- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Devendra Fadnavis Bullet Ride Controversy Fuel Saving Vs Pr Stunt
मैसेज किफायत का और सवारी बुलेट की? देवेंद्र फडणवीस के ईंधन बचाओ अभियान पर नेटिजन्स ने उठाए सवाल
Bullet Ride Controversy: देवेंद्र फडणवीस द्वारा बुलेट से सफर कर ईंधन बचत का संदेश देने पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। नेटिजन्स इसे पीआर स्टंट बता रहे हैं। जानें नेताओं की इस पहल पर जनता की राय।
- Written By: गोरक्ष पोफली

सांकेतिक फोटो (सोर्स: एक्स @Dev_Fadnavis)
Devendra Fadnavis Bullet Ride: महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सादगी और किफायत का नया दौर देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक ईंधन संकट को देखते हुए ईंधन बचत के आह्वान के बाद महाराष्ट्र के दिग्गज नेता अपनी लग्जरी गाड़ियां छोड़कर सड़कों पर उतर आए हैं। लेकिन, सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों प्रशंसा से ज्यादा सवाल और ट्रोलिंग की गूंज सुनाई दे रही है। विवाद के केंद्र में हैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी रॉयल एनफील्ड बुलेट।
बुलेट के माइलेज पर मचा बवाल
दरअसल, देवेंद्र फडणवीस ने ईंधन बचाने का संदेश देने के लिए बुलेट से मंत्रालय का सफर तय किया। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे ईंधन की बचत करें। लेकिन एक्स और फेसबुक पर जनता ने उनके इस कदम को आड़े हाथों लिया है। नेटिजन्स का तर्क है कि अगर फडणवीस वाकई पेट्रोल बचाना चाहते थे, तो उन्होंने बुलेट को ही क्यों चुना?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्वीट्स में लोग लिख रहे हैं, फडणवीस को पीआर (PR) करना था तो बाइक चुनी, लेकिन बुलेट क्यों? यह तो सबसे कम माइलेज देने वाली बाइक है! तकनीकी रूप से जागरूक जनता का कहना है कि बुलेट मुश्किल से 35-37 किमी प्रति लीटर का एवरेज देती है। जितने पेट्रोल में फडणवीस मंत्रालय पहुंचे, उतने में कोई साधारण दुपहिया वाहन या इलेक्ट्रिक बाइक दोगुनी दूरी तय कर सकती थी। कई यूजर्स इसे मात्र एक पॉलिटिकल पीआर स्टंट करार दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्या CM फडणवीस ने तोड़े नियम, एक्सपायर PUC वाली बाइक से पहुंचे विधानसभा? जानें क्या है पूरी सच्चाई
बुलेट पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे CM फडणवीस, महाराष्ट्र सरकार ने अगले 6 महीनों के लिए टाले बड़े कार्यक्रम
महाराष्ट्र विधान परिषद में 10 नए चेहरों की एंट्री, फडणवीस-शिंदे की मौजूदगी में ली शपथ, देखें MLC की पूरी लिस्ट
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रियों के विदेश दौरे रद्द, काफिलों में गाड़ियां आधी होंगी
गडकरी, राणे और शिंदे की सादगी की परीक्षा
इंधन बचत की इस रेस में केवल देवेंद्र फडणवीस ही नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जो हमेशा से परिवहन क्रांति की बात करते हैं, हाल ही में बस में सफर करते नजर आए। वहीं, कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अपने सरकारी निवास से मंत्रालय तक का सफर पैदल ही तय किया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी स्पष्ट किया है कि वे अब इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को प्राथमिकता देंगे और उनके काफिले में केवल सुरक्षा के लिए आवश्यक गाड़ियां ही रहेंगी।
यह भी पढ़ें: गडकरी चले बस से, फडणवीस ने की बुलेट की सवारी, तो नितेश राणे पैदल चलकर पहुंचे मंत्रालय; देखें VIDEO
नेटिजन्स के मन में बड़ा सवाल
भले ही मंत्रियों की ये तस्वीरें सुर्खियां बटोर रही हों, लेकिन जनता के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता और संदेह दोनों हैं। सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है कि क्या ये वीआईपी नेता वाकई अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल छोड़कर लंबे समय तक बस, पैदल या कम सीसी वाली गाड़ियों में सफर कर पाएंगे? या फिर यह केवल कैमरा और हेडलाइंस के लिए किया गया कुछ दिनों का फोटो ऑप है? महाराष्ट्र की राजनीति में सादगी का यह प्रदर्शन क्या वाकई ईंधन संकट का समाधान बनेगा या केवल राजनीतिक चर्चा का विषय बनकर रह जाएगा, इस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।
Devendra fadnavis bullet ride controversy fuel saving vs pr stunt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मैसेज किफायत का और सवारी बुलेट की? देवेंद्र फडणवीस के ईंधन बचाओ अभियान पर नेटिजन्स ने उठाए सवाल
May 14, 2026 | 05:49 PMSummer Cooling Tips: AC-कूलर नहीं, चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो अपनाइए सद्गुरु के बताए देसी टिप्स
May 14, 2026 | 05:39 PMMango Pickle: आम का अचार बनाने की सोच रहे हैं तो डालें ये एक चीज, पूरे साल बना रहेगा स्वाद
May 14, 2026 | 05:37 PMपढ़ाई के साथ जरूरी हैं ये 5 Skill, भविष्य में बच्चों के आएंगी काम, इन छुट्टियों में करें शुरुआत
May 14, 2026 | 05:26 PMPradosh Kaal Puja: आज प्रदोष काल का समय क्या है? शाम इतने बजे से करें शिव पूजा, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
May 14, 2026 | 05:22 PMRCB के ड्रेसिंग रूम में KKR कोच की ‘सीक्रेट’ एंट्री! विराट कोहली से हार के बाद आखिर क्या हुई बात?
May 14, 2026 | 05:21 PMहोर्मुज से पश्चिम तक… BRICS में भारत का सख्त संदेश, जानें क्या-क्या बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
May 14, 2026 | 05:19 PMवीडियो गैलरी

सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM














