-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Actress Sanchita Ugale Suicide Case Nalasopara Investigation
अभिनेत्री संचिता उगले आत्महत्या मामले में नया मोड़; परिजनों ने लगाया मानसिक प्रताड़ना और उगाही का आरोप
- Written By: रूपम सिंह
Nalasopara Actress Death: नालासोपारा में अभिनेत्री संचिता उगले की खुदकुशी के बाद परिजनों ने प्रताड़ना और पैसों की उगाही का आरोप लगाया है। पुलिस वायरल व्हाट्सएप चैट की जांच कर रही है।

अभिनेत्री संचिता उगले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nalasopara Police Station: नालासोपारा इलाके में अभिनेत्री संचिता उगले ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से जहां एक ओर फिल्म जगत स्तब्ध है, वहीं अब इस मामले ने एक नया और गंभीर मोड़ ले लिया है। संचिता के परिवार ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को कोई मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। मृतक अभिनेत्री के पिता ने रुंधे गले से मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया।
उन्होंने बताया कि ग्लैमर इंडस्ट्री में संचिता का करियर सही दिशा में जा रहा था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह गंभीर अवसाद (डिप्रेशन) का शिकार हो रही थी। बाहर से खुश दिखने वाली संचिता अंदर ही अंदर किसी बड़े तनाव से जूझ रही थी। परिवार का सीधा आरोप है कि संचिता को कोई लगातार फोन और मैसेज के जरिए प्रताड़ित कर रहा था और उससे मोटी रकम की मांग की जा रही थी।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; पूर्व DGP रश्मि शुक्ला लोकायुक्त सदस्य नियुक्त, 6 IAS के तबादले
सम्बंधित ख़बरें
विश्व पितृ दिवस विशेष: 123 लावारिस बच्चों के पिता बने पद्मश्री शंकरबाबा पापलकर
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
पेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
परभणी मंदिर हादसा: मलबे से निकलीं अपनों की लाशें, 5 मृतकों की हुई पहचान; मातम में बदली खुशियां
किसी करीबी पर शक की सुई
परिजनों ने आशंका जताई है कि इस साजिश के पीछे इंडस्ट्री का ही कोई सह-कलाकार या उनका कोई करीबी परिचित हो सकता है, परिवार को पूरा भरोसा है कि संचिता के मोबाइल का डेटा, व्हाट्सएप चैट्स और कॉल रिकॉर्डस खंगालने के बाद इस काले रहस्य से पर्दा उठ जाएगा।
सोशल मीडिया पर संचिता की एक कथित व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल चैट में पैसों के लेन-देन को लेकर किसी शख्स के साथ तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। पुलिस इस स्क्रीनशॉट की सत्यता की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, संचिता को न्याय मिलना चाहिए।
Actress sanchita ugale suicide case nalasopara investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sunday Rules: रविवार के दिन ग़लती से भी ना करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
Jun 21, 2026 | 08:05 AMInternational Yoga Day 2026: क्या नियमित योग से कम पड़ते हैं बीमार? जानिए रिसर्च क्या कहती है
Jun 21, 2026 | 08:03 AMInternational Yoga Day: योग से बढ़ाया ग्लैमर और फिटनेस का तड़का, OTT की इन 5 एक्ट्रेसेस रहती हैं सुपरफिट
Jun 21, 2026 | 08:00 AMCocktail 2 Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, दूसरे दिन फिल्म ने दर्ज की बड़ी छलांग
Jun 21, 2026 | 07:30 AMRailway Rules: एक जुलाई से बदल जाएंगे रेलवे के नियम, बिना टिकट यात्रा और हंगामे पर लगेगा भारी जुर्माना
Jun 21, 2026 | 07:29 AMSurya Dev Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, नौकरी, धन और मान-सम्मान में होगा लाभ
Jun 21, 2026 | 07:09 AMFather’s Day 2026: इन 5 राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
Jun 21, 2026 | 07:06 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














