- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Central Railway Diva Vasai Mega Block February 21 22 Trains Cancelled List
मुंबई लोकल अपडेट: दिवा-वसई रूट पर 19 घंटे का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द; घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
Mumbai Local Update: मध्य रेलवे के दिवा-वसई सेक्शन में DFC प्रोजेक्ट के चलते 21 और 22 फरवरी को भारी पावर ब्लॉक रहेगा। इस दौरान मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी और कई एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से चलेंगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: फाइल फोटो )
Mumbai Railway Mega Block: मुंबई मंडल के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। मध्य रेल के दिवा-वसई सेक्शन के अंतर्गत खारबाव में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCIL) परियोजना का काम अब अपने अंतिम चरण में है। नई अप एवं डाउन मालगाड़ी लाइन की कमीशनिंग के लिए रेलवे ने 21 और 22 फरवरी को विशेष यातायात और पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।
यह ब्लॉक शनिवार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होकर रविवार सुबह 07:30 बजे तक यानी कुल 19 घंटे तक जारी रहेगा। इस निर्माण कार्य के कारण ठाणे, पालघर और पनवेल को जोड़ने वाली शटल (MEMU) सेवाओं पर सीधा असर पड़ेगा।
ये ट्रेनें रद्द रहेंगी
21 फरवरी की 69161 पनवेल-दहानू रोड मेमू, 61006 दिवा-वसई रोड मेमू और 22 फरवरी को 61002 डोंबिवली सेंट्रल केबिन-बोइसर मेमू रद्द रहेगी। इसी तरह 21 फरवरी की61007 वसई रोड- दिवा मेमू, 69166 वसई रोड-पनवेल मेमू और 22 फरवरी की 61001 बोईसर-वसई रोड मेमू ,61003 वसई रोड-दिवा मेमू रद्द रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
भायखला गोलीकांड का मुख्य आरोपी सैफ मस्तान पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार; मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
4500 शिक्षक गैर-मराठी ऑटो-टैक्सी चालकों को सिखाएंगे मराठी; प्रताप सरनाईक ने किया बड़े अभियान का ऐलान
प्रहार जनशक्ति के बाद BVA का Shiv Sena में होगा विलय, हितेंद्र ठाकुर को एकनाथ शिंदे का बड़ा ऑफर, पढ़ें रिपोर्ट
सुषमा अंधारे, आप भी बन जाइए अभिनेत्री…, कोल्हापुर फिल्म निगम चुनाव में शिरके की एंट्री पर भड़के सुशांत शेलार
ट्रेनों का रेगुलशन
22 फरवरी को चलने वाली 69164 दहानू रोड-पनवेल एमईएमयू ट्रेन को कामन रोड पर 10 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा। 22178 सिकंदराबाद-राजकोट एक्सप्रेस भिवंडी रोड पर 1 घंटे 30 मिनट के लिए रेगुलेट की जाएगी। ब्लॉक अवधि के दौरान इस खंड से गुजरने वाली मेल/एक्सप्रेस और यात्री ट्रेनें 25 से 30 मिनट विलंबित होंगी।
होली के लिए स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत
होली के अवसर पर यात्रियों को राहत देने के लिए Central Railway ने बड़ा फैसला लिया है। त्योहार के दौरान घर जाने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 30 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें 8 एसी स्पेशल ट्रेनें विशेष रूप से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर और वाराणसी के लिए संचालित की जाएंगी।
यह भी पढ़ें:- मुंबई का पहला डबल-डेकर एलफिंस्टन ब्रिज जल्द होगा तैयार, जानें कब से दौड़ेगी आपकी गाड़ी?
प्रमुख रूट और सेवाएं
- एलटीटी-सुल्तानपुर (04211/04212) स्पेशल ट्रेन तय तारीखों पर चलाई जाएगी।
- एलटीटी-वाराणसी (04225/04226) एसी स्पेशल ट्रेन के रूप में उपलब्ध रहेगी।
इसके अलावा रक्सौल, सहरसा और धनबाद मार्ग पर पहले से संचालित हो रही स्पेशल ट्रेनों की अवधि मार्च–अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सके और त्योहार के समय यात्रा सुगम हो सके।
Central railway diva vasai mega block february 21 22 trains cancelled list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amravati :मनपा का बड़ा फैसला; सिटी बस सेवा को रॉयल्टी में छूट, नवंबर से दौड़ेंगी ई-बसे
May 26, 2026 | 02:08 PMनागपुर में अतिक्रमण हटाने उतरी टीम, मनपा का मिशन-100 डेज एक्शन, बस स्टॉप और बाजारों में अभियान
May 26, 2026 | 02:07 PMपुणे में 400 करोड़ का बड़ा निवेश, एग्रेको इंडिया बनाएगी वैश्विक इंजीनियरिंग हब
May 26, 2026 | 02:06 PMBSNL-Starlink Deal: अब गांवों में भी दौड़ेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, एलन मस्क की इस मेगा डील से बदल जाएगी तस्वीर
May 26, 2026 | 02:05 PMQuad Summit: मार्को रूबियो ने क्वाड बैठक को बताया सफल, जयशंकर के साथ हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर चर्चा
May 26, 2026 | 02:05 PMबाल विवाह का सनसनीखेज खुलासा: चंद्रपुर में नाबालिग पत्नी बनी मां, अस्पताल में खुला राज; पति पर पॉक्सो केस दर्ज
May 26, 2026 | 02:00 PMWomen at 40: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को पसंद आ रहा है ‘Slow Life’, सुकून को दे रही प्राथमिकता, जानें क्यों?
May 26, 2026 | 01:57 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














