आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video

Gold-Silver Price: फिलहाल बाजार में भारी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मजबूत डॉलर, ऊंची ब्याज दरें और वैश्विक अनिश्चितता की वजह से सोने और चांदी पर दबाव जारी रह सकता है।

Gold Price Today: भारतीय बाजार में आज सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से भारी गिरावट देखने को मिली है। सोना और चांदी, दोनों की कीमतें आसमान से सीधे जमीन पर आती दिख रही हैं। सिर्फ एक दिन में सोना हजारों रुपये सस्ता हुआ है, जबकि चांदी में तो ऐसी गिरावट दर्ज हुई है कि बाजार में खलबली मच गई है। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार तीसरे सप्ताह कमजोरी बनी हुई है। मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व के कड़े रुख ने इस गिरावट को बहुत तेजी से बढ़ाया है।

अंतरराष्ट्रीय कारणों से घरेलू बाजार में भी निवेशकों ने भारी मुनाफावसूली और बिकवाली की है। सबसे पहले बात सोने की। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद सोना 1 लाख 50 हजार 600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी सोने के वायदा भाव में 3,392 रुपये की गिरावट देखी गई और कीमत घटकर 1 लाख 45 हजार 917 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि जिन धातुओं को सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है, वही निवेशकों की चिंता का कारण बन गई हैं?

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com