- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Education Employees Protest Mumbai Azad Maidan Women Shaving Heads Warning
मुंबई के आजाद मैदान में 57 दिनों से डटे शिक्षाकर्मी, अब महिलाएं करेंगी सामूहिक मुंडन; सरकार को दी चेतावनी
Maharashtra News: मुंबई के आजाद मैदान में पिछले 57 दिनों से जारी समग्र शिक्षा अभियान के कर्मचारियों का आंदोलन अब उग्र हो गया है। स्थायी सेवा की मांग को लेकर महिलाएं 8 मई को मुंडन कराएंगी।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Maharashtra Education Employees Protest: पिछले 20 से 25 वर्षों से स्थायी सरकारी सेवा की प्रतीक्षा कर रहे समग्र शिक्षा अभियान के हजारों कर्मचारियों का मुंबई के आजाद मैदान में चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। लगातार 57 दिनों से जारी इस आंदोलन पर पूरे शिक्षा विभाग की नजर बनी हुई है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है।
8 मई को सामूहिक मुंडन आंदोलन
शिक्षाकर्मियाें के आंदोलन में शामिल महिला कर्मचारियों ने अब कड़ा रुख अपनाते हुए 8 मई को आजाद मैदान में सामूहिक मुंडन आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है, यदि हमारी सेवाओं को न्याय नहीं मिला, तो यह हमारा अंतिम कदम होगा।
दो दशक से हाे रही अनदेखी
वर्ष 2001 से शुरू हुए समग्र शिक्षा अभियान के तहत विषय विशेषज्ञ, डेटा एंट्री ऑपरेटर, लेखा कर्मी, एमआईएस कोऑर्डिनेटर, इंजीनियर, जिला समन्वयक और सहायक कार्यक्रम अधिकारी जैसे कई पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति अस्थायी अनुबंध और मानदेय के आधार पर की गई थी, लेकिन 2 दशकों की सेवा के बाद भी उन्हें स्थायी दर्जा नहीं मिल पाया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में ट्रैफिक से राहत गोरेगांव खाड़ी पर 418 करोड़ से बनेगा 6-लेन केबल-स्टे ब्रिज,बीएमसी ने शुरू किया काम
मुंबई के मानखुर्द में बनेगी नई जेल, कारागृह प्रशासन को मिली 11 एकड़ जमीन; 1 दिन में हटाई गईं 1200 झोपड़ियां
महाराष्ट्र पुलिस महकमे में फडणवीस सरकार का बड़ा फेरबदल, 52 IPS और 44 राज्य पुलिस अधिकारियों के थोक में तबादले
20 साल पुराना विवाद खत्म! सांसद नरेश म्हस्के की बैठक में बड़ा फैसला; जानें किन स्टेशनों की सुधरेगी सूरत?
257 कर्मचारियों की सेवा काल में मृत्यु
इस लंबे संघर्ष के दौरान 257 कर्मचारियों की सेवा काल में मृत्यु हो चुकी है, जबकि कई कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो गए। इसके बावजूद सकारात्मक निर्णय के आश्वासन पर ही कर्मचारी अब तक टिके हुए हैं। आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने खून से पत्र लिखना, सड़क जाम, पेड़ों पर चढ़ना, थाली बजाना, पुरुष कर्मचारियों का मुंडन जैसे कई तरीकों से सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। कई सांसद एवं विधायक आंदोलन स्थल पर पहुंचे, लेकिन महाराष्ट्र सरकार का कोई भी मंत्री वहां नहीं आया, इस पर भी कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है।
यह भी पढ़ें:- अजित पवार विमान हादसे में अघोरी पूजा का शक? NCP नेता अमोल मिटकरी ने DGP से की मुलाकात, CBI जांच की मांग की
पक्ष-विपक्ष दोनों स्तरों पर मिला मात्र आश्वासन
विपक्ष में रहते हुए कई नेताओं ने इस आंदोलन का समर्थन किया था और सत्ता में आने पर कर्मचारियों को स्थायी करने का वादा किया था। लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हुआ है। अब कर्मचारियों को उम्मीद है कि लाडले भाई-बहन मानकर कम से कम शेष 3,378 कर्मचारियों को स्थायी सेवा का न्याय मिलेगा। महिला कर्मचारियों के मुंडन आंदोलन के ऐलान से यह मुद्दा और गंभीर हो गया है एवं आने वाले दिनों में सरकार क्या कदम उठाती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
Education employees protest mumbai azad maidan women shaving heads warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: 10 दिन बाद खत्म हुआ सस्पेंस, अंततः सतीशन ही केरल के मुख्यमंत्री
May 16, 2026 | 07:14 AMमुंबई में ट्रैफिक से राहत गोरेगांव खाड़ी पर 418 करोड़ से बनेगा 6-लेन केबल-स्टे ब्रिज,बीएमसी ने शुरू किया काम
May 16, 2026 | 07:09 AMनवभारत विशेष: रूस व ईरान से ऊर्जा सहयोग समझौता जरूरी, भारत अपने हित में निर्णय ले
May 16, 2026 | 07:03 AM4 तारीख के बाद डीजे बजेगा…चुनावी भाषण में धमकी देना अभिषेक बनर्जी को पड़ा भारी, शाह को दी थी चुनौती, FIR दर्ज
May 16, 2026 | 07:01 AMNavabharat Nishanebaaz: बेबुनियाद रिश्ते दे जाते शॉक, नादान दोस्त ज्यादा खतरनाक
May 16, 2026 | 06:50 AMLIVEआज की ताजा खबर 16 मई LIVE: पीएम मोदी आज नीदरलैंड्स दौरे पर होंगे, केरल कांग्रेस गठबंधन की बैठक आज
May 16, 2026 | 06:47 AMआज जन्मे बच्चों का ऐसा हो सकता है भविष्य: दार्शनिक सोच और गजब की नेतृत्व क्षमता के धनी होंगे आज के जातक
May 16, 2026 | 06:11 AMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM













