- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- International Bamboo Day Bamboo Conference In Mumbai On September 18 19
अंतर्राष्ट्रीय बांस दिवस: बांस एक ‘कल्पवृक्ष’, 18-19 सितंबर को मुंबई में बांस सम्मेलन
International Bamboo Day: अंतरराष्ट्रीय बांस दिवस के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र सरकार के मित्रा एवं फीनिक्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मुंबई में 2 दिवसीय बांस सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

अंतर्राष्ट्रीय बांस दिवस (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: जलवायु परिवर्तन के संकट को रोकने, मानव जाति को बचाने के लिए जन जागरूकता बढ़ाने तथा अंतरराष्ट्रीय बांस दिवस के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र सरकार के महाराष्ट्र परिवर्तन संस्थान (मित्रा) एवं फीनिक्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मुंबई में दो दिवसीय बांस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह बांस सम्मेलन 18 और 19 सितंबर 2025 को मुंबई के यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान सभागार में आयोजित किया जाएगा।
राज्य कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पर्यावरण सतत विकास कार्य बल के कार्यकारी अध्यक्ष पाशा पटेल ने सम्मेलन के बारे में जानकारी देने के दौरान विश्वास व्यक्त किया कि “बांबू फॉर पीपल, प्लॅनेट अँड प्रॉस्पेरिटी : ग्रीन गोल्ड, ग्रीन एनर्जी, ग्रीन अर्थ” ऐसी संकल्पना के साथ आयोजित किए जा रहा यह दो दिवसीय सम्मेलन पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को एक नई दिशा प्रदान करेगा। पाशा पटेल ने कहा कि आज पृथ्वी अभूतपूर्व पर्यावरणीय संकटों का सामना कर रही है।
Green Mumbai Summit 2025
Join IGBC Mumbai Chapter in 3 days for the 2nd edition!
19 Sep 2025 | 9:30 AM–5:00 PM
Taj The Trees, Vikhroli, Mumbai
Register: https://t.co/QWLabfXPgQ Contact: Raja Reddy | +91-9179530450#GreenMumbaiSummit #SustainableArchitecture #ClimateActio pic.twitter.com/tUALnZm7L3 — Indian Green Building Council (IGBC) (@IGBConline) September 16, 2025
बांस एक ‘कल्पवृक्ष’ है
जलवायु परिवर्तन के कारण जंगल की आग, बादल फटने, बाढ़ और लू जैसी आपदाओं की घटनाओं में वृद्धि हुई है। बांस एक ‘कल्पवृक्ष’ है और कार्बन अवशोषण, वनों की कटाई को रोकने और जैव ईंधन के उत्पादन में उपयोगी है। पाशा पटेल ने कहा कि यह सम्मेलन महाराष्ट्र सरकार के महाराष्ट्र परिवर्तन संस्थान (मित्रा) और फीनिक्स फाउंडेशन, लोदगा, जिला लातूर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी उपस्थित रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई जोगेश्वरी ट्रॉमा केयर डॉक्टर से 15 लाख की रंगदारी की मांग,वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस जांच में जुटी
मुंबई में 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 13 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में रसायन बरामद
गोवंडी में 72 घंटे की तोड़फोड़ नोटिस से तनाव, पुनर्वसन की मांग तेज; बीएमसी पर नियमों के उल्लंघन के आरोप
मध्य रेल का इगतपुरी-कसारा सेक्शन पर 12-16 मई विशेष ब्लॉक, आसनगांव तक ही चलेंगी कसारा लोकल, देखें शेड्यूल
ये भी पढ़े: Thane News: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान,17 सितम्बर से महिलाओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर
महाराष्ट्र को बांस की राजधानी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
उन्होंने यह भी कहा कि बांस सम्मेलन महाराष्ट्र को बांस की राजधानी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुंबई के यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान सभागार में आयोजित इस सम्मेलन में देश और राज्य भर से विशेषज्ञों, विद्वानों, वैज्ञानिकों, उद्यमियों, किसानों और नीति निर्माताओं को आमंत्रित किया गया है। इसमें मानव जाति के अस्तित्व पर महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। इसमें बांस से लेकर इथेनॉल, मेथेनॉल, थर्मल के लिए बांस के फूस, लोहा, कोयला, लकड़ी, फर्नीचर, बांस के कपड़े, कौशल, पर्यावरण, प्लास्टिक मुक्ति जैसे कई उद्योगों के सतत विकास की ओर बढ़ने की उम्मीद है। शहरी वन, ऑक्सीजन पार्क, ग्रीन बिल्डिंग जैसे कई नवाचार इस सम्मेलन से सामने आएंगे।
International bamboo day bamboo conference in mumbai on september 18 19
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, भीड़भाड़ वाले बाजार में भीषण बम धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
May 12, 2026 | 03:55 PMमुंबई जोगेश्वरी ट्रॉमा केयर डॉक्टर से 15 लाख की रंगदारी की मांग,वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस जांच में जुटी
May 12, 2026 | 03:54 PMमुंबई में 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 13 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में रसायन बरामद
May 12, 2026 | 03:51 PMसोलापुर में पीएम मोदी के अपील की निकली हवा; पालक मंत्री की बैठक में उमड़ा 150 गाड़ियों का काफिला
May 12, 2026 | 03:50 PMसीहोर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग! बुजुर्ग किसान को कार में खींच ले गए नकाबपोश; 3 लोगों पर संदेह
May 12, 2026 | 03:48 PMभंडारा में तेंदुए का आतंक, परीक्षा देने जा रहे छात्र पर जानलेवा हमला, मौत के मुंह से लौटा वापस
May 12, 2026 | 03:42 PMHomemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
May 12, 2026 | 03:41 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM












