- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Sakoli Lavari Forest Department Farm Road Blockage Removed Farmers
साकोली लवारी में वन विभाग द्वारा खेत मार्ग पर लगाया गया अवरोध हटा, किसानों को मिली आवागमन की बड़ी राहत
Sakoli News: साकोली तहसील के लवारी में वन विभाग ने खेत मार्ग से हटाया अपना अवरोध। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की मध्यस्थता के बाद किसानों के लिए फिर से खुला वर्षों पुराना रास्ता

Sakoli Lavari Forest Department News: साकोली तहसील के लवारी में वन विभाग की ओर से खेत मार्ग पर खड़ा किया गया अवरोध आखिरकार हटा लिया गया है, जिससे किसानों के लिए आवागमन का रास्ता फिर से खुल गया है। पिछले कई वर्षों से उपयोग में लाए जा रहे इस मार्ग पर वन विभाग की ओर से तार फेंसिंग और पोल लगा दिए गए थे, जिसके कारण किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने और कृषि कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
किसानों की ओर से दिए गए ज्ञापन के बाद प्रशासनिक स्तर पर हुई त्वरित कार्रवाई से यह वर्षों पुराना मुद्दा सुलझ गया है। किसानों की इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माहेश्वरी नेवारे ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। प्रशासन और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने के बाद गट क्रमांक 50 और 44 में मनरेगारोगायो के तहत विकसित किए गए इस खेत मार्ग को पूर्ववत शुरू कर दिया गया।
वन विभाग की ओर से हटाए गए अवरोधों के बाद अब ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य भारी कृषि मशीनरी आसानी से खेतों तक पहुंच पा रही है, जिससे क्षेत्र के किसान बेहद उत्साहित हैं। किसानों की उपस्थिति में सुलझा विवादइस महत्वपूर्ण अवसर पर माहेश्वरी नेवारे के साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जिप सदस्य अविनाश ब्राह्मणकर, उमरी लवारी की उपसरपंच भूमिता धकाते, स्थानीय सरपंच और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
कंपनियों में धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं! निदा खान की गिरफ्तारी पर बोली चित्रा वाघ, दी सख्त चेतावनी
Watermelon Death Case: हंसमुख स्वभाव व मिलनसार व्यवहार.., डोकाडिया परिवार के बारे में पड़ोसियों ने क्या कहा?
TCS Nashik Case: निदा खान की खत्म हुई लुका-छिपी, कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
मध्य रेल को माल ढुलाई से 708.14 करोड़ की कमाई, एक माह में 6.72 मिलियन टन की लोडिंग
खरीफ सीजन की शुरुआत से ठीक पहले रास्ता खुल जाने से किसानों के लिए बड़ी सुविधा हो गई है। उपस्थित किसानों ने भावना व्यक्त की कि यदि अपने न्यायोचित अधिकारों के लिए संगठित प्रयास किए जाएं, तो सफलता अवश्य मिलती है। माहेश्वरी नेवारे ने विश्वास जताया कि अब बिना किसी बाधा के किसान खेती के कार्य तेजी से पूर्ण कर सकेंगे। इस सफल मध्यस्थता के बाद लवारी परिसर में कृषि गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
Sakoli lavari forest department farm road blockage removed farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘7 महीने पहले ही दी थी इंजन खराबी की जानकारी…’, क्रूज पायलट ने खोल दिए सारे राज! फाइल दबाने का भी किया दावा
May 08, 2026 | 08:30 PMकंपनियों में धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं! निदा खान की गिरफ्तारी पर बोली चित्रा वाघ, दी सख्त चेतावनी
May 08, 2026 | 08:27 PMMother’s Day पर मां को दें गुड हेल्थ के ये अनोखे तोहफ़े, जो मां ने सोचा न होगा!
May 08, 2026 | 08:26 PMहोर्मुज की जंग में चीनी टैंकर पर हमला, बीजिंग का फूटा गुस्सा, क्या अमेरिका-ईरान जंग अब बनेगा विश्व युद्ध?
May 08, 2026 | 08:08 PMसमग्र शिक्षा अभियान के संविदा कर्मियों का हल्लाबोल, मांगों को लेकर भंडारा जिला स्तर पर आंदोलन
May 08, 2026 | 08:06 PMWatermelon Death Case: हंसमुख स्वभाव व मिलनसार व्यवहार.., डोकाडिया परिवार के बारे में पड़ोसियों ने क्या कहा?
May 08, 2026 | 08:04 PMभोपाल मेट्रो पर वक्फ का कानूनी ब्रेक? कब्रिस्तान के नीचे से लाइन गुजारने पर रोक की मांग तेज; जानें पूरा मामला
May 08, 2026 | 07:52 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM












