
एयरटेल महिला कर्मचारी (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: हाल ही में आरएसएस के सीनियर नेता भैया जी जोशी ने कहा था कि मुंबई में रहने के लिए मराठी भाषा का आना जरुरी नहीं है। उनके इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्हें खेद प्रकट करना पड़ा था। मराठी भाषा के सम्मान पर बात आ गई थी। इतना ही नहीं तो दूसरी और केरल के बेलगावी और महाराष्ट्र के बीच में मराठी भाषा को लेकर हंगामा मच गया था।
अब एक बार फिर मराठी न बोलने पर विवाद हुआ है। ये मामला कांदिवली के चारकोप स्थित एयरटेल के सर्विस सेंटर से जुड़ा हुआ है। एयरटेल की एक महिला कर्मचारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला कर्मचारी मराठी बोलने में आपत्ति जता रही है। जब एक युवक उससे मराठी में बातचीत करने की बात कहता है। इस पर महिला कर्मचारी कथित रूप से कहती है कि मुझे मराठी नहीं आती है। आप को जो करना है कर सकते हैं।
मराठी में बात न करने का यह मामला विधान भवन में भी गूंजा। राकां अध्यक्ष शरद पवार के पोते व विधायक रोहित पवार ने एयरटेल की आलोचना की और कहा कि कंपनी को मराठी भाषा का सम्मान करना चाहिए। ख़ास कर जब वह महाराष्ट्र में सेवा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि मराठी महाराष्ट्र की पहचान और संस्कृति का हिस्सा है। यह बहुत जरूरी है कि कंपनियां और संस्थाएं स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा दें। उनका कहना है कि अगर कंपनी को महाराष्ट्र में अपनी सेवाएं प्रदान करनी है तो उसे अपने कर्मचारियों से मराठी में बात करने को कहना चाहिए।
एयरटेल की एक महिला कर्मचारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला कर्मचारी मराठी बोलने में आपत्ति जता रही है।
Airtel Staff refuses to speak Marathi in Maharashtra!#Hindi_Menace pic.twitter.com/2N92m9RWj5 — Sivajisiva (@Sivajis97714496) March 13, 2025
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बीजेपी की महिला नेता चित्रा वाघ ने कहा कि मराठी भाषा के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र में रहना है तो मराठी आनी चाहिए।






