Online Job Scam: नौकरी का सपना बना डरावना सच, मुलुंड की महिला से 11.28 लाख की ठगी

Cyber ​​Crime Mumbai: मुंबई के मुलुंड की 43 वर्षीय महिला नौकरी की तलाश में साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने फर्जी इंटरव्यू और ऑफर लेटर भेजकर 11.28 लाख रुपये ठग लिए।
Online Job Scam
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Job Scam: मुंबई के मुलुंड की रहने वाली 43 वर्षीय एक महिला नौकरी की तलाश में ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। उसने अपना बायोडाटा विभिन्न जॉब पोर्टलों पर अपलोड किया था। जिसके आधार पर साइबर जालसाजों ने उसे 11.28 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। पुलिस को संदेह है कि ठगों ने नौकरी पोर्टलों से उसकी जानकारी हासिल की और नौकरी देने का झूठा लालच देकर पैसे ऐंठे। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुलुंड निवासी सविता बी पिछले कुछ महीनों से नौकरी की तलाश में थी। उन्होंने शाइन डॉट कॉम और नौकरी डॉट कॉम जैसी वेबसाइटों पर अपना बायोडाटा पंजीकृत कराया था।

नौकरी की तलाश में ठगी का शिकार

मिली जानकारी के मुताबिक 3 दिसंबर को पीड़िता सविता बी एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया, कॉल करने वाले ने खुद को 'अभिनव मिश्रा' बताया और कहा कि उसे इंडीड जॉब पोर्टल के माध्यम से नौकरी डॉट कॉम से उनका बायोडाटा मिला है। मिश्रा ने पहले 5,850 रुपये का पंजीकरण शुल्क मांगा, जिसे सविता ने यूपीआई के जरिए भेज दिया।

ठगों ने दो दिन बाद फिर फोन किया, इस बार बैंक ऑफ अमेरिका के 'प्रमुख' अनुपम चक्रवतीं से फोन पर एक सुनियोजित इंटरव्यू हुआ। जल्द ही सविता को एक फर्जी जॉब पोर्टल से ईमेल मिला, जिसमें उन्हें बांद्रा (पूर्व) स्थित बैंक ऑफ अमेरिका में सीनियर मैनेजर पद के लिए चुने जाने की सूचना दी गई। साथ में बैंक का नकली ऑफर लेटर भी भेजा गया, जालसाजों ने दस्तावेज सत्यापन सिक्योरिटी डिपॉजिट जैसे कई बहानों से बार-बार पैसे मांगे, जालसाजों ने कहा ज्वाइनिंग के बाद सारी राशि वापस कर दी जाएगी।