- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Gateway Of India Best Bus Stop Relocation Proposal Rejected
गेटवे से नहीं हटेगा बस स्टॉप, विस अध्यक्ष के सुझाव को बेस्ट समिति ने ठुकराया
- Written By: आंचल लोखंडे
Mumbai Traffic News: गेटवे ऑफ इंडिया के पास स्थित बेस्ट बस स्टॉप को हटाने का प्रस्ताव बेस्ट समिति ने खारिज कर दिया। समिति ने कहा कि इससे हजारों आम यात्रियों को असुविधा होगी।

Gateway of India (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Gateway of India News: मुंबई के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में रोजाना देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस वजह से यहां वाहनों और पैदल चलने वालों की भारी भीड़ लगी रहती है। इस स्थिति को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर ने पिछले दिनों बेस्ट प्रशासन को एक पत्र लिखा था।
उन्होंने स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की मांग का हवाला देते हुए कहा था कि मौजूदा बस स्टॉप के कारण परिसर में यातायात बाधित होता है और लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। इसके समाधान के लिए उन्होंने बेस्ट बस मार्ग में बदलाव कर इस बस स्टॉप को छत्रपती शिवाजी महाराज वस्तुसंग्रहालय के सामने स्थानांतरित करने का सुझाव दिया था।
प्रस्ताव का जोरदार विरोध
विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के इस पत्र के बाद बेस्ट उपक्रम ने बस स्टाप को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव तैयार कर मुंबई महानगरपालिका की बेस्ट समिति के समक्ष मंजूरी के लिए रखा था। लेकिन समिति की बैठक में इस प्रस्ताव का जोरदार विरोध हुआ। बेस्ट समिति के सदस्यों ने इस कदम को पूरी तरह से आम यात्रियों के हितों के खिलाफ बताया। सदस्यों का आरोप था कि यह प्रस्ताव सार्वजनिक परिवहन के बजाय निजी वाहनों और टैक्सी चालकों को फायदा पहुंचाने वाला नजर आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
MMRDA का बड़ा दावा: मानसून में नहीं रुकेगी महा मुंबई मेट्रो, एआई तकनीक से निगरानी
मुंबईः छांव फाउंडेशन का ज्ञापन, एसिड बिक्री पर सख्ती की मांग, सुनेत्रा पवार ने दिया आश्वासन
मुंबई में मध्य रेल के अस्पताल में SICU शुरू, उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
NCP में सब ठीक नहीं, सुनेत्रा पवार में MLA से मांगा इस्तीफा, इदरीस नायकवाड़ी ने किया साफ इनकार
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र बनेगा ‘संपन्न ऊर्जा’ राष्ट्र का आधार, 6.5 लाख करोड़ के निवेश से बनेगी 25 हजार मेगावाट अणुऊर्जा
प्रस्ताव को वापस प्रशासन के पास भेजा
बैठक में लंबी चर्चा के बाद समिति ने यह साफ कर दिया कि बस स्टॉप को हटाने से हर दिन बेस्ट बसों से सफर करने वाले हजारों आम यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए समिति ने इस प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया। इसके साथ ही बेस्ट समिति ने इस विवादित प्रस्ताव को अंतिम निर्णय के लिए और पुनर्विचार करने के उद्देश्य से दोबारा प्रशासन के पास वापस भेज दिया है। इस फैसले के बाद फिलहाल गेटवे ऑफ इंडिया से बेस्ट बस स्टॉप को हटाने की योजना ठंडे बस्ते में चली गई है।
Gateway of india best bus stop relocation proposal rejected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 10, 2026 | 12:07 AMबिजनेसमैन से ₹2.77 करोड़ की वसूली केस में बड़ा ऐक्शन, यूथ कांग्रेस नेता निजाम को पार्टी ने किया सस्पेंड
Jun 09, 2026 | 11:25 PMतमिलनाडु CM विजय का दिल्ली दौरा, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Jun 09, 2026 | 11:19 PMMohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
Jun 09, 2026 | 11:17 PMराम मंदिर में चढ़ावा कांड को लेकर मचा घमासान, अखिलेश यादव ने दागे 11 सवाल, कहा- सरगना कहां छिपा बैठा है?
Jun 09, 2026 | 11:15 PMICC की रडार पर लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम, पिचों को दिया डिमेरिट पॉइंट, रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
Jun 09, 2026 | 11:14 PMTMC का कांग्रेस में होगा विलय? 5 साल बाद 10-जनपथ पहुंची ममता, सोनिया गांधी से मुलाकात के क्या हैं मायने?
Jun 09, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














