- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Amit Shah Set The Agenda For Maharashtra Elections
महाराष्ट्र चुनाव के लिए अमित शाह ने सेट किया एजेंडा, जानिए क्या है BJP की रणनीति
मुंबई दौरे पर आए शाह ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का एजेंडा सेट कर दिया। उन्होंने विश्वास के साथ दावा किया कि 2024 में महायुति की ही सरकार आएगी।
- Written By: आकाश मसने

मुंबई की बैठक में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह (नवभारत फोटो)
मुंबई: लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा शासनकाल सहयोगी दलों की बैसाखी पर टिका है। लेकिन इसके बावजूद बीजेपी ने वर्ष 2029 के लिए अपना एजेंडा सेट कर लिया है। बीजेपी 2029 में अपने दम पर सरकार बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसका खुलासा बीजेपी में दूसरे सबसे बड़े नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया।
मुंबई दौरे पर आए शाह ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का एजेंडा सेट कर दिया। उन्होंने विश्वास के साथ दावा किया कि 2024 में महायुति की ही सरकार आएगी लेकिन हमें 2029 में अपने दम पर सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ काम करना है।
दादर के स्वामी नारायण मंदिर स्थित एक हॉल में आयोजित बीजेपी की बैठक में अमित शाह ने कहा कि मैं एक कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचा। इसलिए जब मैं कार्यकर्ताओं से बातचीत करता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है। मेरे अनुभव रहा है कि इस देश में कुछ चुनाव राजनीति की दिशा तय करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
‘यह आमजन को बंधक बनाने जैसा कृत्य है…’, कांग्रेस के चक्काजाम पर जमकर गरजे हेमंत खंडेलवाल; जानें क्या कहा
‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
BJP के 74 MLA करोड़पति, 19 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले; असम चुनाव में जीते विधायकों का रिपोर्ट कार्ड
यह भी पढ़ें:– रामदास आठवले ने BJP प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, महाराष्ट्र चुनाव के लिए मांगीं इतनी सीटें
महाराष्ट्र चुनाव देश की राजनीति की दिशा और दशा बदल देगा। 60 वर्षों में किसी भी राजनीतिक दल ने लगातार तीन बार जीत हासिल नहीं की है। 2024 में महायुति की जीत पत्थर लकीर है। महायुति की सरकार आएगी ही। लेकिन अपने भाषण के दौरान शाह ने 2029 में अपने दम पर बीजेपी सरकार बनाने की मंशा को दो बार उजागर किया।
महाराष्ट्रात जिथे एकीकडे MVA लांगूलचालनाच्या सर्व मर्यादा ओलांडण्याचा विक्रम रचत आहे, तिथेच मोदीजींच्या नेतृत्वाखालील राज्यातील NDA सरकार समाजाच्या सर्व स्तरांतील कल्याणासाठी नवे विक्रम रचत आहे. आज मुंबईतील दादरमध्ये मुंबई विभागाच्या बैठकीत कार्यकर्त्यांनी केंद्र व राज्य… pic.twitter.com/fVUN5SEUCE — Amit Shah (@AmitShah) October 1, 2024
कार्यकर्ताओं को लगाई डांट
सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि अमित शाह ने अपने भाषण शुरू करने से पहले कार्यकर्ताओं को डांट लगाते हुए अपने भाषण की वीडियो बनाने से मना कर दिया। बाद में उन्होंने कहा कि काम करते समय वाद-विवाद होते रहते हैं, लेकिन उनका अंत होना चाहिए। जिस संगठन में मतभेद होते हैं, कार्यकर्ता अलग-अलग दिशाओं में काम करते हैं, वह कभी सफल नहीं होता। इसलिए हमें चुनाव से पहले अपने मतभेदों को दूर करना होगा।
यह भी पढ़ें:– बदलापुर यौन शाेषण मामले में स्कूल अध्यक्ष-सचिव को नहीं मिली अग्रिम जमानत, कोर्ट ने पुलिस को भी लगाई फटकार
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकसभा में जब हम केवल 2 सीटें जीते थे, उस समय भी एक भी कार्यकर्ता ने हमारी पार्टी नहीं छोड़ी, यह हमारा इतिहास है। 80 के दशक के कार्यकर्ताओं को पता था कि वे चुनाव हारने वाले हैं। फिर भी परवाह नहीं की। हम श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए राजनीति में आये हैं। प्रधानमंत्री या किसी पद के लिए नहीं। सरकारें आती हैं और जाती हैं। पार्टियां नीतियां और विचार छोड़ देती हैं। हमारी सरकार 10 साल तक चली। लेकिन हमने विचार या नीति नहीं छोड़ी है।
राहुल गांधी पर तंज
अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि राहुल गांधी ने कितने चुनाव जीते हैं? उन्होंने आगे कहा कि एक परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र को 85 प्रतिशत अंक मिले तो वह निराश था लेकिन 20 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र को 30 प्रतिशत अंक मिले तो वह गांव में मिठाई बांटने लगे। यह मूर्खता है। हमारी सरकार बन रही है। इसलिए निराशा को त्याग कर नए जोश के साथ काम में जुट जाएं।
Amit shah set the agenda for maharashtra elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













