महाराष्ट्र बनेगा ‘संपन्न ऊर्जा’ राष्ट्र का आधार, 6.5 लाख करोड़ के निवेश से बनेगी 25 हजार मेगावाट अणुऊर्जा

Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र में 6.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश से 25,400 मेगावाट अणुऊर्जा उत्पादन की योजना बनाई है। परियोजना राज्य को स्वच्छ ऊर्जा और शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य तक पहुंचाएगी।
maharashtra nuclear energy investment devendra fadnavis clean energy
Devendra Fadnavis (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra Nuclear Energy News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को ‘संपन्न ऊर्जा’ राष्ट्र बनाकर देश में शून्य कार्बन उत्सर्जन करने का उद्देश्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए महाराष्ट्र राज्य पूरी तत्परता से प्रयासरत है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास जताया कि स्वच्छ ऊर्जा निर्माण के क्षेत्र में राज्य में होने वाला निवेश निश्चित रूप से देश को संपन्न ऊर्जा राष्ट्र बनाने में सहायक होगा। उन्होंने राज्य में अणुऊर्जा निर्माण में निवेश करने की इच्छुक कंपनियों को पूर्ण सरकारी सहयोग का आश्वासन भी दिया।

चार दिग्गज कंपनियों के साथ हुए समझौते

मंत्रालय में आयोजित बैठक में राज्य सरकार और चार प्रमुख कंपनियों के बीच अणुऊर्जा निर्माण के लिए सामंजस्य करार किए गए। इन कंपनियों में एनटीपीसीएल, अदानी पावर कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी (बजाज समूह) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य तक पहुंचाने का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राज्य में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और अणुऊर्जा इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस निवेश से न केवल ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने संबंधित कंपनियों को प्रकल्प स्थलों का सर्वेक्षण करने और योजना को गति देने का निर्देश दिया। इन करारों के तहत राज्य में कुल 6,50,000 करोड़ रुपए का निवेश होगा, जिससे 25,400 मेगावाट अणुऊर्जा का उत्पादन और 1,23,500 प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com