-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Mangalsutra Of Hindus Uddhav Thackeray Over Power Jihad Bjp Double Standard
Maharashtra Politics: हिंदुओं के मंगलसूत्र की रक्षा कौन करेगा! सत्ता जिहाद पर भड़के उद्धव ठाकरे, बोले- बीजेपी का डबल स्टैंडर्ड
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Politics: देश में भारतीय जनता पार्टी के डबल स्टैंडर्ड अब शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे से देखे नहीं जा रहे है। आखिरकार उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी और सौगात-ए-मोदी की पोल खोल कर रख दी।

उद्धव ठाकरे और नरेंद्र मोदी (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने ईद के मौके पर बीजेपी की तरफ से दिए जाने वाली ‘सौगात ए मोदी’ गिफ्ट पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान बंटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया था लेकिन अब बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुसलमानों को ईद के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से गिफ्ट बांटा जाएगा।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब बीजेपी ने हिंदुत्व का त्याग कर ‘सत्ता जिहाद’ का सहारा लिया है। उन्होंने यह बात गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने बीजेपी से पूछा कि यह गिफ्ट सिर्फ बिहार चुनाव तक लागू रहेगा या फिर आगे भी जारी रहेगा। ठाकरे ने आरोप लगाया कि बीजेपी बिहार में गिफ्ट किट बांट कर चुनावी लाभ के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।
हिंदुओं के मंगलसूत्र की रक्षा कौन करेगा!
उद्धव ने पीएम मोदी का नाम न लेते हुए जोरदार तंज कसा। उन्होंने पूछा कि अब देश में हिंदुओं के मंगलसूत्र की रक्षा कौन करेगा। मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आरोप लगाया था कि अगर विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार आई तो मंगलसूत्र की भी जांच की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
तमिलनाडु में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत; PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया गहरा दुख, जांच कमेटी गठित
पैसों की जरूरत पड़ती है, सत्ता में…ओमराजे निंबालकर का शिंदे के साथ जाने का ऐलान, उद्धव का प्लान फेल!
सीएम बनना है तो पार्टी करो बीजेपी में विलीन… शाह ने दिया शिंदे को ऑफर ! एडवोकेट असीम सरोदे का बड़ा दावा
पहले घर तोड़ा अब गिफ्ट बांटेंगे
उद्धव ने कहा कि मोदी सरकार उन लोगों को गिफ्ट बांटने की बात कह रही है जिनके घर पहले बुलडोजर से ध्वस्त कर दिए गए, वहीं कई लोगों ने सांप्रदायिक दंगों में अपनी जान गंवाई, अब इन पीड़ित परिवारों को गिफ्ट देकर चुनाव जीतने की रणनीति बनाई जा रही है।
बीजेपी का डबल स्टैंडर्ड
उद्धव ने कहा कि जब लोकसभा व विधानसभा चुनाव में हमारी शिवसेना को मुस्लिम मतदाताओं का भारी समर्थन मिला तो बीजेपी ने हल्ला मचाते हुए कहा कि मैंने हिंदुत्व छोड़ दिया है। हमारी पार्टी को मुस्लिमों से मिल रहे समर्थन को ‘सत्ता जिहाद’ बोला गया लेकिन अब ऐसा कहने वाले लोग खुद अपना चेहरा बदल रहे हैं।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
भाजपा मुस्लिम विरोधी नहीं, बावनकुले ने दिया जवाब
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हमारी पार्टी मुस्लिम विरोधी नहीं है। हम लोग ऐसे लोगों के खिलाफ हैं जो हमारे देश के रहने वाले हैं और पाकिस्तानी झंडा लेकर चलते हैं। बावनकुले ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे की नाशिक और परभणी की रैलियों में पाकिस्तान के झंडे लहराए गए। हम इसके खिलाफ हैं। हम उन लोगों के खिलाफ हैं जो पाकिस्तान के क्रिकेट मैच जीतने के बाद भारत में पटाखे फोड़ते हैं। बावनकुले ने कहा कि देश के सभी मुसलमान देश विरोधी नहीं हैं। राज्य में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एकता का रिश्ता है।
Maharashtra mangalsutra of hindus uddhav thackeray over power jihad bjp double standard
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 12:10 AMBEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
Jun 21, 2026 | 11:59 PMमानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
Jun 21, 2026 | 11:19 PMPM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PMKolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
Jun 21, 2026 | 11:10 PM‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
Jun 21, 2026 | 11:10 PMमुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल
Jun 21, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM













