- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Bmc Duplicate Voters Draft List Delay Sec Update
Mumbai में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट फिर टली, 11 लाख डुप्लीकेट वोटर्स से आयोग परेशान
Mumbai में बीएमसी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 11 लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटर्स मिलने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने सूची की प्रकाशन तिथि तीसरी बार बढ़ा दी है। बीएमसी अब घर-घर जाकर सत्यापन करेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक

वोटर लिस्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Mumbai News In Hindi: आगामी नगर निगम चुनावों के लिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (प्रारूप मतदाता सूची) में गलतियों को सुधार कर प्रकाशित करने की तिथि राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने तीसरी बार आगे बढ़ाई है।
पहले यह लिस्ट 27 नवंबर को प्रकाशित करनी थी, लेकिन इसे आगे बढ़ाकर 5 दिसंबर किया गया और उसके बाद 10 दिसंबर और फिर अब 15 दिसंबर कर दिया गया है। चुनाव आयोग में टेंशन साफ दिखाई दे रही है, क्योंकि बीएमसी सहित कई नगर निगम ने तिथि आगे बढ़ाने की गुहार लगाई थी। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सबसे बड़ी चुनौती डुप्लीकेट वोटर्स (दोहरे मतदाता) को लेकर है।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग की तरफ बीएमसी को सौंपी गई सूची में 11 लाख एक हजार 505 डुप्लीकेट वोटर्स हैं। इनमें से अब तक बीएमसी केवल दो लाख 25 हजार वोटर्स को ही चिंहित कर पाई है, यानी साफ है कि अभी 8 लाख 76 हजार 437 वोटर्स वोटर्स का चिन्हीकरण का काम बाकी है। समय की सुई लगातार आगे बढ़ रही है और बीएमसी कर्मचारियों पर लोड अधिक बढ़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
हुसैन दलवई का बड़ा बयान: खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन गलत नहीं, अमेरिका-इजरायल की ‘दादागिरी’ पर बरसे
‘वर्षा’ बंगले पर फडणवीस परिवार की इको-फ्रेंडली होली, मेयर रितु तावड़े ने फूलों से मनाया उत्सव
अमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
Middle East Crisis: दुबई से मुंबई लौटे लोगों ने सुनाई आपबीती, बताया कैसा रहा भारत वापसी का उनका सफर
41 हजार डुप्लीकेट वोटर्स चिंहित
बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी जोशी ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि बीएमसी के ए से लेकर पी वार्ड में एक बार से अधिक नाम आने वाले मतदाताओं की संख्या 2 लाख 25 व्हजार है, जिसमे से 41 हजार 57 ही डुप्लीकेट वोटर्स है और बाकियों का नाम समान है।
ऐसे में बाकी बचे 8 लाख से अधिक वोटर्स में से डुप्लीकेट वोटर्स की पहचान अगले दिनों में हो जाएगी, वहीं बीएमसी सूत्रों की माने तो डुप्लीकेट वोटर्स का पता लगाने का कार्य चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर विभिन्न वाडों को मिलाकर कुल 11 हजार 497 आपत्तिया व सुझाव प्राप्त हुए थे। इनमें से 10 हजार 668 मामलों का निपटारा कर लिया गया है। इनमें से 829 आपत्तियां डुप्लीकेट मतदाताओं से जुड़ी थी।
डुप्लीकेट वोटर्स में से अब तक
दोहरे नामों की पुष्टि के लिए घर-घर जाकर सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, इसके लिए मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) तथा चुनावी कार्य से जुड़े विभागीय कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
– अश्विनी जोशी (बीएमसी अतिरिक्त आयुक्त)
घरों पर मुंबई महानगरपालिका का नोटिस
अश्विनी जोशी ने बताया कि दोहरे नामों की पुष्टि के लिए घर-घर जाकर सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए बीएलओ तथा चुनावी कार्य से जुड़े विभागीय कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। यदि किसी मतदाता के घर पर उपलब्ध न होने की स्थिति में, उसके आवास पर नोटिस चिपकाकर वार्ड कार्यालय से संपर्क करने का अनुरोध किया जाएगा। इस अवसर पर सह आयुक्त (करनिर्धारण व संकलन) विश्वास शंकरवार और सहायक आयुक्त डॉ। गजानन बेल्लाले भी उपस्थित रहे।
वार्ड के सहायक आयुक्त आपत्तियों और सुझावों पर लेंगे निर्णय
7 से 19 से सभी 26 प्रशासकीय विभागों में प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों के निपटारे के लिए संबंधित वाडों के सहायक आयुक्तों को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। ड्राफ्ट वोटर्स लिस्ट पर निर्णय दिए जाने के बाद अब अंतिम मतदाता सूची को ध्यान में रखते हुए ‘कंट्रोल चार्ट’ तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
ये भी पढ़ें :- Election Commission पर वर्षा गायकवाड़ का हमला, बोली- सरेआम हो रही है मतचोरी
उन्होंने बताया कि जिन प्रभागों में 100 से अधिक मतदाताओं का नाम एक वार्ड से दूसरे वार्ड में दर्ज हुआ हैं, वहां गूगल मैप पर निर्धारित वार्ड सीमा के अनुसार घर, इमारत, चॉल या वसाहत की त्वरित स्थल-पड़ताल के निर्देश परिमंडलीय सह आयुक्तों और उपायुक्तों को दिए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित प्रमाणपत्र और फोटो भी जमा करना आवश्यक होगा।
Mumbai bmc duplicate voters draft list delay sec update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMबालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, तो आजमाएं दही के ये 5 हेयर मास्क, चमत्कार हो सकता है
Mar 03, 2026 | 09:54 PMकांग्रेस का बड़ा ऐलान, असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी,गौरव गोगोई को मिली टिकट
Mar 03, 2026 | 09:50 PMअकोला में शिवसेना शहर प्रमुख राहुल कराले पर जानलेवा हमले का प्रयास: पुलिस ने 2 घंटे में 4 आरोपियों को दबोचा
Mar 03, 2026 | 09:48 PMसहारा ग्रुप पर ED ने कसा शिकंजा, जमीन और वित्तीय दस्तावेज किए जब्त, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mar 03, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














