- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Minister Nitesh Rane On Congress Starting Marathi Pathshala
‘…अपने मुल्ले-मौलवियों को बोलो’, राणे का यह बयान महाराष्ट्र में कराएगा घमासान!
- Written By: प्रिया जैस
Nitesh Rane on Marathi Language: महाराष्ट्र में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के मंत्री नितेश राणे अपने विवादित बयान से चर्चा का विषय बन गए है। उनके इस बयान के बाद राज्य में फिर घमासान शुरू हो गया है।

मंत्री नितेश राणे (सौजन्य-एएनआई)
Nitesh Rane on Marathi Language: भारतीय जनता पार्टी के मंत्री नितेश राणे अपने विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा का विषय बन जाते है। लेकिन इस बार जो उन्होंने बयान दिया है वो राज्य में घमासान कराने के लिए काफी है। दरअसल, विधानमंडल के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए मंत्री नितेश राणे ने एक विवादित बयान दिया है।
महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा विवाद हाल ही में गरमाया हुआ था। अब कांग्रेस ने राज्य में लोगों को मराठी सिखाने के लिए पाठशाला शुरू करने की अपील की है। इसी पर मंत्री नितेश राणे का एक विवादित बयान सामने आया, जो कि विपक्ष के लिए करारा झटका था। मंत्री नितेश राणे ने कहा है कि मराठी सिखाने के लिए पाठशाला की जरूरत नहीं है।”
नितेश राणे का विवादित बयान
कांग्रेस द्वारा मराठी पाठशाला शुरू करने पर मंत्री नितेश राणे ने कहा, पाठशाला बनाने की बजाय मदरसे में मराठी पढ़ाओ। ये सबसे आसान है। महाराष्ट्र में बहुत मदरसे है, वहां उर्दू की जगह मराठी शुरू करो। इससे आपकी मेहनत कम हो जाएगी। आपको क्यों सिर्फ मीडिया में आने के लिए नौटंकी करने की जरूरत है। आपके मुल्ले-मौलवियों को बोलो अच्छी तरह से मदरसे में सिखाओ। हमको भी समझ में आएगा कि मदरसा सच्ची में पढ़ाई के लिए है। वरना उधर फोकट में गन ही तो मिलती है।”
सम्बंधित ख़बरें
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
Mumbai, Maharashtra: On the Congress starting a Marathi Pathshala, Minister Nitesh Rane says, “What’s the need for a separate pathshala? Just start teaching Marathi in the madrasas — that’s the simplest solution. There’s no need to set up a separate school. There are many… pic.twitter.com/SO34WLsOAe — IANS (@ians_india) July 15, 2025
नितेश राणे को रोहित पवार का जवाब
मंत्री नितेश राणे के बयान पर एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार का कहना है, “वह अपने वरिष्ठ नेताओं से फोन पर निर्देश मिलने के बाद ही बयान देते हैं। वह शायद ही कभी अपनी समझ का इस्तेमाल करते हैं। अगर उन्हें लगता है कि वहां बंदूकें या बम हैं, तो उनके पास गृह मंत्रालय का पोर्टफोलियो है, आगे बढ़ें और जांच करें।”
Mumbai, Maharashtra: On Minister Nitesh Rane’s statement, NCP (SP) leader Rohit Pawar says, “He makes statements only after getting instructions from his senior leaders over the phone. He rarely uses his own understanding. If he believes there are guns or bombs there, then he… pic.twitter.com/VZzrsqMWn9 — IANS (@ians_india) July 16, 2025
वारिस पठान ने दिया जवाब
नितेश राणे के इस बयान के बाद राज्य में घमासान की गूंज शुरू हो गई। मंत्री राणे के इस विवादित बयान के बाद एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने नितेश राणे को तगड़ा जवाब दिया और उन्हें धमकी भी दी। मंत्री नितेश राणे के मदरसों में मराठी पढ़ाने संबंधी बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा, “महाराष्ट्र में कुछ भाजपा नेता धर्म और भाषा के नाम पर नफरत फैला रहे हैं और अशांति पैदा कर रहे हैं। ऐसे लोगों को रोकना मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है।”
यह भी पढ़ें – राज ठाकरे नासिक में गठबंधन का लेंगे फैसला! कार्यकर्ताओं को MNS प्रमुख का संदेश
राज्य में शुरू घमासान
ये पहली बार नहीं है कि भाजपा मंत्री नितेश राणे ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी उन्होंने भाषा विवाद पर कई विवादित बयान दिए थे, जिसके कारण वे चर्चाओं में रहे है। आपको बता दें, कि महाराष्ट्र में सरकार के राज्य की स्कूलों में पहली कक्षा से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में लागू किए जाने के फैसले से शुरू हुआ था। जो राज्य में मनसे और यूबीटी के मोर्चे के बाद खत्म हुआ था। लेकिन अब राणे के बयान पर आगे भी बयानबाजी होने के संकेत साफ दिखाई जा रहे है।
Minister nitesh rane on congress starting marathi pathshala
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM











