दिव्यांगों के लिए CM फडणवीस का बड़ा ऐलान, अब टूलकिट के लिए मिलेंगे 15,000; ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Maharashtra Divyang Scheme: महाराष्ट्र सरकार ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सहायता 1,000 रुपए से बढ़ाकर 15,000 रुपए कर दी है। जानें इस योजना से जुड़ी सभी जानकारियां।
Financial assistance increased by Rs 15,000 under Maharashtra Divyang Toolkit Scheme
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Devendra Fadnavis On Divyang Sahayata : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के दिव्यांगजनों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आर्थिक सहायता में भारी वृद्धि की घोषणा की है। पिछले 30 वर्षों से टूलकिट खरीदने के लिए दी जाने वाली सहायता राशि, जो अब तक मात्र 1,000 रुपए थी, उसे अब 15 गुना बढ़ाकर 15,000 रुपए कर दिया गया है।

आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम

इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना है। अक्सर दिव्यांग युवा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भी केवल संसाधनों और उपकरणों की कमी के कारण अपना काम शुरू नहीं कर पाते थे। अब 15,000 रुपए की इस सहायता राशि से वे सिलाई मशीन, कंप्यूटर एक्सेसरीज, ब्यूटी पार्लर किट या अपने हुनर के अनुसार अन्य आवश्यक उपकरण खरीद सकेंगे।

पात्रता और आवेदन की शर्तें

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ बुनियादी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा।

  • कौशल प्रशिक्षण: आवेदक के पास किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • दिव्यांग पहचान पत्र: लाभार्थी के पास वैध दिव्यांगजन पहचान पत्र (UDID Card) होना आवश्यक है।
  • DBT के जरिए भुगतान: पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जमा की जाएगी।

महाराष्ट्र में दिव्यांगों की स्थिति

2011 की जनगणना के अनुसार, महाराष्ट्र में लगभग 29 लाख 63 हजार दिव्यांगजन हैं। राज्य सरकार इन व्यक्तियों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला वार्षिक योजना से फंड आवंटित करती है। इसके अतिरिक्त, सरकारी नौकरियों में पदोन्नति के लिए दिव्यांगों को 4 प्रतिशत आरक्षण का लाभ भी दिया जा रहा है।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार महाराष्ट्र सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://divyangsahayakportal.maharashtra.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया सरल और डिजिटल रखी गई है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com