- Hindi News »
- Special Coverage »
- Uddhav Raj Thackeray Alliance Mumbai Bmc Election 2025
संपादकीय: कितना असर दिखाएगी उद्धव-राज की एकता
Maharashtra Elections: 20 साल बाद उद्धव व राज ठाकरे एकजुट हुए। शिवसेना (उद्धव)-मनसे गठबंधन मुंबई मनपा सहित 29 निकाय चुनावों में महायुति को चुनौती देगा। मराठी बनाम हिंदी वोट बैंक की राजनीति तेज।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Navbharat Digital Desk: आखिर 20 वर्ष का अलगाव समाप्त हुआ और उद्धव व उनके चचेरे भाई राज ठाकरे अधिकृत रूप से निकट आ गए। शिवसेना (उद्धव) और मनसे के गठबंधन की उन्होंने घोषणा की। मुंबई सहित राज्य की 29 महापालिकाओं के लिए 15 जनवरी को चुनाव होगा।
इसमें मुंबई मनपा का चुनाव सर्वाधिक प्रतिष्ठा का माना जाता है जिसमें दोनों भाई मिलकर सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को कड़ी टक्कर देंगे। राज ठाकरे ने दावा किया कि इस बार फिर मुंबई को एक मराठी महापौर मिलेगा और हम मुंबई व महाराष्ट्र तोड़नेवालों को सबक सिखाएंगे।
उद्धव ने कहा कि हम एकजुट रहने के लिए साथ आए हैं और हमारा यह साथ सिर्फ निकाय चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा। उद्धव व राज ठाकरे के एकजुट होने से जहां मराठी भाषियों में उत्साह है वहीं हिंदी भाषी वोट बीजेपी की ओर जा सकते हैं। इसकी वजह यह है कि मनसे ने हिंदी भाषा और परप्रांतीय लोगों का हमेशा विरोध किया है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
डिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
जनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
छत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
इस तरह मुंबई मनपा के चुनावी रणसंग्राम में एक ओर शिवसेना (उद्धव) व मनसे तो दूसरी ओर बीजेपी रहेगी। यद्यपि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मुंबई के अधिकांश संगठनों पर कब्जा कर रखा है लेकिन देखना होगा कि उसका जनाधार कितना है। मुंबई में मराठी भाषियों की संख्या 50 फीसदी से भी कम है।
उद्धव सेना के पास संगठन शक्ति है तो राज ठाकरे के पास प्रभावशाली वक्तृत्वकला। महाराष्ट्र में पहली कक्षा से लेकर 5वीं तक हिंदी अनिवार्य करने की राज्य सरकार ने घोषणा की थी। तभी उद्धव व राज ठाकरे इसके विरोध में एक साथ आए। अब उनका कहना है कि वह एकजुट रहेंगे।
यहां के 6 लोकसभा क्षेत्रों में मराठी भाषियों की संख्या 40 प्रतिशत के आसपास है। काफी संख्या में गुजराती, राजस्थानी समुदाय है। कुछ प्रतिशत यूपी-बिहार से आए लोगों का है। उद्धव और राज को इनका समर्थन शायद ही मिल पाएगा।
इन दोनों भाइयों का साथ आना महाराष्ट्र की राजनीति को नया मोड़ दे सकता है। उद्धव सेना के पास संगठन शक्ति है तो राज ठाकरे के पास प्रभावशाली वक्तृत्वकला। महाराष्ट्र में पहली कक्षा से लेकर 5वीं तक हिंदी अनिवार्य करने की राज्य सरकार ने घोषणा की थी। तभी उद्धव व राज ठाकरे इसके विरोध में एक साथ आए।
अब उनका कहना है कि वह एकजुट रहेंगे। इससे बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति के लिए चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। 1989 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बीजेपी व शिवसेना की युति हुई थी लेकिन 2014 में वह युति टूट गई। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी नेतृत्व और उद्धव ठाकरे के बीच मतभेद बढ़ गया था।
यह भी पढ़ें:- संपादकीय: केंद्रीय मंत्री मांझी ने कमीशनखोरी स्वीकारी, मांझी के बयान से सियासी भूचाल
फिर कांग्रेस और राकांपा की मदद से महाविकास आघाड़ी बनाकर उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे। 2022 में शिंदे गुट अलग हो जाने से उद्धव ठाकरे की सरकार गिर गई थी। एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी को असली शिवसेना होने का दावा किया।
उन्हें सुप्रीम कोर्ट में पार्टी का चुनाव चिन्ह मिल गया। अब उद्धव ठाकरे के पास अपनी ताकत दिखाने का मौका है। देखना होगा कि राज ठाकरे का सहयोग उनके लिए कितना फलदायी साबित होता है।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Uddhav raj thackeray alliance mumbai bmc election 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नई Tata Tiago Facelift में मिलेगा 360 कैमरा और नया लुक, पुरानी मॉडल से कितनी बदली? देखें पूरा Comparison
May 24, 2026 | 03:29 AMIPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM












