-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Impact Of Covid On The Height Of The Building Towers Are Being Built 62 Percent Less Villas And Apartments More
बिल्डिंग की ऊंचाइयों पर भी कोविड का असर, टॉवर 62 फीसदी कम बन रहे, विला और अपार्टमेंट ज्यादा
- Written By: प्रभाकर दुबे

Representative Image
मुंबई: कोविड महामारी (Covid Pandemic) का असर इतना व्यापक हुआ है कि इससे बिल्डिंगों (Buildings) की ऊंचाइयां (Height) भी नहीं बच सकीं। एक नवीनतम रिसर्च (Research) की रिपोर्ट के अनुसार, देश के टॉप-7 (Top -7)शहरों में ऊंची इमारतों की हिस्सेदारी पिछले साल घट कर 52% रह गई, जो पूर्व-कोविड वर्ष में 63% थी।
हालांकि यह मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में गिरावट उतनी तेज नहीं थी। यह 2019 में 69% से कम होकर 2021 में 62% तक आ गई है।
बढ़ रहा था, वर्टिकल डेवलपमेंट
शोध रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्टिकल डेवलपमेंट पिछले एक दशक में भारतीय शहरीकरण की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक रहा है, लेकिन के बाद इसमें बदलाव आया है। पिछले साल टॉप-7 शहरों में शुरू की गई 1,178 परियोजनाओं में से 614 ग्राउंड+10 या उससे अधिक मंजिलों की ऊंची इमारतें थी। 2019 में 960 में से 603 प्रोजेक्ट हाई-राइज़ के थे। नई लॉन्च की गई परियोजनाओं में अपार्टमेंट, विला, रो हाउस और स्वतंत्र इमारतें शामिल हैं। 2020 में शीर्ष सात शहरों में शुरू की गई 486 आवासीय परियोजनाओं में से 291 (60%) में गगनचुंबी इमारतें शामिल थी।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
सावरकर को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायक मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को घेरा
विधायक के खाने में मिली मक्खी, महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, अध्यक्ष ने दिया जांच का आदेश
एमएमआर में हाईराइज बिल्डिंग
मुंबई, एमएमआर में लगातार जमीन की कमी को देखते हुए हाईराइज इमारतों का चलन बढ़ा। पिछले कुछ वर्षों में एमएमआर में ऊंची इमारतों के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से बढ़ी। 2019 में लॉन्च की गई लगभग 360 परियोजनाओं में से 250 (69%) ऊंची इमारतों वाली थी, जबकि 2021 में एमएमआर में शुरू की गई 421 परियोजनाओं में से लगभग 263 (62%) परियोजनाएं ऊंची टॉवर वाली थीं। कोरोना और अन्य कारणों की वजह से इसमें कमी देखी गई है।
कंस्ट्रक्शन कॉस्ट बढ़ी: जितेंद्र मेहता
एमसीएचआई-क्रेडाई ठाणे रीजन के अध्यक्ष जितेंद्र मेहता ने कहा कि हाईराइज बिल्डिंगों का निर्माण खर्च काफी बढ़ गया है, जबकि कीमतें नहीं बढ़ी हैं। विकासक मेहता ने कहा कि इमारत जितनी ऊंची होगी, मेंटेनेंस कॉस्ट उतनी ही ज्यादा होती है। इसे देखते हुए कम ऊंचाई वाली इमारतों में अफोर्डेबल हाउसिंग को ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
बड़े अपार्टमेंट की मांग: राजन बांदेलकर
नरेडको के नेशनल चेयरमेन राजन बांदेलकर के अनुसार, कोविड की वजह से कुछ परिस्थितियों में बदलाव आया है। बड़े अपार्टमेंट के साथ साथ अफोर्डेबल फ्लैट की मांग बढ़ी है। एमएमआर में मांग के अनुसार इमारतों का निर्माण हो रहा है। मुंबई और अन्य बड़े शहरों में जमीन की समस्या देखते हुए हाईराइज बिल्डिंग जरूरी है, लेकिन इनकी निर्माण कॉस्ट भी काफी बढ़ी है। कोविड के बाद अब रियल इस्टेट पटरी पर आ रहा है। घर खरीदारों में उत्साह दिख रहा है।
अफोर्डेबल हाउसिंग में वृद्धि
बताया गया कि अपार्टमेंट वाले अफोर्डेबल हाउसिंग में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 2021 में एमएमआर क्षेत्र में छोटी, कम ऊंचाई वाली इमारतों के लॉन्च में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। 2021 में एमएमआर की 421 परियोजनाओं में लगभग 56,880 इकाइयां लॉन्च की गईं, जबकि 2019 में 360 से अधिक परियोजनाओं में लगभग 77,990 यूनिट्स, लॉन्च किए गए थे। पुणे की ऊंची इमारतों में भी गिरावट आई। 2019 में 89% से 2021 में 72% हो गई। 2021 में यहां शुरू की गई 235 परियोजनाओं में से 170 ऊंची इमारतों वाली थीं,जबकि 2019 185 प्रोजेक्ट लॉन्च हुए जिनमें 165 प्रोजेक्ट हाई-राइज थे।
Impact of covid on the height of the building towers are being built 62 percent less villas and apartments more
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














