- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Election Commission Rejects Allegations Of Irregularities In Maharashtra Voter List
महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप बेबुनियादी, चुनाव आयोग ने सिरे से किया खारिज
Maharashtra Election Commission: महाराष्ट्र में मतदाता सूची में गड़बड़ी होने के विपक्ष के आरोपों को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप बेबुनियादी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: महाराष्ट्र में मतदाता सूची में गड़बड़ी होने के विपक्ष के आरोपों को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है। इससे राज ठाकरे की पार्टी ‘महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना’ (मनसे) सहित विपक्षी गठबंधन ‘महाविकास आघाड़ी’ (मविआ) में शामिल कांग्रेस, राकां शरदचंद्र पवार तथा शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी आक्रामक हो गई है। पूरे विपक्ष ने चुनाव आयोग पर पक्षपाती होने तथा मनमानी करने का आरोप लगाते हुए 1 नवंबर को विराट मोर्चा निकाल कर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।
शिवसेना भवन में रविवार को विपक्षी दलों की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें यूबीटी सांसद संजय राऊत, राकां शरदचंद्र पवार पार्टी से जयंत पाटिल, कांग्रेस से सचिन सावंत, मनसे से बाला नांदगावकर तथा कम्युनिस्ट नेता प्रकाश रेड्डी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बाद में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राऊत ने कहा कि हम चुनावों में हो रही मैच फिक्सिंग के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। मतदाता सूची में करीब 96 लाख फर्जी वोटरों के नाम दर्ज हैं। लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदाता सूची से इन घुसपैठियों को बाहर निकालना जरूरी हो गया है। लेकिन चुनाव आयोग विपक्ष की चिंताओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इसलिए चुनाव आयोग की मनमानी तथा भ्रष्ट कार्यप्रणाली के खिलाफ 1 नवंबर को सर्वदलीय विराट मोर्चा निकालेंगे।
महायुति के विधायकों का दिया उदाहरण
राऊत ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप सिर्फ विपक्षी दल ही नहीं लगा रहे हैं। बल्कि ऐसे ही आरोप सत्तारूढ़ महायुति के विधायक भी लगाते रहे हैं। उन्होंने पैठण के शिवसेना शिंदे गुट के विधायक विलास भुमरे ने कहा था कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में 20 हजार वोटर बाहर से जुगाड़ करके लाए थे। इसका उन्हें लाभ मिला। इसी तरह उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के ही विधायक संजय गायकवाड ने कहा था कि बुलढाणा जिले में एक लाख फर्जी वोटरों का पंजीकरण किया गया है। तो वहीं बीजेपी विधायक मंदा म्हात्रे ने कहा है वर्ष 2004, 2009 और 2014 में बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के दौरान करीब 22 हजार बोगस वोटरों की सूची उन्होंने दी थी। लेकिन उस पर कभी कार्रवाई नहीं की गई।
सम्बंधित ख़बरें
CSMT पर टला बड़ा रेल हादसा: एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आईं दो लोकल ट्रेनें, फेल-सेफ तकनीक ने बचाई सैकड़ों जानें
Mumbai Local Train: 15 डिब्बों की ट्रेन चलाने की तैयारी, टिटवाला-वासिंद के बीच आज रात मेगा ब्लॉक
CIDCO और NAINA की जमीनें वापस लेगी महाराष्ट्र सरकार, मंत्री बावनकुले ने दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला
पुणे MHADA का धमाका: ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 295 फ्लैटों की बिक्री; 4 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
मनसे नेता बाला नांदगावकर ने क्या कहा
मनसे नेता बाला नांदगावकर ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी सिर्फ विपक्ष के दिमाग की सोच नहीं है, बल्कि जनता भी ऐसा ही सोचती है। लोकतंत्र में जनता के विश्वास को जिंदा रखना जरूरी है। हमने चुनाव आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखा था और उन्हें प्रमाण भी दिया था। लेकिन चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की अनदेखी कर रहा है। इसलिए विपक्ष के साथ हम भी पूरी ताकत के साथ मोर्चे में शामिल होंगे।
ये भी पढ़े: गोदाघाट पर टैटू आर्टिस्ट पर कोयते से जानलेवा हमला, मरा समझकर भागे हमलावर
लोकतंत्र को नष्ट करने की साजिश
कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि सर्वदलीय विपक्षी दल ने चुनाव आयोग से मिलकर शिकायत की थी। लेकिन चुनाव आयोग ने विपक्षी दलों की चिंताओं को संज्ञान में लेने से इनकार कर दिया है। मतदाता सूची में काफी गड़बड़ी है। यह लोकतंत्र को नष्ट करने की साजिश है। विपक्ष के सर्वदलीय मोर्चे में पूरी ताकत के साथ शामिल होंगे।
मतदाता लोकतंत्र की बुनियाद
वरिष्ठ विधायक व राकां शरद चंद्र पवार नेता जयंत पाटिल ने कहा कि मतदाता सूची में डबल नाम, गलत पता तथा गलत उम्र के लोगों के नाम शामिल हैं। चुनाव आयोग को विपक्षी नेताओं की चिंताओं का निराकरण करना चाहिए। प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए सूचना का अधिकार कानून आया लेकिन चुनाव आयोग जानकारी छुपाना चाहता है। मतदाता लोकतंत्र की बुनियाद हैं। इसलिए लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी लोगों को विपक्ष के मोर्चे में शामिल होना चाहिए।
Election commission rejects allegations of irregularities in maharashtra voter list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रंप के ‘नर्क’ वाले वीडियो पर अमेरिका की सफाई: भारत को बताया ‘महान देश’, जानें विदेश मंत्रालय ने और क्या कहा
Apr 23, 2026 | 08:24 PMमुंबई में Mumbai Indians के खिलाफ काली पट्टी पहनकर उतरे CSK के खिलाड़ी, जानिए क्या है कारण?
Apr 23, 2026 | 08:21 PMपहले लैंप से किया वार, फिर अचेत हालत में दरिंदगी; IRS की बेटी की हत्या का खौफनाक सच आया सामन
Apr 23, 2026 | 08:17 PMबारामती और राहुरी में कड़ा मुकाबला, वोटिंग के आंकड़ों ने बढ़ाई दिग्गजों की धड़कनें, 4 मई को आएंगे नतीजें
Apr 23, 2026 | 08:12 PMआजादी के बाद से अब तक का…बंगाल और तमिलनाडु के वोटर्स को ECI ने किया सलाम, 91.40% से बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Apr 23, 2026 | 08:12 PMCSMT पर टला बड़ा रेल हादसा: एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आईं दो लोकल ट्रेनें, फेल-सेफ तकनीक ने बचाई सैकड़ों जानें
Apr 23, 2026 | 08:11 PMवानखेड़े में ‘थाला’ का इंतजार रह गया अधूरा! ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस पर बताया- क्यों नहीं खेल रहे एमएस धोनी?
Apr 23, 2026 | 08:07 PMवीडियो गैलरी

The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM













