सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है और आने वाले समय में पार्टी को बड़ी राजनीतिक टूट का सामना करना पड़ सकता है।

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) को लेकर बड़ा दावा किया है। राजभर का कहना है कि अखिलेश यादव की पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और आने वाले दिनों में सपा को बड़ी राजनीतिक टूट का सामना करना पड़ सकता है। ओमप्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि समाजवादी पार्टी में जल्द ही बड़े स्तर पर बगावत देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थिति ऐसी हो गई है कि वह ताश के पत्तों की तरह कभी भी बिखर सकती है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com