-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bombay High Court Summons Ravindra Waikar On Shiv Sena Ubt Candidate Petition Mumbai Lok Sabha Elections
बॉम्बे हाई कोर्ट ने रवींद्र वायकर को भेजा समन, लोकसभा चुनाव में जीत से जुड़ा है मामला
- Written By: किर्तेश ढोबले
अमोल कीर्तिकर महज 48 वोटों के अंतर से वायकर से हार गए थे जो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना का हिस्सा हैं। वायकर को 4,52,644 वोट मिले थे जबकि कीर्तिकर को 4,52,596 वोट मिले थे। इस महीने दायर अपनी याचिका में कीर्तिकर ने उच्च न्यायालय से वायकर के चुनाव को ‘‘अमान्य'' करार देने का अनुरोध किया।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने रवींद्र वायकर को भेजा समन (फोटो सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रवींद्र वायकर को सोमवार को समन जारी किया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने यह समन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर की उस याचिका पर जारी किया, जिसमें मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से उनके चुनाव को चुनौती दी गई है।
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में अमोल कीर्तिकर महज 48 वोटों के अंतर से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के प्रत्याशी रवींद्र वायकर से हार गए थे। चुनाव में वायकर को 4,52,644 वोट मिले थे, जबकि कीर्तिकर को 4,52,596 वोट मिले थे।
चुनाव को अमान्य करार देने का अनुरोध
कीर्तिकर ने हाई कोर्ट में दायर अपनी याचिका में मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से वायकर के चुनाव को ‘‘अमान्य” करार देने का अनुरोध किया। साथ ही कीर्तिकर ने यह भी अनुरोध किया कि इस लोकसभा क्षेत्र से उन्हें निर्वाचित घोषित किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
‘बच्चों को पढ़ाएं या चुनाव ड्यूटी करें?’ शिक्षकों की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त, फिलहाल कार्रवाई पर रोक
अवैध साहूकारी मामले में कल्पना खरात को झटका; हाई कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत, पुलिस हिरासत का रास्ता साफ
पुणे मनपा की लापरवाही के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका; 6 महीने बाद भी नहीं हुआ वृक्ष प्राधिकरण का गठन
Nagpur Dry Day Update: चुनाव के दिन 8 घंटे बंद रहेंगी शराब की दुकानें, हाई कोर्ट ने बदला जिलाधिकारी का आदेश
दो सितंबर को अगली सुनवाई
जस्टिस संदीप मार्ने की सिंगल बेंच ने सोमवार को वायकर तथा 19 अन्य प्रतिवादियों (निर्वाचन क्षेत्र के बाकी के उम्मीदवार) को समन जारी किया। उन्होंने मामले पर अगली सुनवाई के लिए दो सितंबर की तारीख तय की।
चुनाव अधिकारियों की ओर से हुईं गंभीर गलतियां
कीर्तिकर ने अपनी याचिका में दावा किया कि मतगणना वाले दिन ही उन्होंने मतों की पुन: गिनती कराने के लिए एक आवेदन दिया था क्योंकि मतगणना में विसंगति थी। उन्होंने दावा किया कि मतगणना प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारियों की ओर से कई गंभीर गलतियां हुईं, जिससे परिणामों पर काफी असर पड़ा। यह वायकर के चुनाव के खिलाफ दूसरी याचिका है। पिछले महीने, हिंदू समाज पार्टी के भारत शाह ने भी वायकर के खिलाफ एक याचिका दायर की थी। शाह ने भी इसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Bombay high court summons ravindra waikar on shiv sena ubt candidate petition mumbai lok sabha elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ऑपरेशन टाइगर’ पर चंद्रकांत खैरे का बड़ा दावा, 600 करोड़ रुपये की जिम्मेदारी ठेकेदार को सौंपे जाने का आरोप
Jun 19, 2026 | 09:54 AMछत्रपति संभाजीनगर-जालना विधान परिषद चुनाव में 98.90% मतदान, 22 जून को होगा फैसला
Jun 19, 2026 | 09:51 AMचंद्रपुर में अनधिकृत कपास बीज विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई, 35 लाख रुपये का बीज स्टॉक जब्त
Jun 19, 2026 | 09:44 AMबांग्लादेश में ‘राम’ के अपमान पर भड़के हिंदू छात्र; ढाका में महाआंदोलन का आगाज, सरकार को दी खुली चुनौती
Jun 19, 2026 | 09:43 AMमहाराष्ट्र में कर्जमाफी योजना को पारदर्शी बनाने की तैयारी, कार्यान्वयन पर रखी जाएगी सख्त नजर
Jun 19, 2026 | 09:39 AMमहाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
Jun 19, 2026 | 09:36 AMअमरावती विधान परिषद चुनाव में 94.68% मतदान, 451 में से 427 मतदाताओं ने किया वोट
Jun 19, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM














