
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: अयोध्या में बनकर तैयार हो चुके भव्य राम मंदिर के शिखर पर आज यानी मंगलवार को धर्मध्वजा फहराई जाएगी। पीएम मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उससे पहले रामनगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद कर दी दी गई है। दूसरी तरफ गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भी पीएम मोदी शिरकत करने वाले हैं। वहीं, उत्तराखंड में आज भारत और नेपाल की सेनाएं संयुक्त सैन्य अभ्यास भी करने वाली हैं। इसके अलावा देश और दुनिया की सभी ताजातरीन ख़बरों का अपडेट सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे इस लाइव ब्लॉग पर बनें रहें...
तेज प्रताप यादव को बिहार सरकार ने सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भेजा है।
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम से मुलाकात की।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम से मुलाकात की। pic.twitter.com/gxav3pRgKd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी को संबोधित करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश भारत की असीमित क्षमता का प्रदेश है। ये वही प्रदेश है जिसमें भगवान राम ने जन्म लिया। आज ही श्री राम जन्मभूमि का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से भारत का भगवा झंडा श्री राम जन्मभूमि पर ध्वजारोहण के साथ लहराता दिखाई दे रहा है।
#WATCH लखनऊ(यूपी): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी को संबोधित करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश भारत की असीमित क्षमता का प्रदेश है। ये वही प्रदेश है जिसमें भगवान राम ने जन्म लिया। आज ही श्री राम जन्मभूमि का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है।… pic.twitter.com/2aT8M51fSc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2025
बिहार भवन निर्माण विभाग ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर इस्तेमाल के लिए हार्डिंग रोड पर आवास संख्या-39 अलॉट किया है।
#WATCH बिहार भवन निर्माण विभाग ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर इस्तेमाल के लिए हार्डिंग रोड पर आवास संख्या-39 अलॉट किया है। pic.twitter.com/YYy9x5FyIK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2025
टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता कप्तान रोहित शर्मा को ICC ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको इस टूर्नामेंट के लिए अंबेसडर बनाया गया है।
BCCI ने आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा।
TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेटर लिखकर उन 10 TMC सांसदों के नाम बताए हैं जो 28 नवंबर को इलेक्शन कमीशन जाएंगे। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक डेलीगेशन को 28 नवंबर (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे मीटिंग के लिए अपॉइंटमेंट दिया है।
#WATCH TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेटर लिखकर उन 10 TMC सांसदों के नाम बताए हैं जो 28 नवंबर को इलेक्शन कमीशन जाएंगे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2025
इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक डेलीगेशन को 28 नवंबर (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे मीटिंग के लिए… pic.twitter.com/U5orxM488j
बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सर्दियों के लिए बंद कर दिए गए। बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी में, रावल अमरनाथ नंबूदरी ने पारंपरिक रस्में निभाईं और मंदिर के कपाट औपचारिक रूप से बंद कर दिए।
#WATCH उत्तराखंड | बद्रीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर 2:56 PM बजे सर्दियों के लिए बंद कर दिए गए। बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी में, रावल अमरनाथ नंबूदरी ने पारंपरिक रस्में निभाईं और मंदिर के कपाट औपचारिक रूप से बंद कर दिए। pic.twitter.com/grKmH2pgtv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2025
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ट्रेन, विमान और सीमा सुरक्षा की ज़िम्मेदारी केंद्रीय एजेंसियों की होती है। पासपोर्ट, कस्टम और एक्साइज जैसे सभी विभाग भी केंद्र सरकार के नियंत्रण में आते हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए राज्य सरकार को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है?
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, हम पैसा कमाने सत्ता में नहीं आए हैं। हमने अच्छे कर्म कमाए हैं। हमने बड़े-बड़े बंगले नहीं बनवाए, हमने गुरु महाराज का आशीर्वाद कमाया है
#WATCH | Anandpur Sahib | AAP National Convener Arvind Kejriwal says, "We did not come to power to earn money. We earned good deeds. We did not get huge bungalows constructed, we earned Guru Maharaj's blessings..."
— ANI (@ANI) November 25, 2025
(Source: Punjab Government) pic.twitter.com/NZyMtaddwc
श्रद्धा कपूर के भाई और एक्टर सिद्धार्थ कपूर 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में सवाल-जवाब के लिए मुंबई के घाटकोपर स्थित एंटी नारकोटिक्स सेल दफ्तर पहुंच गए हैं।
असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में बताया कि सिंगर जुबीन गर्ग की मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। एक आरोपी ने सिंगर की जान ली। अन्य लोगों ने हत्या में उसकी मदद की। गौरतलब है कि जुबीन की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराने के बाद पीएम मोदी यहां मौजूद भक्तों और अतिथियों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सदियों के घाव भर रहे हैं। पीएम मोदी का पूरा भाषण लाइव सुनने के लिए आप नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक कर सकते हैं।
अयोध्या से लाइव: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ध्वजारोहण महोत्सव। https://t.co/OxscUvaLOQ
— BJP (@BJP4India) November 25, 2025
अयोध्या में RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा कि आज हम सभी के लिए एक उपलब्धि का दिन है। कितने लोगों ने इस दिन का सपना देखा था, कितने लोगों ने कोशिश की, कितने लोगों ने अपनी जान भी कुर्बान कर दी। आज, उनकी दिवंगत आत्माओं को शांति मिलनी चाहिए। धर्म ध्वज फहराया गया है - राम राज्य का वही झंडा जो कभी अयोध्या में लहराता था और पूरी दुनिया को शांति और खुशी से रोशन करता था।
Ayodhya, Uttar Pradesh: RSS Chief Mohan Bhagwat says, "Today is a day of fulfilment for all of us. So many people dreamt of this day, so many made efforts, so many even sacrificed their lives. Today, their departed souls must be at peace... The Dharma Dhwaj has been hoisted — the… pic.twitter.com/s7fGWp2iFa
— IANS (@ians_india) November 25, 2025
अयोध्या में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "प्रभु श्री राम का यह भव्य मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। मैं इस भव्य मंदिर के निर्माण में योगदान देने वाले सभी कर्मयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह पवित्र दिन उन पूज्य संतों, योद्धाओं और श्री राम भक्तों की निरंतर भक्ति और संघर्ष को समर्पित है जिन्होंने अपना पूरा जीवन इस आंदोलन के लिए समर्पित कर दिया।"
Ayodhya, Uttar Pradesh: CM Yogi Adityanath says, "This grand temple of Prabhu Shri Ram is a symbol of the faith, honour and self-pride of 140 crore Indians. I extend my heartfelt gratitude to all the karmayogis who contributed to the construction of this magnificent temple...… pic.twitter.com/kZrWQ8CTnX
— IANS (@ians_india) November 25, 2025
पीएम मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं। उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर में पहुंचकर प्रभु राम की पूजा-अर्चना की। दूसरी तरफ पूरा राम मंदिर प्रांगण भक्तों और अतिथियों से खचाखच भर चुका है। 11 बजकर 50 मिनट पर पीएम मोदी मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा लहराएंगे। जिसे लाइव आप यहां लाइव देख सकते हैं।
राम जन्मभूमि मंदिर पर धर्म ध्वजा की स्थापना के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सप्तमंदिर दर्शन के बाद राम मंदिर में पूजा अर्चना की है। इस दौरान उनके साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। राम मंदिर ध्वजारोहण से जुड़ी अपडेट आपको नीचे दिए गए लाइव वीडियो में भी मिल जाएगी।
अयोध्या से लाइव: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ध्वजारोहण महोत्सव। https://t.co/OxscUvaLOQ
— BJP (@BJP4India) November 25, 2025
राम मंदिर ध्वजारोहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के सप्तमंदिर पहुंचे और मत्था टेका। सप्तमंदिर में महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी से जुड़े मंदिर हैं।
#WATCH | Ayodhya Dhwajarohan | Prime Minister Narendra Modi reaches the Saptmandir, which houses temples related to Maharshi Vashishtha, Maharshi Vishwamitra, Maharshi Agastya, Maharshi Valmiki, Devi Ahilya, Nishadraj Guha and Mata Shabari
— ANI (@ANI) November 25, 2025
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/g9BRzshpdC
रामनगरी अयोध्या में पवित्र ध्वजारोहण समारोह से पहले, छत्तीसगढ़ के मनबोध राम राजवाड़े ने पारंपरिक नृत्य किया। आपको बता दें कि पीएम मोदी अयोध्या पहुंच चुके है। अब से कुछ ही देर में रामजन्मभूमि मंदिर पर धर्म ध्वजा फहराई जाएगी।
