-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Government Has Released 3258 Crore 3 3 Million Farmers In 23 Districts Will Receive Assistance
सरकार ने जारी किया 3,258 करोड़ रुपए का ब्योरा, 23 जिलों के 33 लाख किसानों को मिलेगी मदद
- Written By: आंचल लोखंडे
Maharashtra Government: सरकार ने 23 जिलों के 33 लाख 65 हजार 544 किसानों की प्रभावित फसलों के लिए 3,258 करोड़ 56 लाख 47 हजार रुपए की धनराशि के वितरण को मंजूरी दी है।

सरकार ने जारी किया 3,258 करोड़ रुपए का ब्योरा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: राहत और पुनर्वास मंत्री मकरंद जाधव-पाटिल ने शनिवार को कहा कि राज्य में सितंबर 2025 में हुई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए सरकार संवेदनशीलता से काम कर रही है। प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने 23 जिलों के 33 लाख 65 हजार 544 किसानों की प्रभावित फसलों के लिए 3,258 करोड़ 56 लाख 47 हजार रुपए की धनराशि के वितरण को मंजूरी दी है। उन्होंने आगे कहा कि राहत और पुनर्वास विभाग प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है।
मंत्री जाधव-पाटिल ने कहा कि पिछले सात दिनों में लगभग 5,000 करोड़ रुपए की धनराशि वितरित करने के आदेश जारी किए गए हैं और अब तक इस वर्ष के खरीफ सीजन में हुए नुकसान के लिए लगभग 7,500 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि इस निर्णय से आपदा प्रभावित किसानों को राहत मिलेगी और उनकी दिवाली सुखद बनेगी। उन्होंने कहा कि इस धनराशि में अकेले नागपुर संभाग के 3 लाख 76 हजार 968 किसानों के 3 लाख 44 हजार 629।34 हेक्टेयर प्रभावित क्षेत्र के लिए 340 करोड़ 90 लाख 8 हजार रुपए शामिल हैं।
ऐसा है जिलावार विवरण
नागपुर- 1 लाख 2 हजार 850 किसानों के 85 हजार 641.88 हेक्टेयर के लिए 112 करोड़ 37 लाख रुपए.
चंद्रपुर- 93 हजार 895 किसानों के 81 हजार 726.80 हेक्टेयर के लिए 69 करोड़ 46 लाख 86 हजार रुपए.
वर्धा- 1 लाख 49 हजार 546 किसानों के 1 लाख 67 हजार 476.96 हेक्टेयर के लिए 142 करोड़ 40 लाख 11 हजार रुपए.
भंडारा- 18 हजार 953 किसानों की 6 हजार 425.41 हेक्टेयर भूमि के लिए 10 करोड़ 48 लाख 36 हजार रुपए.
गोंदिया- 6 हजार 398 किसानों की 2 हजार 309.46 हेक्टेयर भूमि के लिए 3 करोड़ 50 लाख 21 हजार रुपए.
गढ़चिरौली- 5 हजार 326 किसानों की 1 हजार 48.83 हेक्टेयर भूमि के लिए 2 करोड़ 67 लाख 54 हजार रुपए.
अमरावती संभाग में 4 लाख 78 हजार 909 किसानों की 5 लाख 26 हजार 381.36 हेक्टेयर प्रभावित भूमि के लिए 463 करोड़ 8 लाख 30 हजार रुपए की निधि शामिल है.
अकोला- 2 लाख 9 हजार 454 किसानों की 1 लाख 72 हजार 875.19 हेक्टेयर भूमि के लिए 162 करोड़ 95 लाख 34 हजार रुपए.
अमरावती- 48 हजार 71 किसानों के लिए 38 करोड़ 4 लाख 51 हजार रुपए.
यवतमाल- 2 लाख 21 हजार 384 किसानों की 3 लाख 7 हजार 623.43 हेक्टेयर भूमि के लिए 262 करोड़ 8 लाख 45 हजार रुपए.
सम्बंधित ख़बरें
जुमला बना केस वापसी का वादा, मुंबई पुलिस भेज रही CJP प्रदर्शनकारियों को नोटिस पर नोटिस
सिर्फ इस्तीफा नहीं, जवाबदेही चाहिए; NEET पेपर लीक पर उद्धव गुट का केंद्र पर हमला, शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना
छात्र प्रदर्शन के बाद वायरल तस्वीर पर विवाद, रिया अहीर ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और डीपफेक की जांच की मांग की
महाराष्ट्र को केंद्र से 335 करोड़ रुपये की सौगात, कृषि विकास योजना की दूसरी किस्त पाने वाला पहला राज्य बना
ये भी पढ़े: कर्ज माफी दिलाने तक नहीं छोड़ेंगे सरकार का पीछा, उद्धव ने किया दिवाली बाद मराठवाड़ा दौरे का ऐलान
पुणे संभाग में, 8 लाख 25 हजार 189 किसानों के 7 लाख 9 हजार 209.15 हेक्टेयर प्रभावित क्षेत्र के लिए 951 करोड़ 63 लाख 37 हजार रुपए की निधि शामिल है.
सातारा- 3 हजार 388 किसानों के 1 हजार 562.67 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 2 करोड़ 49 लाख 5 हजार रुपए.
सोलापुर- 6 लाख 78 हजार 592 किसानों के 5 लाख 38 हजार 889.54 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 772 करोड़ 36 लाख 45 हजार रुपए.
पुणे- 52 हजार 789 किसानों के 21 हजार 951.94 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 34 करोड़ 42 लाख 87 हजार रुपए.
सांगली- 90 हजार 420 किसानों के 1 लाख 46 हजार 805 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 142 करोड़ 35 लाख रुपए.
नासिक संभाग में 15 लाख 79 हजार 239 किसानों के 11 लाख 50 हजार 301.76 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 1474 करोड़ 84 लाख 9 हजार रुपए की निधि शामिल है.
नासिक– 4 लाख 9 हजार 474 किसानों के 2 लाख 88 हजार 806 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 317 करोड़ 15 लाख 77 हजार रुपए.
धुले- 16 हजार 357 किसानों की 11 हजार 594.19 हेक्टेयर भूमि के लिए 10 करोड़ 22 लाख 97 हजार रुपए.
नंदुरबार – 931 किसानों की 445.06 हेक्टेयर भूमि के लिए 53 लाख 99 हजार रुपए.
जलगांव – 3 लाख 25 हजार 359 किसानों की 2 लाख 47 हजार 262.01 हेक्टेयर भूमि के लिए 299 करोड़ 94 लाख 47 हजार रुपए.
अहिल्यानगर – 8 लाख 27 हजार 118 किसानों की 6 लाख 2 हजार 194.50 हेक्टेयर भूमि के लिए 846 करोड़ 96 लाख 89 हजार रुपए.
कोंकण क्षेत्र में 1 लाख 5 हजार 239 किसानों की 29 हजार 233.16 हेक्टेयर प्रभावित भूमि के लिए 28 करोड़ 10 लाख 63 हजार रुपए की धनराशि शामिल है.
ठाणे – 35 हजार 676 किसानों की 9 हजार 480.11 हेक्टेयर भूमि के लिए 8 करोड़ 37 लाख 65 हजार रुपए.
पालघर- 49 हजार 517 किसानों की 13 हजार 744.23 हेक्टेयर भूमि के लिए 14 करोड़ 42 लाख 7 हजार रुपए.
रायगढ़- 18 हजार 578 किसानों की 5 हजार 829.46 हेक्टेयर भूमि के लिए 5 करोड़ 9 लाख 9 हजार रुपए.
रत्नागिरी- 1 हजार 153 किसानों की 103.88 हेक्टेयर भूमि के लिए 13 लाख 53 हजार रुपए
Government has released 3258 crore 3 3 million farmers in 23 districts will receive assistance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
YRKKH Spoiler: अभिरा के प्रेग्नेंसी का सस्पेंस अब भी बरकरार, शिवानी की बेबी पूजा में होगा जबरदस्त बवाल
Jul 28, 2026 | 10:42 AMकिसके पास 931 करोड़ की संपत्ति… किसके सिर 89 केस? सामने आए देश के सबसे अमीर और दागी मुख्यमंत्रियों के नाम
Jul 28, 2026 | 10:39 AMजुमला बना केस वापसी का वादा, मुंबई पुलिस भेज रही CJP प्रदर्शनकारियों को नोटिस पर नोटिस
Jul 28, 2026 | 10:37 AMराज्यपाल की मौजूदगी में आज होगा नासिक MUHS का दीक्षांत समारोह, कई मंत्री रहेंगे शामिल
Jul 28, 2026 | 10:32 AMदतिया उपचुनाव:आज कांग्रेस की जनआशीर्वाद रैली, जीतू पटवारी-दिग्विजय सिंह समेत दिग्गज नेता करेंगे शक्ति प्रदर्शन
Jul 28, 2026 | 10:25 AMसिर्फ इस्तीफा नहीं, जवाबदेही चाहिए; NEET पेपर लीक पर उद्धव गुट का केंद्र पर हमला, शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना
Jul 28, 2026 | 10:24 AMPoK Election: पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में 19 की मौत, कई जगह मतपेटियां फूंकीं; तनाव चरम पर
Jul 28, 2026 | 10:23 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM












