Election Commission पर वर्षा गायकवाड़ का हमला, बोली- सरेआम हो रही है मतचोरी

Mumbai Congress अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने चुनाव आयोग पर मतचोरी को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और महाराष्ट्र में रिकॉर्ड मतदाता बढ़ोतरी को संदेहास्पद बताते हुए ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर भी सवाल उठाए।
Mumbai Congress President Varsha Gaikwad
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ (फोटो सोर्स -X/@VarshaEGaikwad)
Updated on

Mumbai News In Hindi: भारत का लोकतंत्र दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में चुनावों का महत्व सर्वोपरि है। चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना चुनाव आयोग का कर्तव्य है।

लेकिन, पिछले कुछ वर्षों से देश में जिस तरह से चुनाव हो रहे हैं, उससे जनता का आयोग पर से विश्वास कम होता जा रहा है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने चुनाव आयोग पर सीधा और तीखा हमला करते हुए कहा है कि मतों की चोरी सरेआम हो रही है, लेकिन चुनाव आयोग महाभारत के धृतराष्ट्र की तरह आंखों पर पट्टी बांधकर बैठा है। लोकसभा में मतचोरी के मुद्दे पर बोलते हुए सांसद वर्षा ने कहा कि विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी ने देश में हो रही मतचोरी का सबूतों के साथ भंडाफोड़ किया है।

'वन नेशन, वन इलेक्शन' सिर्फ एक नारा

  • उन्होंने मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर हो रही गड़बड़ी और घोटालों को संदेहास्पद बताया। उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि 2019 से 2024 तक, इन पांच वर्षों में महाराष्ट्र में 39 लाख मतदाता बढ़े थे।
  • लेकिन, 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनावों के बीच, महज पांच महीनों की अवधि में ही 32 लाख मतदाताओं का बढ़ना अत्यंत संदेहास्पद है।
  • गायकवाड़ ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार यह नारा तो देती है, लेकिन बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र विस के चुनाव एक साथ नहीं करवा सकती। उन्होंने कहा कि अगर ये चुनाव एक साथ हुए होते। तो नतीजे शायद अलग होते।
Navbharat Live
navbharatlive.com