Ayodhya, Uttar Pradesh: Ahead of the sacred flag-hoisting ceremony, Manbodh Ram Rajwade from Chhattisgarh, performed a traditional dance pic.twitter.com/2kIgFLEgKg
— IANS (@ians_india) November 25, 2025
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर ध्वजारोहण उत्सव में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस समय पीएम मोदी रोड शो करते हुए राम मंदिर की तरफ बढ़ रहे हैं।
Ayodhya, Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi receives a warm welcome as he arrives for the Shri Ram Janmabhoomi Mandir Dhwajarohan Utsav pic.twitter.com/TyTq5hj4IA
— IANS (@ians_india) November 25, 2025
अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में धर्म ध्वजा होस्टिंग सेरेमनी से पहले श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रेज़रर गोविंद देव गिरि ने कहा, "हम बहुत उत्साहित हैं कि मंदिर के पूरा होने का दिन आखिरकार आ गया है, एक ऐसा पल जिसका सदियों से इंतज़ार था। इतने सालों में, हमारी कोशिशें लगातार इस मील के पत्थर की ओर बढ़ रही हैं।"
Ayodhya, Uttar Pradesh: Ahead of the flag-hoisting ceremony at Ram Janmabhoomi temple, Shri Ram Janmabhoomi Trust Treasurer Govind Dev Giri says, "We are extremely excited that the day marking the completion of the temple has finally arrived, a moment awaited for centuries. Over… pic.twitter.com/PwoQHSxYob
— IANS (@ians_india) November 25, 2025
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम-सीता विवाह पंचमी के मौके पर रामनगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस मौके पर वह राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे। जिसके लिए 11.50 बजे का मुहूर्त तय किया गया है। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अब से बस कुछ ही देर में अयोध्या पहुंचने वाले हैं।
रामनगरी अयोध्या में आज अयोध्या ध्वजारोहण में बुलाए गए लोगों और भक्तों का स्वागत हो रहा है। तस्वीरों में लता मंगेशकर चौक का ये नजारा देखिए। बता दें कि PM नरेंद्र मोदी आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर के 'शिखर' पर भगवा झंडा फहराएंगे। झंडा फहराने का समय भगवान राम और माता सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त के साथ होगा।
#WATCH | Uttar Pradesh: The city of Ayodhya welcomes invitees and devotees to Ayodhya Dhwajarohan today.
— ANI (@ANI) November 25, 2025
PM Narendra Modi to ceremonially hoist saffron flag on the 'shikhar' of Shri Ram Janmbhoomi Mandir today. Hoisting of flag to coincide with the Abhijit Muhurat of Lord Ram… pic.twitter.com/0J4AnGrw2y
अयोध्या स्थिति राम जन्मभूमि मंदिर पर झंडा फहराने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई कार्यकर्ताओं और मेहमानों को कार सेवक पुरम से बसों से ले जाया जा रहा है।
Ayodhya, Uttar Pradesh: Many workers and visitors are being taken by buses from Kar Sevak Puram to join the flag-hoisting ceremony at Ram Janmabhoomi. pic.twitter.com/w3G3w9RPFh
— IANS (@ians_india) November 25, 2025
अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में झंडा फहराने सेरेमनी से पहले एक पुजारी ने कहा, “आज का दिन बहुत ही रोमांचक है, क्योंकि राम मंदिर बन गया है। हम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी के शुक्रगुजार हैं। मंदिर बहुत लगन से बनाया गया है, जिससे खूबसूरत बदलाव आए हैं। यह शानदार और प्रेरणा देने वाला है, जो इसमें शामिल सभी लोगों की लगन और कड़ी मेहनत को दिखाता है।”
Ayodhya, Uttar Pradesh: Ahead of the flag-hoisting ceremony at the Ram Janmabhoomi temple, a priest says, “Today is a very exciting day, as the Ram Mandir has been built. We are grateful to Yogi Adityanth and Prime Minister Modi. The temple has been constructed with great… pic.twitter.com/UgHAHhnzOh
— IANS (@ians_india) November 25, 2025
रामनगरी अयोध्या में सुबह-सुबह राम जन्मभूमि मंदिर में झंडा फहराने से पहले श्री राम मंदिर के गेट पर भक्तों की भीड़ दिख रही है। आज 11.50 बजे राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई जाएगी।
Ayodhya, Uttar Pradesh: Morning visuals show devotees gathering at the Shri Ram Mandir gate ahead of the flag-hoisting ceremony at the Ram Janmabhoomi temple. pic.twitter.com/RVDZDV0FZn
— IANS (@ians_india) November 25, 2025