-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Mlc Election Voting Percentage Congress Bjp News
अमरावती विधान परिषद चुनाव में 94.68% मतदान, 451 में से 427 मतदाताओं ने किया वोट
- Written By: केतकी मोडक
Amravati MLC Election: अमरावती प्राधिकारी विधान परिषद सीट के लिए 94.68% मतदान दर्ज किया गया। महायुति की एकजुटता और कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के बीच हुए इस चुनाव के नतीजे 22 जून को घोषित होंगे।

अमरावती स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे मतदाता (सोर्स - फोटो नवभारत)
Amravati MLC Election Voting Percentage: अमरावती प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में जिले के 7 मतदान केंद्रों पर अंतिम 451 मतदाताओं में से 427 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर 4 बजे तक मतदान का प्रतिशत 94।68 दर्ज किया गया। चुनाव मैदान में भाजपा के प्रवीण पोटे, कांग्रेस के हर्षजीत देशमुख तथा वंचित बहुजन आघाड़ी के निलेश विश्वकर्मा के बीच
त्रिकोणीय मुकाबला रहा।
सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान
प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। शहर पुलिस आयुक्त ने अमरावती तहसील कार्यालय पहुंचकर मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
कांग्रेस में दिखी अंदरूनी खींचतान
चुनाव में सबसे अधिक चर्चा कांग्रेस के भीतर दिखाई दी आंतरिक असहमति की रही। पार्टी द्वारा जारी व्हिप के बावजूद कई कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधियों ने मतदान में हिस्सा लिया। मनपा के 84 पार्षदों में से 11 ने मतदान नहीं किया, जबकि कांग्रेस खेमे के कई सदस्यों ने पार्टी निर्देशों की अनदेखी करते हुए मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने सौंपा ज्ञापन, कहा- महंगाई के नया रिकॉर्ड बना रही BJP
नासिक स्थानीय प्राधिकारी चुनाव: 99.84% रिकॉर्ड वोटिंग, महायुति के दराडे और निर्दलीय गिते-हिरे में मुकाबला
गोंदिया में 2 साल की मादा तेंदुआ कैद, स्कूल परिसर में दिखने से मची दहशत
भंडारा में भालू का हमला, बरामदे में सो रही महिला गंभीर घायल,
इन पार्षदों ने किया मतदान
कांग्रेस के पार्षद धीरज हिवसे, लुबिना तन्वीर, जयश्री जठाले, अफसरजहां सादिक शाह, विकी वानखड़े और प्रशांत महल्ले मतदान करते नजर आए, वहीं मिलिंद चिमोटे, अनिल अग्रवाल, विलास इंगोले, बबलू शेखावत, अनिता काले, अर्चना आत्राम, अस्मा फिरोज खान, संजय शिरभाते, मालती गवई, ललिता रतावा और सुनीता भेले ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
यह भीू पढ़ें:- गड़चिरोली को ‘ग्रीन स्टील हब’ बनाने के लिए महाराष्ट्र ने केंद्र से मांगी 6 लौह अयस्क खदानें: CM फडणवीस
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना अब 22 जून के नतीजों पर नजर चुनाव में कुल 451 निर्वाचित जनप्रतिनिधि मतदाता थे, जिनमें से 427 ने मतदान किया, अमरावती के 11, तिवसा के 12 तथा दर्यापुर के एक मतदाता ने मतदान नहीं किया। अब सभी की निगाहें 22 जून को नियोजन भवन में होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।
महायुति ने दिखाई एकजुटता महायुति के घटक दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने चुनाव में एकजुटता का प्रदर्शन किया। पार्टी के 12 पार्षदों ने मतदान किया। इस अवसर पर विधायक संजय खोडके और सुलभा खोडके ने उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, धारणी क्षेत्र में भी महायुति ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। विधायक केवलराम काले के नेतृत्व में नगर पंचायत के भाजपा और सहयोगी दलों के सभी पार्षदों ने मतदान किया।
Amravati mlc election voting percentage congress bjp news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती विधान परिषद चुनाव में 94.68% मतदान, 451 में से 427 मतदाताओं ने किया वोट
Jun 19, 2026 | 09:29 AMसोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस में घमासान, अनुशासन बनाए रखने के लिए कांग्रेस ने थमाया नोटिस
Jun 19, 2026 | 09:28 AMYoga Challenge: सुबह 10 मिनट योग या 10 मिनट मोबाइल? 30 दिन बाद दिखेंगे ये बदलाव
Jun 19, 2026 | 09:23 AMMain Vaapas Aaunga Day 7: इम्तियाज-दिलजीत की जोड़ी का चला जादू, सातवें दिन कमाई के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदें
Jun 19, 2026 | 09:22 AMविश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि
Jun 19, 2026 | 09:14 AMWomen’s World Cup: टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर, इस RCB स्पिनर की हुई एंट्री
Jun 19, 2026 | 09:09 AMमानसून से पहले अलर्ट: बस ऑपरेटरों को आरटीओ की सख्त हिदायत, पानी भरे पुल-पुलियों से नहीं गुजरें वाहन
Jun 19, 2026 | 09:03 AMवीडियो गैलरी

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM














