पढ़ाई के साथ जरूरी हैं ये 5 Skill, भविष्य में बच्चों के आएंगी काम, इन छुट्टियों में करें शुरुआत

Summer Holidays Activities: समर वेकेशन आते ही बच्चों पर पढ़ाई का बोझ कम करने के लिए हमें बच्चों के साथ ऐसी एक्टिविटी करने चाहिए, जिससे उन्हें स्ट्रेस से छुट्टी मिल सके। गर्मियों की छुट्टियां एक ऐसा बेहतरीन समय होता है।
Children learning life skills during summer vacation
बच्चों के लिए जरूरी Life Skills ( फोटो सोर्स- Pinterest)
Updated on
Children learning life skills during summer vacation
क्रिएटिविटी( आर्ट एंड क्राफ्ट): आर्ट एंड क्राफ्ट सिर्फ एक मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि पढ़ाई का भी हिस्सा है। यह मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता और क्रिएटिव सोच को विकसित करने का शानदार आइडिया है। ड्रॉइंग, पेंटिग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी एक्टिविटी बच्चे के दिमाग को विकसित करती है।
Children learning life skills during summer vacation
गार्डनिंग (बागवानी): ये एक्टिविटी सिर्फ पौधों को लगाना नहीं बल्कि बच्चे को नेचर के पास ले जाना है। ये एक ऐसी थैरेपी है, जो बच्चें को मानसिक शांति देती है। और पढ़ाई के स्ट्रेस को कम करती है। इससे बच्चों के अंदर शारीरिक स्फूर्ति बढ़ती है। और मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं।
Children learning life skills during summer vacation
कम्युनिकेशन ( संवाद कौशल) : बहुत से बच्चों में देखा गया है, कि बच्चे पढ़ने में तो अच्छे होते है। लेकिन कई बच्चे बात करने में डरा महसूस करते है। ऐसे में मां-बाप को बच्चों के कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ाने की जरूरत है। आप जब बच्चे पढ़ाई से रेस्ट लेते है तो उनसे बात करिए, उन्हें समझिए।
Children learning life skills during summer vacation
पैसों का प्रबंधन (Financial Literacy):बच्चों को पढ़ाई के अलावा पहले बचाएं फिर खर्च करें की बात सीखी चाहिए। उन्हें बताएं कि कैसे आप अपनी पॉकेट मनी को एक निश्चित मात्रा में खर्च कर सकते है। इससे उनका पढ़ाई के बाद दूसरे कामों में व्यस्तता बढ़ेगी। और पैसों के प्रबंधन को लेकर समझ मिलेगी।
Children learning life skills during summer vacation
कुकिंग (खाना पकाने की कला): पढ़ाई की स्ट्रेस से ज्यादातर बच्चे परेशान रहते है। कभी-कभी बच्चों को पढ़ने के बाद थोड़ा फ्री टाइम भी देना जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप बच्चों को पढ़ाई के बाद बिना गैस की कुकिंग भी सिखा सकती है। जिससे बच्चे पढ़ाई के स्ट्रेस को कम करके कुछ नया सिख सकते है। जिससे बच्चों में आत्मनिर्भरता का विकास होगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com