लीबिया-इराक-सीरिया मॉडल अपना रहे मोदी-शाह, 'वोट चोरी' पर भड़के संजय राउत, बोले- लोकतंत्र की हत्या...

Sanjay Raut on Vote Chori: देश भर में वोट चोरी को लेकर आंदोलन छिड़ा हुआ है। इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष एक स्वर में आवाज उठा रहा है। इसी क्रम में शिवसेना यूबीटी सांसद ने भी हुंकार भरा है।
Sanjay Raut on Vote Chori: देश भर में वोट चोरी को लेकर आंदोलन छिड़ा हुआ है। इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष एक स्वर में आवाज उठा रहा है। इसी क्रम में शिवसेना यूबीटी सांसद ने भी हुंकार भरा है।
अमित शाह-संजय राउत-नरेंद्र मोदी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sanjay Raut on Vote Chori: देश भर में वोट चोरी का मुद्दा गरमाया हुआ है। विपक्ष लगातार सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का दावा कर रही है। इस मामले में शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने सरकार पर हमला बोला है। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा, "राज ठाकरे ने वोट चोरी का मुद्दा तब उठाया था जब चुनाव के परिणाम आए थे। महाराष्ट्र में वोट चोरी का मुद्दा 8 महीने से है, हम इस पर सवाल उठाते रहे हैं।"

संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "यह मुद्दा उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस ने उठाया था। देवेंद्र फडणवीस की सरकार ऐसी वोट चोरी के जरिए ही सत्ता में आई थी। हमारे वोट कहां गए- यह सवाल राज ठाकरे ने पूछा था और हमने भी पूछा था। अब चोरी का यह मुद्दा राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्तर पर उठाया है और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जा रहा है।"

भारत में लीबिया, इराक, सीरिया का मॉडल

संजय राउत ने कहा कि भारत में नरेंद्र मोदी और अमित शाह लीबिया, सीरिया जैसे देशों की तरह वोट चोरी कर सत्ता में बैठे है।

संजय राउत ने कहा, "हम सभी ने 'वोट-चोरी' का मुद्दा उठाया है। अब, राहुल गांधी इसे राष्ट्रीय स्तर पर ले गए हैं, और इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है - कैसे प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने लोकतंत्र की 'हत्या' करके सत्ता हासिल की है, जैसा कि लीबिया, इराक, सीरिया, अफ़ग़ानिस्तान में हुआ है, जैसा कि ईदी अमीन ने युगांडा में किया था। उन्होंने भी यही किया है, और 'वोट-चोरी' करके सत्ता हासिल की है," शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत कहते हैं।"

राज ठाकरे ने उठाया मुद्दा

इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी इस मुद्दे पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वोट चोरी पिछले 10 सालों से हो रही है। इस मामले में राहुल गांधी और अनुराग ठाकुर ने भी की थी, लेकिन तब चुनाव आयोग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। वो इसलिए क्योंकि इससे चुनाव आयोग के पिछले 10 सालों का कच्चा चिट्ठा खुल जाता।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com