- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- Palghar Minor Abuse Case Fake Baba Arrested Rohit Pawar Demands Fast Track Court
पालघर में मानवता शर्मसार, ढोंगी बाबा ने की नाबालिग से दरिंदगी, रोहित पवार ने की फास्ट-ट्रैक कोर्ट की मांग
Rohit Pawar Statement: पालघर में एक ढोंगी बाबा द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी का शर्मनाक मामला सामने आया है। रोहित पवार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।
- Written By: गोरक्ष पोफली

रोहित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Palghar Minor Abuse Case: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक बार फिर मानवता और समाज को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद घिनौनी घटना सामने आई है। पालघर जिले के डहाणू तालुका क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और दरिंदगी का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।
सबसे हैरान और परेशान करने वाली बात यह है कि इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाला व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि खुद को डॉक्टर या तांत्रिक बताने वाला एक शख्स है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है और वे आरोपी के खिलाफ फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।
रोहित पवार की परिवार से मुलाकात
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के युवा नेता और विधायक रोहित पवार ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पालघर का दौरा किया और पीड़ित परिवार से उनके घर जाकर मुलाकात की। पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देने के बाद, रोहित पवार ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की।
सम्बंधित ख़बरें
परीक्षा प्रणाली में भारी गड़बड़ी? हाई कोर्ट पहुंचा नागपुर विश्वविद्यालय मामला, जांच समिति पर सवाल
Maharashtra Weather: कहीं तपती लू का येलो अलर्ट तो कहीं आंधी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का मौसम
शिष्टाचार भेंट या घर वापसी का रास्ता? शरद पवार और तटकरे की मुलाकात से महायुति में बढ़ी बेचैनी
अवैध बाइक टैक्सियों पर प्रताप सरनाईक का शिकंजा, ऐप बंद करने और मालिकों पर केस दर्ज करने के निर्देश
रोहित पवार ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा, यह पालघर जिले का एक बहुत ही सीधा-साधा परिवार है। यह पूरी दर्दनाक घटना डहाणू तहसील में घटी है। दुर्भाग्य से, यह एक छोटी बच्ची से जुड़ा हुआ बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक मामला है। उस मासूम बच्ची के साथ वहां दरिंदगी की गई और उसे भयानक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा।
Palghar, Maharashtra: After meeting the family of rape victim in Palghar, NCP (SP) MLA Rohit Pawar says, “This is a family from Palghar district. The incident happened in the Dahanu taluka area. Unfortunately, this was a very unfortunate incident involving a child, and she was… pic.twitter.com/92tVe99AXs — IANS (@ians_india) May 6, 2026
मजबूरी का फायदा उठाते है ये अपराधी
आरोपी की विकृत मानसिकता के बारे में बात करते हुए पवार ने कहा, जिस व्यक्ति ने इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया है, वह एक ऐसा शख्स है जो खुद को या तो बाबा कहता है या फिर खुद को एक डॉक्टर बताता है। ऐसे लोग समाज में अंधविश्वास फैलाकर और भोले-भाले लोगों की मजबूरी व विश्वास का फायदा उठाकर इस तरह के जघन्य अपराधों को अंजाम देते हैं। हमने पुलिस प्रशासन से इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
यह भी पढ़ें: Gondia POCSO Court Verdict: 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म: गोंदिया कोर्ट का सख्त फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास
फास्ट-ट्रैक कोर्ट की मांग
न्याय प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर देते हुए रोहित पवार ने आगे कहा, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपने स्तर पर उचित कार्रवाई की है। लेकिन हमारी स्पष्ट मांग है कि इस मामले की सुनवाई में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। इस संवेदनशील मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार और उस मासूम बच्ची को बिना किसी देरी के जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
महाराष्ट्र के ग्रामीण और आदिवासी बहुल इलाकों में अक्सर लोग अंधविश्वास और ऐसे ढोंगी बाबाओं के जाल में आसानी से फंस जाते हैं। पालघर की इस घटना ने एक बार फिर समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
Palghar minor abuse case fake baba arrested rohit pawar demands fast track court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 13 मई LIVE: रंगासामी पुडुचेरी CM के तौर पर शपथ लेंगे, PM मोदी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे
May 13, 2026 | 07:00 AMपरीक्षा प्रणाली में भारी गड़बड़ी? हाई कोर्ट पहुंचा नागपुर विश्वविद्यालय मामला, जांच समिति पर सवाल
May 13, 2026 | 06:58 AMAshok Kharat Case: ढोंगी बाबा से कनेक्शन ने बढ़ा दी रूपाली चाकणकर की टेंशन, ईडी ने भेजा समन
May 13, 2026 | 06:49 AMSunny Leone Career: पुरानी पहचान छोड़ भारत आईं सनी लियोनी, बिग बॉस ने बदली जिंदगी, जिस्म 2 से चमकी किस्मत
May 13, 2026 | 06:47 AMApara Ekadashi 2026: आज है अपरा एकादशी, भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए इस विधि से करें पूजा
May 13, 2026 | 06:43 AMNagpur Weather: नागपुर में बारिश का अनुमान तपिश के बीच मिलेगी राहत, जानें आज का मौसम कैसा होगा?
May 13, 2026 | 06:10 AM13 मई को जन्मे बच्चों का भविष्यफल: कला-साहित्य में रुचि और गंभीर व्यक्तित्व के धनी होंगे आज के जातक
May 13, 2026 | 06:03 AMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM













