- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai 12 Minor Children Missing Human Trafficking Suspected
मुंबई में चाइल्ड ट्रैफिकिंग का साया! 24 घंटे में 12 बच्चे लापता, आखिर कहां जा रहे हैं शहर के मासूम?
Mumbai Children Missing: मुंबई में 36 घंटों में 12 नाबालिग लापता, जिनमें 8 लड़कियां शामिल। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश तेज की। मानव तस्करी के संदेह के बीच सर्च ऑपरेशन जारी है।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated)
Human Trafficking Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी अब गंभीर संकट बन चुकी है। शहर की सड़कों, झुग्गी-बस्तियों, रेलवे स्टेशनों और बस डिपो पर मासूम चेहरों की तलाश हर दिन तेज हो रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, पिछले 36 घंटों में मुंबई के 7 अलग-अलग पुलिस थानों की सीमा में 12 नाबालिग बच्चे लापता हो गए हैं। जिनमें 8 नाबालिग लड़कियां शामिल हैं।
अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर इन सात पुलिस स्टेशनों में किडनैपिंग के संदेह में 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। यह घटना शहर में पहले से चली आ रही चाइल्ड ट्रैफिकिंग की आशंका को और मजबूत कर रही है। हालांकि, मुंबई पुलिस की फुर्तीली और संवेदनशील कार्रवाई से अभिभावकों को आश्वासन मिला है कि, सभी बच्चे जल्द ही सुरक्षित मिल जाएंगे।
क्या है कारण?
मुंबई पुलिस को शक है कि इन लापता होने के पीछे मानव तस्करी मुख्य कारण हो सकती है। कई मामले परिवारिक विवाद से जुड़े भी हो सकते हैं। लेकिन लगातार बढ़ते आंकड़े और लड़कियों की अधिक संख्या संगठित गिरोहों की ओर इशारा करती है।
सम्बंधित ख़बरें
लोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
भारतीय रेलवे की नई क्रांति, देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल, जानें खासियतें
मध्य रेल की बड़ी उपलब्धि, इगतपुरी गुड्स शेड से पहली बार ऑटोमोबाइल लोडिंग शुरू
समृद्धि महामार्ग पर फिल्मी स्टाइल में 12 लाख की डकैती, बुलढाणा पुलिस ने 5 राज्यों के शातिर लुटेरों को दबोचा
कहां से कितने किडनैप
इन मामलों में शिवाजी नगर में 4, ओशिवारा में 1, साकीनाका में 2, एंटोप हिल में 2, मानखुर्द में 1, बांगुर नगर में 1 और घाटकोपर में एक-एक बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभी तक किसी भी अभिभावक को फिरौती की कोई मांग वाला कॉल प्राप्त नहीं हुआ, जो सकारात्मक संकेत है।
जांच अधिकारियों का कहना है कि हमारी प्राथमिकता बच्चों की तत्काल सुरक्षा है। सभी बच्चों की तस्वीरों के साथ शहर के व्यस्त बाजारों, गार्डन, रेलवे स्टेशनों, बस डिपो, अस्पतालों, चिल्ड्रन होम और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जून से दिसंबर 2025 के बीच मुंबई से कुल 145 बच्चे लापता हुए, जिनमें 93 लड़कियां शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- नहीं होगा NCP का विलय! सुप्रिया सुले से नाराज अजित पवार गुट के नेता, जानें क्या है कारण
नवी मुंबई पिछले साल 499 बच्चों का अपहरण
बता दें कि नवी मुंबई में पिछले साल 1 जनवरी से 29 नवंबर 2025 के बीच 499 बच्चों के अपहरण के मामले सामने आए थे। पुलिस ने 458 बच्चों का पता लगाया, लेकिन 41 बच्चे अभी भी लापता हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद बच्चों में ज्यादातर भावनात्मक तनाव और व्यक्तिगत कारणों से घर छोड़ गए थे।
नवी मुंबई पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 29 नवंबर के बीच कुल 499 बच्चों के अपहरण के मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में कुल 349 लड़कियां शामिल थीं। पुलिस 458 लापता बच्चों का पता लगाने में सफल रही है, जिनमें 315 लड़कियां शामिल हैं।
– नवभारत लाइव के लिए मुंबई से तारिक खान की रिपोर्ट
Mumbai 12 minor children missing human trafficking suspected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, डिजाइन से कैमरा तक जबरदस्त अपग्रेड, क्या iPhone 17 Pro हो जाएगा पुराना?
May 05, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM













