: बिना एक्सीडेंट अचानक खुला कार का एयरबैग, 25 साल के युवक की मौत, बैठे-बैठे घुट गया दम
ठाणे में युवा उद्यमी की अनूठी पहल; शादी में खर्च करने की जगह नेत्रहीनों के लिए रोजगार पर किया खर्च
Ashadha Maas: 30 जून से शुरू होगा आषाढ़ मास, भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान
सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद कार्रवाई
पिछले वर्ष सर्वोच्च न्यायालय ने आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर स्वतः संज्ञान याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि राज्य सरकारें और स्थानीय निकाय आवारा कुत्तों के लिए समर्पित आश्रय स्थल विकसित करें, ताकि मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इसी क्रम में राज्य सरकार ने 24 नवंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण सरकारी निर्णय (जीआर) जारी करते हुए राज्य के सभी स्थानीय निकायों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आवारा कुत्तों के लिए आश्रय स्थल विकसित करने के आदेश दिए थे।
ये भी पढ़ें :- Supreme Court में नितेश राणे के खिलाफ हेट स्पीच याचिका, सख्त दिशा-निर्देश की मांग
भूमि की कमी बनी थी सबसे बड़ी चुनौती
- मीरा भाईंदर मनपा क्षेत्र में पर्याप्त भूमि उपलब्ध न होने के कारण आश्रय स्थल निर्माण एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। इसे देखते हुए मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने 18 दिसंबर 2025 को राज्य सरकार से उत्तन-गोराई रोड स्थित एक बड़े सरकारी भूखंड की औपचारिक मांग की थी। स्वीकृत नगर विकास योजना के अनुसार, इस भूखंड का 1 हेक्टेयर 43 एकड़ क्षेत्र मनपा प्रयोजन के लिए आरक्षित (आरक्षण क्रमांक 45) है।
- मनपा के अनुरोध के बाद राज्य सरकार ने राजस्व विभाग को यह भूखंड मनपा को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए, जिसे अव अंतिम मंजूरी मिल चुकी है। सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, सार्वजनिक व शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, बस डिपो व रेलवे स्टेशनों में पाए जाने वाले आवारा कुत्ते को पकड़कर उसकी नसबंदी और टीकाकरण किया जाएगा।
Mira bhayandar stray dog shelter 500 capacity uttan gorai road land
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज पर दिशा पाटनी ने शेयर की BTS तस्वीरें, मौनी रॉय ने खास अंदाज में दी बधाई
Jun 26, 2026 | 08:43 PMसंजय राउत का आरोप; राम मंदिर को दान की गई 4 Kg चांदी की ईंट का अभी तक नहीं मिला हिसाब
Jun 26, 2026 | 08:33 PMBJP का बड़ा कदम: MP में डिजिटल इंडिया की तर्ज पर अब ‘डिजिटल कार्यकर्ता’, 7 लाख वर्करों को सिखाएगी हाई-टेक काम
Jun 26, 2026 | 08:27 PMKolkata Accident: सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ‘अयान ट्रेडर्स’ को किया ब्लैकलिस्ट, हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत
Jun 26, 2026 | 08:16 PMकांग्रेस ने दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम को बनाया UP का प्रभारी, मायावती से की थी सीक्रेट मीटिंग
Jun 26, 2026 | 08:14 PM‘छम्मा छम्मा’ करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं उर्मिला मातोंडकर, राजकुमार संतोषी की बात ने बदल दिया फैसला
Jun 26, 2026 | 08:06 PMशस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के बदले नियम, रसूखदारों की बढ़ी मुश्किलें; जमीन कब्जे के मामलों पर होगी सीधी कार्रवाई
Jun 26, 2026 | 08:06 PMवीडियो गैलरी

होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM














