- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Anticipatory Bail Plea Of School President Secretary Rejected In Badlapur Sexual Abuse Case
बदलापुर यौन शाेषण मामले में स्कूल अध्यक्ष-सचिव को नहीं मिली अग्रिम जमानत, कोर्ट ने पुलिस को भी लगाई फटकार
बंबई उच्च न्यायालय ने बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में दो आरोपी स्कूल न्यासियों को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। बदलापुर कांड में स्कूल के अध्यक्ष और सचिव को भी आरोपी बनाया गया है।
- Written By: आकाश मसने

बंबई उच्च न्यायालय (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में दो आरोपी स्कूल न्यासियों को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। बदलापुर कांड में स्कूल के अध्यक्ष और सचिव को भी आरोपी बनाया गया है। लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दोनों आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने दोनों को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए याचिका को खारिज किया है।
ठाणे जिले के बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में बंबई उच्च न्यायालय ने दो आराेपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं करने पर पुलिस को फटकार लगाई है। बदलापुर में दो बच्चियाें के साथ हुए यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे का 23 सिंतबर को एनकाउंटर हो गया है। इस मामले में अक्षय के साथ दो अन्य आराेपियों के नाम भी सामने आए थे। लेकिन पुलिस अब तक दाेनों आरोपियों को पकड़ नहीं पाई हैं।
कोर्ट ने जताई नाराजी
मंगलवार को बदलापुर स्कूल यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई के दौरान बंबई उच्च न्यायालय ने दो आरोपी ट्रस्टियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) से नाराजगी जताई। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने सवाल उठाया कि पुलिस, जो आमतौर पर आरोपियों को पकड़ने के लिए किसी भी हद तक चली जाती है, लेकिन इस मामले में गिरफ्तार करने में अब तक सफल कैसे नहीं हुई है। इस मामले में कोर्ट ने अगस्त में स्वत: संज्ञान लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम रेलवे की बड़ी कार्रवाई, गोरेगांव-मालाड में हटे अवैध ढांचे
पत्नी शिक्षित है तो गुजारा खुद करे? नागपुर हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, डिग्री होने का मतलब नौकरी मिलना नहीं
इस्तीफा वापस लेने की कोशिश बेअसर! सहकारी बैंक चुनाव पर रोक से HC का इनकार, पूर्व अध्यक्ष को नहीं मिली राहत
महाराष्ट्र के पूर्व DGP संजय पांडे को हाईकोर्ट से राहत, फडणवीस-शिंदे के खिलाफ दबाव का केस रद्द, जानें मामला
यह भी पढ़ें:– BJP प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले की उद्धव ठाकरे को चुनौती, बोले- किसी भी सीट से लड़ के दिखाएं चुनाव
क्या है मामला?
बता दें कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर कस्बे के स्कूल में 4 व 3 साल की दो बच्चियों का स्कूल के ही एक पुरुष कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न किया था। इस मामले में आरोपी अक्षय शिंदे को गिरफ्तार कर लिया गया था। 23 सितंबर को एक अन्य मामले में सुनवाई के लिए ले जाते समय मुठभेड़ में वह पुलिस की गोली लगने से मारा गया।
यह भी पढ़ें:– ‘राज्यमाता’ बनेगी महायुति की भाग्यविधाता, महाराष्ट्र चुनाव में कितना फायदेमंद साबित होगी गाय?
एसआईटी कर रही मामले की जांच
राज्य सरकार ने अगस्त में कहा था कि पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी इस मामले की जांच करेगी। बदलापुर मामले में अक्षय के अलावा आरोपियों के तौर पर स्कूल के दो न्यासियों अध्यक्ष और सचिव के नाम भी सामने आए थे।
घटना की जानकारी न देने और लापरवाही बरतने का आरोप
स्कूल के अध्यक्ष और सचिव पर घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को नहीं देने और लापरवाही बरतने के आरोप में बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। महाधिवक्ता बीरेंद्र सराफ ने पीठ को सूचित किया कि दोनों आरोपी अब भी फरार हैं और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। वहीं दोनों ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की है।
अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी
बंबई हाई कोर्ट ने कहा कि ‘‘पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए किसी भी हद तक जाती है। वे इन दोनों को कैसे गिरफ्तार नहीं कर पाए? क्या पुलिस उन्हें अग्रिम जमानत मिलने का इंतजार कर रहे हैं?”
सराफ ने कहा कि पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 23 अक्टूबर की तारीख तय की।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Anticipatory bail plea of school president secretary rejected in badlapur sexual abuse case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
May 26, 2026 | 12:53 PMनासिक में प्याज किसानों का महाआक्रोश! मुंबई-आगरा हाईवे जाम, रोहित पवार सहित कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में
May 26, 2026 | 12:48 PMरायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटर, कोंकण एमएलसी सीट पर भाजपा-एनसीपी के बीच बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 12:48 PMजनगणना ड्यूटी में आनाकानी की तो खैर नहीं; नागपुर मनपा आयुक्त का आदेश- सीधे दर्ज करें FIR
May 26, 2026 | 12:46 PMQuad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
May 26, 2026 | 12:45 PMUPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
May 26, 2026 | 12:44 PMभारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात
May 26, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














